‘दिस ईयर, नेक्स्ट ईयर 2022’ रिपोर्ट
हाल ही में ग्रुप ‘एम’ द्वारा जारी ‘दिस ईयर, नेक्स्ट ईयर 2022’ रिपोर्ट में भारत को वैश्विक स्तर पर 9वें सबसे बड़े विज्ञापन बाजार के रूप में स्थान दिया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत में खुदरा मीडिया 2022 में 551 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
- टीवी विज्ञापन, जिसका विज्ञापन बाजार हिस्सेदारी में कुल 36% है, इस वर्ष 10.8% बढ़ने की सम्भावना है।
- ग्रुप ‘एम’ के वैश्विक अंत-वर्ष के पूर्वानुमान के अनुसार, वर्ष 2023 में भारत ब्राजील को पीछे छोड़कर 8वां सबसे बड़ा विज्ञापन बाजार बन जायेगा।
दुनिया में शीर्ष विज्ञापन बाजार 2022 |
|
क्रम |
शीर्ष विज्ञापन बाजार वाले देश |
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
2 |
चीन |
3 |
जापान |
4 |
यूनाइटेड किंगडम |
5 |
जर्मनी |