रेलवे ने जीता ओबैदुल्ला खान हॉकी कप
भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने प्रतिष्ठित ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप जीत लिया है।
- यह टूर्नामेंट 21 मार्च से 27 मार्च, 2022 तक भोपाल में आयोजित किया गया।
- फाइनल मैच में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम ने आर्मी इलेवन को 2-1 से पराजित किया।
- रेलवे के अर्जुन को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। मैन ऑफ द फाइनल मैच जोगिंदर (रेलवे) को चुना गया।
- वहीं सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जसजीत (रेलवे) और सर्वश्रेष्ठ मिड फील्डर नियाज रहीम (रेलवे) रहे।
- यह प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 मार्च को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
- 1931 में ओबैदुल्ला गोल्ड कप के रूप में शुरू हुआ यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कई दशकों से चल रहा है
- इस साल छ: वर्ष के अंतराल के बाद इसे फिर आयोजित किया गया।
- पिछली बार वर्ष 2016 में यह टूर्नामेंट बीपीसीएल ने जीता था और रेलवे की टीम उपविजेता रही थी।
खेल परिदृश्य
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2022
- 3 मीराबाई ने जीता 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड 2021
- 4 विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022
- 5 डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता 2022
- 6 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022
- 7 पीवी सिंधु ने जीता एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में कांस्य
- 8 हरियाणा ने जीती 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप
- 9 नीदरलैंड ने जीता एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022
- 10 इगा स्विएटेक ने जीता मियामी ओपन 2022
- 11 2023 में भारत करेगा स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी
- 12 विजडन अल्मनैक ने नामित किए पांच क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर
- 13 कायरन पोलार्ड
- 14 आर प्रज्ञानानंद
- 15 डी गुकेश
- 16 रविचंद्रन अश्विन
- 17 जो रूट