मजदूरी दर सूचकांक में आधार वर्ष संशोधित

24 नवंबर, 2021 को न्यूनतम मजदूरी एवं राष्ट्रीय आधार मजदूरी पर विशेषज्ञ समूह ने आधार वर्ष 2016 के साथ मजदूरी दर सूचकांक (Wage Rate Index: WRI) की एक नई श्रृंखला जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्यः आधार वर्ष 2016=100 के साथ मजदूरी दर सूचकांक की नई श्रृंखला, श्रम और रोजगार मंत्रालय के एक संबद्ध कार्यालय ‘श्रम ब्यूरो’ द्वारा संकलित और अनुरक्षित की जा रही है।

  • आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई श्रृंखला 1963-65=100 आधार वाली पुरानी श्रृंखला को बदल देगी।
  • नई WRI श्रृंखला हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को बिंदु-दर-बिंदु अर्द्ध-वार्षिक आधार पर वर्ष में दो बार संकलित की जाएगी।

नई श्रृंखला के तहत किए गए कुछ प्रमुख सुधारः नई WRI श्रृंखला में भार आरेख (weighting diagram) व्यावसायिक वेतन सर्वेक्षण (सातवें) दौर के परिणामों से तैयार किया गया है।

  • नई WRI श्रृंखला (2016=100) में कुल 37 उद्योगों को कवर किया गया है, जबकि 1963-65=100 श्रृंखला में 21 उद्योगों को शामिल किया गया था।
  • नई श्रृंखला के तहत चयनित 37 उद्योगों में विनिर्माण क्षेत्र से 30 उद्योग, खनन क्षेत्र से 4 उद्योग और बागान क्षेत्र से 3 उद्योग को शामिल किया गया है, जबकि पुरानी श्रृंखला में विनिर्माण क्षेत्र से 14 उद्योग, खनन क्षेत्र से 4 उद्योग और बागान क्षेत्र से 3 उद्योग शामिल किए गए थे।

जीके फ़ैक्ट

  • WRI (2016=100) की नई श्रृंखला में 37 चयनित उद्योगों के अंतर्गत लगभग 700 व्यवसायों को शामिल किया गया है।

आर्थिक परिदृश्य