यूएन मानवाधिकार परिषद में 14 सदस्यों का चुनाव

11 अक्टूबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार परिषद में 2023-2025 कार्यकाल के लिये सदस्य के तौर पर 12 नए देशों का चुनाव किया है, जबकि जर्मनी व सूडान को दूसरे कार्यकाल के लिये चुना गया है।

महासभा अध्यक्ष कसाबा कोरोसी ने मतदान के बाद निम्न देशों के चुने जाने की घोषणा की जिसमें-

  • अल्जीरिया, बांग्लादेश, बेल्जियम, चिली, कोस्टारिका, जॉर्जिया, किर्गिस्तान, मालदीव, मोरक्को, रोमानिया, दक्षिण अफ्रीका और वियतनाम हैं।
  • सभी सदस्य देशों को तीन वर्ष के लिये चुना गया है और उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2023 को शुरू होगा।