क्वाड लीडर्स टोक्यो समिट 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'क्वाड लीडर्स टोक्यो समिट 2022' (Quad Leaders’ Tokyo Summit 2022) में भाग लेने के लिए 23 से 25 मई, 2022 तक जापान का दौरा किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: क्वाड लीडर्स समिट 24 मई को टोक्यो में आयोजित की गई। टोक्यो में यह क्वाड लीडर्स की चौथी बातचीत थी और यह क्वाड का दूसरा व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन (second in-person summit) था।

  • 'समुद्री डोमेन जागरूकता के लिए हिंद-प्रशांत साझेदारी' (Indo-Pacific Partnership for Maritime Domain Awareness: IPMDA) के गठन की घोषणा की गई, जो साझेदारों के जल क्षेत्र में निकट-रियलटाइम गतिविधियों की तीव्र, व्यापक और अधिक सटीक समुद्री तस्वीर प्रस्तुत करेगा।
  • हरित नौवहन, हरित हाइड्रोजन सहित स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे की दिशा में प्रयासों को मजबूत करने के लिए 'क्वाड क्लाइमेट चेंज एक्शन एंड मिटिगेशन पैकेज' (Q-CHAMP) की घोषणा की गई।
  • इस क्षेत्र में आपदाओं के लिए अधिक प्रभावी और समय पर प्रतिक्रिया को सक्षम करने के लिए 'हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत' पर एक क्वाड साझेदारी की घोषणा की गई।
  • क्वाड नेताओं ने जलवायु घटनाओं, आपदा की तैयारी और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को ट्रैक करने में मदद करने के लिए 'क्वाड उपग्रह डेटा पोर्टल' के माध्यम से क्षेत्र के देशों को पृथ्वी अवलोकन डेटा पर संसाधन उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की।
  • क्वाड फेलोशिप का आधिकारिक लॉन्च किया गया। यह फेलोशिप अमेरिका में प्रमुख विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने के लिए प्रत्येक क्वाड देश के 25 छात्रों को प्रायोजित करेगी।

GK फैक्ट

  • क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का एक अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह है, जिसका उद्देश्य एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग करना है।