इगा स्विएटेक ने जीता मियामी ओपन 2022
2 अप्रैल, 2022 को पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्विएटेक ने जापान की नाओमी ओसाका को फाइनल मैच में 6-4, 6-0 से पराजित कर मियामी ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।
- इस जीत के साथ ही इगा स्विएटेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वह पोलैंड से टेनिस में नंबर एक स्थान पाने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
- पुरुष एकल में स्पेन के 18 वर्षीय कार्लोस अल्कराज नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-4 से पराजित कर सबसे कम उम्र के मियामी ओपन चैम्पियन बन गए हैं।
- 2022 मियामी ओपन एक पेशेवर हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट था, जो 22 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक मियामी गार्डन, फ्लोरिडा में हार्ड रॉक स्टेडियम के मैदान में खेला गया था।
अन्य विजेता-
- महिला युगल: विजेता- लौरा सीजमंड (जर्मनी) और वेरा ज्वोनारेवा (रूस); उपविजिता- वेरोनिका कुडरमेतोवा (रूस) और एलिस मर्टेंस (बेल्जियम)।
- पुरुष युगल: विजेता- ह्यूबर्ट हर्काज (पोलैंड) और जॉन इस्नर (संयुक्त राज्य अमेरिका); उपविजिता- वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड्स) और नील स्कूप्स्की (यूनाइटेड किंगडम)।
खेल परिदृश्य
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2022
- 3 मीराबाई ने जीता 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड 2021
- 4 विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022
- 5 डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता 2022
- 6 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022
- 7 पीवी सिंधु ने जीता एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में कांस्य
- 8 रेलवे ने जीता ओबैदुल्ला खान हॉकी कप
- 9 हरियाणा ने जीती 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप
- 10 नीदरलैंड ने जीता एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022
- 11 2023 में भारत करेगा स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी
- 12 विजडन अल्मनैक ने नामित किए पांच क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर
- 13 कायरन पोलार्ड
- 14 आर प्रज्ञानानंद
- 15 डी गुकेश
- 16 रविचंद्रन अश्विन
- 17 जो रूट