बांधवगढ़ वन अभयारण्य

हाल ही में एक खोज के तहत पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ वन अभयारण्य में अद्भुत पुरातात्विक अवशेषों का पता लगाया है।

महत्वपूर्ण प्राप्त हुए अवशेषः एएसआई को खोज के दौरान कलचुरी काल के 26 प्राचीन मंदिर/अवशेष मिले हैं, जो 9वीं शताब्दी से 11वीं शताब्दी के है।

  • खोज में 26 गुफाएं मिली हैं, जो दूसरी शताब्दी से 5वीं शताब्दी ज्यादातर बौद्ध धर्म से संबंधित हैं।
  • 2 मठ, 2 स्तूप, 24 ब्राह्मी शिलालेख दूसरी शताब्दी से 5वीं शताब्दी; 46 मूर्तियां, 20 बिखरे हुए अवशेष और 19 जल संरचनाएं दूसरी से 15वीं शताब्दी के मध्य की मिली हैं।
  • इन अवशेषों में 46 मूर्तियों में से एक वराह मूर्ति भी है, जो सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है। बांधवगढ़ बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में करीब 170 वर्ग किमी के क्षेत्र में महीनों तक की खोज में इन प्राचीन अवशेषों का पता लगाया गया है। इसमें 1938 के बाद पहली बार खोज का कार्य शुरू किया गया था।