पंगेसियस इकेरिया

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मेट्टूर बांध के पास कावेरी नदी में कैटफिश की एक नई प्रजाति की खोज की है; जिसका नाम पंगेसियस इकेरिया रखा गया है। प्रजाति पंगेसियस जीनस से संबंधित है।

महत्वपूर्ण तथ्यः पंगेसियस जीनस गंगा के मैदानी इलाकों में पाया जाता है, प्रायद्वीपीय भारत में नहीं।

  • इस अध्ययन में कावेरी नदी के पंगेसियस के नमूने पंगेसियस जीनस की अन्य प्रजातियों से अलग है।
  • नई प्रजाति खाने योग्य है। स्थानीय लोग इसे तमिल में ‘ऐ केलुथी’ कहते हैं।

GK फ़ैक्ट

  • मेट्टूर बांधः मेट्टूर बांध भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक और तमिलनाडु में सबसे बड़ा बांध है, जो कावेरी नदी पर स्थित है, जहां यह मैदानी इलाकों में प्रवेश करता है।
  • इसे वर्ष 1934 में निर्मित किया गया था, जिसे पूरा होने में 9 वर्ष का समय लगा।