वनलाइनर समसामयिकी

  • 29 अक्टूबर, 2022 को दक्षिण कोरिया किस उत्सव के अवसर पर गयी भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई है? - हैलोवीन उत्सव
  • 28 सितंबर, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘वर्ल्ड ग्रीन इकोनॉमी समिट’मिनिस्ट्रियल राउंडटेबिल में शामिल हुए, यह किस देश में आयोजित की गई? - यूएई स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
  • सितंबर 2022 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग जी-4 के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और जर्मनी की विदेश मंत्री अनालेना बायरबॉक शामिल हुए। भारत की तरफ से इसकी मेजबानी किसने की? - विदेश मंत्री डॉक्टर एस.जयशंकर ने
  • चार देशों के समूह ‘क्वाड’ (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) ने विदेश मंत्रियों की एक बैठक में ‘मानवीय सहायता आपदा राहत दिशा-निर्देशों’ पर हस्ताक्षर किए। यह बैठक किस देश में आयोजित हुई। - अमेरिका के न्यूयार्क में
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘रोश हशनाह’ के अवसर पर इजराइल के मैत्रीपूर्ण लोगों और दुनिया भर के किस समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। - यहूदी
  • 8 अक्टूबर, 2022 को भारतीय दवा कम्पनी द्वारा बनाए गए दूषित कफ सिरप से किस देश में अनेकों मौते हुईं? - गाम्बिया
  • हाल ही में महान गायक सर एल्टन जॉन को एड्स के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने किस पदक से सम्मानित किया? - राष्ट्रीय मानविकी पदक से
  • हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किन 4 यूक्रेनी क्षेत्रों पर नियंत्रण की घोषणा की है? - पूर्व में डोनेट्स्क और लुहान्स्क और दक्षिण में खेरसॉन और जापोरिज्जिया
  • 11 अक्टूबर, 2022 को किस देश के सिविल सेवकों के लिए क्षेत्रीय प्रशासन में दो सप्ताह के 53वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में उद्घाटन किया गया। - बांग्लादेश
  • 29 सितंबर, 2022 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा दी गई सूचना के अनुसार वर्तमान में गाम्बिया में हो रही बच्चों की मौत के कारण से किन भारतीय दूषित दवाओं के उपयोग को माना जा रहा है? - डायथिलीन ग्लाइकॉल या एथिलीन ग्लाइकॉल को
  • 7 अक्टूबर, 2022 को अमेरिका-भारत सामरिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी (एससीईपी) पर मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और स्वच्छ, सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण तरीके से ऊर्जा अवस्थांतर (पारगमन) में तेजी लाने के लिए द्विपक्षीय स्वच्छ ऊर्जा संबंध के समीक्षात्मक महत्व को रेखांकित किया। जेनिफर ग्रानहोम किस देश के मंत्री हैं? - अमेरिका
  • 5 अक्टूबर 2022, को दशहरा के मौके किस अरब देश में भारतीय और अरबी वास्तुकला के मिले-जुले स्वरूप वाले एक भव्य हिंदू मंदिर को अधिकारिक रूप से खोल दिया गया है? - दुबई के जेबेल अली गांव में
  • हाल ही में किस देश में एक पूर्व पुलिस अफसर ने चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 24 बच्चों समेत 36 मौतें हो गई है? - थाईलैंड में
  • हाल ही में आये इयान तूफान, जो लगभग 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से किस देश में जन-जीवन को क्षति पहुंचाई? - अमेरिका में
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस द्वारा चार यूक्रेनी क्षेत्रों के विलय की निंदा करने वाले प्रस्ताव में खुद को वोटिंग से बाहर करने वाले कितने देशों में भारत शामिल रहा? - 35 देश
  • हाल ही मेंकिस देश की नई सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पिछली सरकार की ओर से पश्चिमी यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फैसले को उलट दिया है? - ऑस्ट्रेलिया
  • हाल ही मेंइंटरपोल ने खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के संस्थापक के खिलाफ रेड नोटिस की मांग करने वाले भारत के अनुरोध को लौटाते हुए कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। एसएफजे का संस्थापक कौन है? - गुरपतवंत सिंह पन्नून
  • हाल ही में किस देश की संसद द्वारा 2/3 से अधिक बहुमत के साथ राष्ट्रपति की कुछ शक्तियों में कटौती करने वाला संविधान 22वां संशोधन पारित किया गया है। - श्रीलंका
  • विश्व का पहला सीएनजी टर्मिनल भारत में कहां बनाया जा रहा है? - भावनगर, गुजरात
  • सितम्बर 2022 में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने तीन दिवसीय किस देश की यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए उस देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से बात की? - ऑस्ट्रेलिया
  • वर्षों से स्नान न करने के चलते दुनिया का सबसे गंदे आदमी उपनाम से विख्यात 94 वर्षीय अमू हाजी का में निधन हो गया है, वह किस देश का निवासी है? - ईरान
  • भारत में अमेरिका की अंतरिम राजदूत कौन होंगी? - एलिजाबेध जोन्स
  • हाल ही में किस देश की सेना ने अपने देश ही देश में एयर स्ट्राइक की, जिसमें अनेकों जानें गईं? - म्यांमार
  • हाल ही में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज पब्लिशर्स द्वारा पोलिश अखबार गजेट वायबोर्जा को गोल्डन पेन ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। यह किस देश का समाचार पत्र है? - पोलैंड
  • हाल ही में मुंबई की पेट्रोकैमिकल कंपनी पर किस देश ने प्रतिबंध लगा दिया है? - अमेरिका
  • हाल ही में अमेरिकी ने किस देश के लिए 450 मिलियन डालर पैकेज F-16 के रख-रखाव के लिए मंजूरी दी है? - पाकिस्तान
  • हाल ही में किस देश ने रूसी सेना के साथ अपने देश के सैन्य बलों की एक संयुक्त इकाई के गठन की घोषणा की है है? - बेलारूसी राष्ट्रपति
  • हाल ही में किस देश में तख्तापलट कर नए नेता कैप्टन इब्राहिम ट्रोरे ने राष्ट्रपति पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा के सैन्य शासन को गिरा दिया? - बुर्किना फासो