लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट-2022

हाल ही में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा जारी ‘लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट-2022’ जारी की गई है?

रिपोर्ट निष्कर्षः रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में विश्व भर में स्तनधारियों, पक्षियों, उभयचरों, सरीसृपों और मछलियों की आबादी में 69% की कमी देखी गई है।

  • रिपोर्ट के अनुसार वन्यजीव आबादी (94%) में सबसे अधिक गिरावट लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में हुई।
  • अफ्रीका ने वर्ष 1970-2018 के मध्य अपनी वन्यजीव आबादी में 66% की गिरावट दर्ज की, जबकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 55% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्तर पर मीठे जल की प्रजातियों की आबादी में 83 प्रतिशत की कमी आई है।
  • जलीय कृषि, कृषि और तटीय विकास के कारण प्रतिवर्ष 0.13% की दर से मैंग्रोव का नुकसान जारी है।
  • तूफान और तटीय कटाव जैसे प्राकृतिक खतरों के साथ-साथ अतिदोहन तथा प्रदूषण से कई मैंग्रोव प्रभावित होते हैं।

GK फ़ैक्ट

  • प्रकृति हेतु विश्व वन्यजीव कोष (WWF) : इसकी स्थापना वर्ष 1961 मेंकी गई थी।
  • इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्रजलैंड में स्थित है।
  • इसका मिशन प्रकृति का संरक्षण करना और पृथ्वी पर जीवन की विविधता के लिये सबसे अधिक दबाव वाले खतरों को कम करना है।