राष्ट्रीय परिदृश्य
सीमा दर्शन परियोजना
‘सीमा दर्शन परियोजना’ (Seema Darshan project) के हिस्से के रूप में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 अप्रैल, 2022 को गुजरात के नडाबेट में भारत-पाकिस्तान सीमा दर्शन स्थल का लोकार्पण किया।महत्वपूर्ण तथ्य: नडाबेट उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले में भारत-पाक सीमा पर स्थित है। नडाबेट सीमा दर्शन स्थल पंजाब के वाघा-अटारी बॉर्डर की तर्ज पर बनाया गया है।
प्रधानमंत्री संग्रहालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल, 2022 को भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान शुरू किया गया यह संग्रहालय, स्वतंत्रता के पश्चात अपने प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के माध्यम से लिखी गई भारत की गाथा का वर्णन करता है। 271 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय
वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में 4जी सेवाएं
27 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थलों पर 2जी मोबाइल सेवाओं को 4जी में अपग्रेड करने के लिए एक सार्वभौमिक सेवा दायित्व कोष (Universal Service Obligation Fund) परियोजना को मंजूरी दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: इस परियोजना के चरण- I में 1,884.59 करोड़ रुपये (करों और शुल्कों को छोड़कर) की अनुमानित लागत से 2,343
पल्ली बनी भारत की पहली 'कार्बन-न्यूट्रल पंचायत'
जम्मू के सांबा जिले का पल्ली गांव कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बन गई है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह पंचायत पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है और इसके सभी रिकॉर्ड डिजिटल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली कार्बन-न्यूट्रल पंचायत में 500 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। ग्रामीणों की मदद से इस परियोजना को तीन सप्ताह
फोर्टिफाइड चावल
8 अप्रैल, 2022 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2024 तक चरणबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Targeted Public Distribution System: TPDS) के माध्यम से फोर्टिफाइड (पोषणयुक्त) चावल की आपूर्ति के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार की इन योजनाओं में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एकीकृत बाल विकास सेवाएं, प्रधानमंत्री पोषण
सातवां रायसीना डायलॉग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल, 2022 को वैश्विक मामलों पर भारत के प्रमुख सम्मेलन रायसीना डायलॉग के सातवें संस्करण (7th Raisina Dialogue) का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन इस संवाद में मुख्य अतिथि थी। तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग 'टैरानोवा, इम्पैसंड, इम्पेसेंट और इम्पैरिल्ड' (Terranova, impassioned, impatient, imperiled) विषय पर आधारित था। संवाद छ:
आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022
6 अप्रैल, 2022 को संसद द्वारा ‘आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022’ [Criminal Procedure (Identification) Bill 2022] पारित किया गया। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: यह पुलिस और जेल अधिकारियों को रेटिना और आईरिस स्कैन सहित भौतिक और जैविक नमूनों को एकत्र करने, संग्रहीत करने और विश्लेषण करने की अनुमति देगा। विधेयक इन प्रावधानों को
डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल, 2022 को गुजरात के जामनगर में 'डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन' (WHO Global Centre for Traditional Medicine) की आधारशिला रखी।महत्वपूर्ण तथ्य: इस समारोह में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने भाग लिया। आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ गुजरात के जामनगर में दुनिया का
राष्ट्रीय डेटा और वैश्लेषिकी मंच
नीति आयोग डेटा-संचालित निर्णय लेने और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए, उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में सरकारी डेटा प्रदान करने के लिए मई 2022 में एक ‘राष्ट्रीय डेटा और वैश्लेषिकी मंच’ (National Data and Analytics Platform: NADP) लॉन्च करने की योजना बना रहा है।महत्वपूर्ण तथ्य: 2020 में परिकल्पित इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सरकारी स्रोतों के माध्यम से आंकड़े एकत्रित
भारत को मिले एस-400 प्रशिक्षण उपकरण
यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण रूस से ‘एस-400’ (S-400) की दूसरी खेप की डिलीवरी में देरी हो रही है। हालांकि एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के लिए सिमुलेटर और अन्य उपकरण प्राप्त हुए हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत ने दिसंबर 2021 में पहली एस-400 खेप प्राप्त की थी, जिनमें पांच खेप को रूस से अक्टूबर 2018 में
बिहार की 'साइक्लोपियन वॉल'
बिहार सरकार ने अप्रैल 2022 में 'साइक्लोपियन वॉल' (Cyclopean wall) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में सूचीबद्ध कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को एक नया प्रस्ताव भेजा है। महत्वपूर्ण तथ्य: 40 किमी लंबी 'साइक्लोपियन वॉल', राजगीर में 2,500 साल से अधिक पुरानी संरचना है। प्राचीन शहर 'राजगीर' को बाहरी दुश्मनों और आक्रमणकारियों से बचाने के लिए इस दीवार का निर्माण
वाग्शीर
प्रोजेक्ट-75 की भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की छठी और आखिरी पनडुब्बी 'वाग्शीर' (Vagsheer) को मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन में 20 अप्रैल, 2022 को लॉन्च किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: इसे केंद्रीय रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार की पत्नी वीणा अजय कुमार ने लॉन्च किया। यह प्रोजेक्ट-75 (P-75) के तहत निर्मित स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों में
डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री और डॉ अम्बेडकर फाउंडेशनके अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 22 अप्रैल, 2022 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना (Dr. Ambedkar Centres of Excellence (DACE) Scheme) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत अम्बेडकर फाउंडेशन देश भर के 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ.
भारत में मधुमेह पर आईसीएमआर अध्ययन
'इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) -इंडिया डायबिटीज' के अध्ययन के अनुसार भारत में मधुमेह से पीड़ित 5,297 से अधिक व्यक्तियों में से केवल 7% से अधिक लोग अपने रक्त शर्करा, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे।महत्वपूर्ण तथ्य: यह अध्ययन 'लैंसेट-डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है। 27 राज्यों (एकीकृत आंध्र
एनआरआई के लिए पोस्टल बैलेट
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए पोस्टल बैलेट यानी डाक मत पत्र के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। महत्वपूर्ण तथ्य: 9-10 अप्रैल, 2022 को दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस की यात्रा के दौरान, उन्होंने अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से प्रवासी मतदाताओं (overseas electors) के रूप में पंजीकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने
असम में मिले प्राचीन महापाषाणकालीन पत्थर के जार
असम के दीमा हसाओ जिले में कई प्राचीन महापाषाणकालीन पत्थर के जार/घड़ों (megalithic stone jars) की खोज ने भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच संभावित संबंधों पर ध्यान आकृष्ट किया है, जो दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से है।महत्वपूर्ण तथ्य: शोध पत्र 'एन आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ असम स्टोन जार साइट्स' (An archaeological survey of the Assam stone jar
विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति से संबंधित विधेयक
तमिलनाडु विधान सभा ने 25 अप्रैल, 2022 को दो विधेयक पारित किए, जो राज्य सरकार को 13 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति में राज्यपाल की शक्ति को स्थानांतरित करने का प्रावधान करते हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल द्वारा कुलपतियों की नियुक्तियों में राज्य सरकार की राय की अवहेलना के बाद इन विधेयकों को लाया गया
दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022
5 अप्रैल, 2022 को संसद द्वारा दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: इस विधेयक में संसद द्वारा पारित दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में संशोधन किया गया है। दिल्ली विधान सभा द्वारा 2011 में दिल्ली के तत्कालीन नगर निगम को तीन भागों में विभाजित करने के
संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2022
6 अप्रैल, 2022 को संसद द्वारा संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: विधेयक में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन किया गया है, जो विभिन्न राज्यों और केंद्र- शासित प्रदेशों में अनुसूचित जनजातियों और आदिवासी समुदायों को निर्दिष्ट करता है। विधेयक द्वारा 1950 के
भारतीय नौसेना द्वारा स्वदेशीकरण के प्रयास
भारतीय नौसेना, विशेष रूप से हथियारों और विमानन संबंधी वस्तुओं में स्वदेशीकरण के प्रयासों को और तेज कर रहा है। महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय नौसेना ने दशकों पहले स्वदेशीकरण की दिशा में प्रारंभिक नेतृत्व किया था और 2014 में उपकरणों और प्रणालियों के स्वदेशी विकास को सक्षम करने के लिए 'भारतीय नौसेना स्वदेशीकरण योजना 2015-2030' को प्रख्यापित (promulgated) किया था। यह रक्षा आयात
हनुमानजी4धाम परियोजना
16 अप्रैल, 2022 को ‘हनुमान जयंती’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया।महत्वपूर्ण तथ्य: ‘हनुमानजी4धाम परियोजना’ (Hanumanji4dham project) के तहत देश भर में चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही 4 प्रतिमाओं में से यह दूसरी प्रतिमा है। इस
परीक्षा पर्व 4.0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' से प्रेरणा लेते हुए और परीक्षाओं को एक आनंदमय गतिविधि बनाने की दिशा में अपने प्रयास को जारी रखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) 11 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक ‘परीक्षा पर्व- 4.0’ (Pariksha Parv- 4.0) मना रहा है।महत्वपूर्ण तथ्य: एनसीपीसीआर 2019 से अपने अभियान 'परीक्षा पर्व' के साथ परीक्षा
राष्ट्रीय महिला आयोग का मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ
राष्ट्रीय महिला आयोग ने 2 अप्रैल, 2022 को मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (Anti-Human Trafficking Cell) का शुभारंभ किया। उद्देश्य: मानव तस्करी के मामलों से प्रभावी तरीके से निपटने में सुधार करना, महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाना, मानव-तस्करी रोधी इकाइयों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण में वृद्धि करना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जवाबदेही बढ़ाना। महत्वपूर्ण तथ्य: प्रकोष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों
संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पंचायती राज संस्थाओं की शासन संबंधी क्षमताओं को विकसित करने के लिए संशोधित केंद्र प्रायोजित योजना- ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ को 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: इस योजना का कुल वित्तीय परिव्यय 5,911 करोड़ रुपए है, जिसमें केंद्र का हिस्सा 3,700 करोड़ रुपए और राज्य का हिस्सा 2,211 करोड़ रुपए है।
रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 में संशोधन
रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भरता' को बढ़ावा देने के लिए 25 अप्रैल, 2022 को रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 में संशोधन किया गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 को निम्नलिखित के संबंध में रक्षा अधिग्रहण परिषद(डीएसी) द्वारा दी गई मंजूरी के आधार पर संशोधित किया गया है- रक्षा सेवाओं और भारतीय तटरक्षक की सभी आधुनिकीकरण आवश्यकताओं की पूर्ति
हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल, 2022 को कहा कि हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की केंद्र सरकार की नीति के कारण देश को अगले 10 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में चिकित्सक मिलेंगे।महत्वपूर्ण तथ्य: उन्होंने यह बात गुजरात के भुज में 200 बेड वाले के.के. पटेल सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण
मेघालय का 'लिविंग रूट ब्रिज' यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में
मेघालय में लोगों और प्रकृति के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वानस्पतिक संबंधों को उजागर करते 70 से अधिक गांवों में पाए जाने वाले ‘लिविंग रूट ब्रिज’ (Living Root Bridges) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची (tentative list) में शामिल किया गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: ग्रामीण लगभग 10 से 15 वर्षों की अवधि में जल निकायों के दोनों किनारों
भारत में बच्चों की स्थिति पर पहली रिपोर्ट
नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने 21 अप्रैल, 2022 को बच्चों पर केन्द्रित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के सम्बन्ध में एक आशय वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: आशय वक्तव्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा जैसे बाल विकास के बहुआयामी पहलुओं पर ध्यान देने के साथ 'भारत में बच्चों की स्थिति: बहुआयामी बाल विकास में स्थिति और रुझान' (State of India’s
उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थापित हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से रामपुर की ग्राम पंचायत पटवई में भारत का पहला 'अमृत सरोवर' बनकर तैयार हो गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: अमृत सरोवर पहल के तहत, आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प किया जाएगा। रामपुर में एक
मिशन वात्सल्य योजना
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘मिशन वात्सल्य योजना’ के लिए अपने मसौदा दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को भेजे हैं और 18 अप्रैल, 2022 तक सुझाव मांगे हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: मिशन वात्सल्य का उद्देश्य भारत में प्रत्येक बच्चे के लिए एक स्वस्थ और खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना है। केंद्र सरकार की परित्यक्त या लापता (abandoned or missing) बच्चों
संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2022
5 अप्रैल, 2022 को संसद द्वारा संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 [Constitution (Scheduled Castes and Scheduled Tribes) Order (Amendment) Bill, 2022] पारित किया गया। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: इसमें झारखंड में भोगता जाति को अनुसूचित जाति (एससी) की सूची से हटाने का प्रावधान है। भोगता जाति को अब
अटल इनोवेशन मिशन
8 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल इनोवेशन मिशन (Atal Innovation Mission: AIM) को मार्च 2023 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: अटल इनोवेशन मिशन देश में एक नवाचार संस्कृति और उद्यमशीलता इकोसिस्टम विकसित करने के अपने अभीष्ट लक्ष्य पर काम करेगा। इस लक्ष्य को AIM द्वारा अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हासिल किया जाएगा। AIM
न्यायाधीशों को देना होगा जमानत के फैसले के लिए कारण
सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल, 2022 को कहा कि विशेष रूप से गंभीर अपराधों और कठोर सजा वाले अपराधियों से जुड़े मामलों में न्यायाधीशों को जमानत देने या अस्वीकार करने के लिए कारण बताना होगा।महत्वपूर्ण तथ्य: अदालत ने कहा कि बिना कोई कारण बताए रहस्यमय जमानत के आदेशों (Cryptic bail orders) का न्यायिक व्यवस्था में कोई स्थान नहीं है। जमानत
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (The Commonwealth Parliamentary Association: CPA) की मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक 9 अप्रैल, 2022 को गुवाहाटी में असम विधान सभा में आयोजित की गई।महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रमंडल के नौ भौगोलिक क्षेत्रों के बीच विभाजित 53 राष्ट्रमंडल देशों के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लिया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम के मुख्यमंत्री डॉ.
चौथा पोषण पखवाड़ा
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 21 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक चौथा पोषण पखवाड़ा मनाया। महत्वपूर्ण तथ्य: इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का जोर दो व्यापक क्षेत्रों अर्थात स्वस्थ बच्चे की पहचान और उसकी खुशी मनाने और पोषण मित्र (आधुनिक, आईटी आधारित, पारंपरिक और क्षेत्रीय गतिविधियों) (Modern, IT based, Traditional & Regional Activities: MITRA) के विषयगत क्षेत्रों के भीतर
तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 7 अप्रैल, 2022 को 101 वस्तुओं की तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (Third positive indigenisation list) जारी की, जिसमें प्रमुख हथियार/प्रणाली/उपकरण/प्लेटफॉर्म शामिल हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा अधिसूचित सूची, उन हथियारों/ उपकरणों / प्रणालियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है, जिन्हें अगले पांच वर्षों में विकसित और अनुबंध पर तैयार किया
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाएगी सरकार
केंद्र सरकार ने आम आदमी विशेषकर गरीबों के लिए सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से, मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या को दस हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: 26 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 406 जिलों के 3579 ब्लॉकों में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए
वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अप्रैल, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में तीन दिवसीय 'वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022' का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: वैश्विक आयुष शिखर सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमियों, उद्योग, स्टार्टअप और अन्य हितधारकों को बातचीत के माध्यम से आयुष में नवाचार के लिए निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था। 2014 में जहां आयुष
अटल न्यू इंडिया चैलेंज 2.0
अटल इनोवेशन मिशन ने 28 अप्रैल, 2022 को अटल न्यू इंडिया चैलेंज के दूसरे संस्करण (Atal New India Challenge 2.0) के चरण 1 का शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण तथ्य: 'अटल न्यू इंडिया चैलेंज' अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों की खोज, चयन, समर्थन करना और उन्हें बढ़ावा देना है, जो राष्ट्रीय महत्व और
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा हेतु अधिदेश दस्तावेज
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 29 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (National Curriculum Framework: NCF) के लिए अधिदेश दस्तावेज का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 चार क्षेत्रों- स्कूली शिक्षा, बचपन की देखभाल और शिक्षा, शिक्षकों की शिक्षा और वयस्क (प्रौढ़) शिक्षा में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के विकास की सिफारिश करती है। इनके विकास के
'आजादी से अंत्योदय तक' अभियान
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 28 अप्रैल, 2022 को 28 राज्यों / केंद्र-शासित प्रदेशों के 75 जिलों को 9 केंद्रीय मंत्रालयों की लाभार्थी योजनाओं के साथ संतृप्त करने के मिशन के साथ 90-दिवसीय अभियान 'आजादी से अंत्योदय तक' का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: साल भर चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव की भावना का जश्न मनाते
वन लाइनर सामयिकी
मैसूर के युवा मूर्तिकार अरुण योगीराज, जिन्होंने नवंबर 2021 में केदारनाथ में स्थापित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को तराशा था, ने 5 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की दो फीट ऊंची मूर्ति भेंट की।केंद्र सरकार ने 12 अप्रैल को पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा
आर्थिक परिदृश्य
राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक
नीति आयोग द्वारा 11 अप्रैल, 2022 को राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक-राउंड I का शुभारंभ किया गया।सूचकांक के उद्देश्य: ऊर्जा पहुंच, ऊर्जा खपत, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण की सुरक्षा में सुधार के प्रयासों के आधार पर राज्यों की रैंकिंग; राज्य स्तर पर सस्ती, सुलभ, कुशल और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करना; ऊर्जा और
फिनक्लुवेशन
डाक विभाग के तहत 100% सरकारी स्वामित्व वाली इकाई इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने 21 अप्रैल, 2022 को 'फिनक्लुवेशन' (Fincluvation) पहल शुरू करने की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: यह वित्तीय समावेशन के लिए सॉल्यूशन्स के सह-सृजन और नवाचार के लिए फिनटेक स्टार्टअप समुदाय के साथ सहयोग करने की एक संयुक्त पहल है। फिनक्लुवेशन वित्तीय समावेशन के लिए लक्षित सार्थक वित्तीय उत्पादों
बैटरी अदला-बदली नीति का मसौदा
सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग ने 21 अप्रैल, 2022 को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ‘बैटरी अदला-बदली नीति’ (Battery swapping policy) का मसौदा जारी किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: इसके तहत, इसने अन्य उपायों के साथ-साथ अदला बदली योग्य (स्वैपेबल) बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्रोत्साहन देने, अदला बदली योग्य बैटरी बनाने वाली कंपनियों को सब्सिडी, एक नया 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (battery-as-a-service) बिजनेस मॉडल और
भारत में अत्यधिक गरीबी पर विश्व बैंक शोध पत्र
अप्रैल 2022 में विश्व बैंक के शोध पत्र के अनुसार, 2011 की तुलना में 2019 में भारत में अत्यधिक गरीबी (Extreme poverty) में 12% से अधिक की गिरावट आई है।महत्वपूर्ण तथ्य: अत्यधिक गरीबी 2011 में 22.5% से घटकर 2019 में 10.2% हो गई है। शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में कमी अधिक थी। ग्रामीण गरीबी वर्ष
प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में परियोजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल, 2022 को बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। महत्वपूर्ण तथ्य: प्रधानमंत्री ने बनासकांठा जिले के दियोदर में एक नया डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया, जिसे 600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री
भारत ने किया 'अत्यधिक गरीबी' को समाप्त: आईएमएफ शोध पत्र
5 अप्रैल, 2022 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा 'पेंडामिक पॉवर्टी एंड इनइक्वालिटी: एविडेंस फ्रॉम इंडिया' (Pandemic, Poverty, and Inequality: Evidence from India) शीर्षक से एक नया शोध पत्र जारी किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: शोध पत्र के अनुसार महामारी से पहले के साल यानी 2019 में भारत में अत्यधिक गरीबी 0.8 फीसदी तक कम हो गई थी। उसके बाद खाद्य-हस्तांतरण जैसी
'अवसर' योजना
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 8 अप्रैल, 2022 को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'अवसर' योजना की शुरूआत की है।महत्वपूर्ण तथ्य: 'अवसर' योजना, एयरपोर्ट एज वेन्यू फॉर स्किल्ड आर्टिसन्स ऑफ द रीजन (Airport as Venue for Skilled Artisans Of The Region: AVSAR) का संक्षिप्त नाम है। ‘अवसर’ योजना के तहत, प्रत्येक भारतीय
पैराबॉइल्ड राइस
अप्रैल 2022 में केंद्र सरकार ने अतिरिक्त ‘आधे पके चावलों’ / पैराबॉइल्ड राइस (Parboiled Rice) की खरीद बंद करने के बारे में जानकारी दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: पैराबॉइल्ड राइस, मिलिंग (Milling) से पहले ‘धान की अवस्था’ में आंशिक रूप से उबाले गए चावल होते हैं। चावल को उबालना कोई नई प्रथा नहीं है, और भारत में प्राचीन काल से इसका उपयोग
डिजिटल बैंकिंग इकाइयां
डिजिटल वित्तीय समावेशन के सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए 19 अप्रैल, 2022 को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (Digital Banking Unit) स्थापित करने की अपनी बजट घोषणा को दोहराया।महत्वपूर्ण तथ्य: अप्रैल माह की शुरुआत में, भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय बैंक संघ के एक कार्यकारी समूह
विश्व अर्थव्यवस्था के लिए डब्ल्यूटीओ की चेतावनी
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने 12 अप्रैल, 2022 को चेतावनी दी है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध ने विश्व व्यापार की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है। महत्वपूर्ण तथ्य: डब्ल्यूटीओ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यूक्रेन-रूस संघर्ष में प्रतिद्वंद्वी गुटों में विभाजित होने को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूटीओ के अनुसार युद्ध के कारण इस वर्ष विश्व व्यापार वृद्धि को नुकसान
भारत का कृषि निर्यात
वर्ष 2021-22 के लिए कृषि उत्पाद (समुद्री तथा कृषि उत्पाद सहित) का निर्यात 50 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। यह अब तक का सबसे अधिक कृषि उत्पाद निर्यात है। महत्वपूर्ण तथ्य: वाणिज्यिक आसूचना और सांख्यिकी महानिदेशालय (Directorate General of Commercial Intelligence and Statistics) द्वारा अप्रैल 2022 में जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 2021-22 के दौरान भारत का कृषि निर्यात
राष्ट्रीय टाइम रिलीज स्टडी 2022
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत ‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड’ (CBIC) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने 11 अप्रैल, 2022 को नेशनल टाइम रिलीज स्टडी 2022 (National Time Release Study 2022) जारी की। महत्वपूर्ण तथ्य: टाइम रिलीज स्टडी अनिवार्य रूप से अंतरराष्ट्रीय व्यापार की कार्गो निकासी प्रक्रिया का आकलन करने के लिए एक प्रदर्शन माप
दक्षिण-मध्य रेलवे ने लॉन्च की 'एक स्टेशन एक उत्पाद' पहल
दक्षिण-मध्य रेलवे ने अप्रैल 2022 में अपने सभी छ: मंडलों के छ: प्रमुख स्टेशनों पर 'एक स्टेशन एक उत्पाद' (One station One Product) पहल शुरू की है।उद्देश्य: रेलवे स्टेशनों को स्थानीय उत्पादों के लिए बिक्री और प्रचार केंद्र के रूप में बदलना।महत्वपूर्ण तथ्य: तिरुपति स्टेशन पर पायलट परियोजना के बाद, अब इसे पहली बार सिकंदराबाद, काचीगुडा, विजयवाड़ा, गुंटूर और औरंगाबाद
ड्रोन और ड्रोन पुर्जों के लिए पीएलआई योजना
20 अप्रैल, 2022 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ड्रोन और ड्रोन पुर्जे के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 14 लाभार्थियों की पहली अनंतिम सूची (Provisional list) जारी की है। इनमें पांच ड्रोन निर्माता और नौ ड्रोन पुर्जे निर्माता शामिल हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: मंत्रालय ने 10 से 31 मार्च, 2022 तक पात्र निर्माताओं से आवेदन आमंत्रित किए थे।
भारत में कोयले की कमी
19 अप्रैल, 2022 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में 100 से अधिक ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले का स्टॉक महत्वपूर्ण आवश्यक स्टॉक से 25% नीचे गिर गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: 50 से अधिक ताप विद्युत संयंत्रों में, स्टॉक 10% से नीचे गिर गया है, जिससे राज्यों को भारत के एकमात्र कोयला उत्पादक कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) से अतिरिक्त कोयले की
चालू वित्त वर्ष में भारत की 8% वृद्धि दर का अनुमान: विश्व बैंक
विश्व बैंक ने 13 अप्रैल, 2022 को अपनी 'साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस स्प्रिंग 2022' (South Asia Economic Focus spring 2022) रिपोर्ट जारी की।महत्वपूर्ण तथ्य: इस रिपोर्ट का शीर्षक 'साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस रिशेपिंग नॉर्म्स: ए न्यू वे फॉरवर्ड' (South Asia Economic Focus Reshaping Norms: A New Way Forward) है। विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के
एटीएम से कार्ड रहित नकद निकासी की सुविधा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल 2022 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्ड-रहित नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: लेन-देन में आसानी को बढ़ाने के अलावा, ऐसे लेनदेन के लिए भौतिक कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे कार्ड स्किमिंग (card skimming) और कार्ड क्लोनिंग (card cloning)
तमिलनाडु में सीवीड पार्क
केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने 16 अप्रैल, 2022 को कहा कि देश में पहली बार मछुआरों की आजीविका में सुधार के लिए तमिलनाडु में एक सीवीड पार्क (Seaweed park) स्थापित किया जाएगा।महत्वपूर्ण तथ्य: डॉ. मुरुगन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार से सीवीड की खेती के लिए एक
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा एक्सप्रेसवे परियोजना
सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2022 में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Economic Corridor Expressway) परियोजना के लिए प्रतिपूरक वनीकरण और अन्य शमन उपायों की निगरानी के लिए विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू के स्थान पर वन महानिदेशक, पर्यावरण मंत्रालय सी.पी. गोयल इस पुनर्गठित विशेषज्ञ समिति
भारत में ग्रामीण मंहगाई दर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा 12, अप्रैल 2022 को जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनंतिम आकड़ों के अनुसार मार्च 2022 में ग्रामीण महंगाई दर 7.66% रही। महत्वपूर्ण तथ्य: इसमें कई राज्यों ने संयुक्त (ग्रामीण + शहरी) रूप से उच्च मंहगाई दर दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में 8.85%, उत्तर प्रदेश और असम में 8.19% और मध्य प्रदेश में 7.89% महंगाई
व्यापार सुविधा केंद्र
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शना वी जरदोश ने संयुक्त रूप से 9 अप्रैल, 2022 को जोधपुर में 'व्यापार सुविधा केंद्र' (Trade Facilitation Centre) का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह 'व्यापार सुविधा केंद्र' बोरानाडा, जोधपुर में स्थित है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (Export Promotion Council for Handicrafts) ने विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग
बैड लोन में गिरावट से होगा बैंकों की लाभप्रदता में सुधार
मूडीज इन्वेस्टर सर्विस की 11 अप्रैल, 2022 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, प्री-प्रोविजन आय में वृद्धि और बैड लोन (Bad Loans) में गिरावट से चालू वित्त वर्ष में बैंकों की लाभप्रदता में सुधार होगा।महत्वपूर्ण तथ्य: बेहतर लाभप्रदता 'ऋण वृद्धि में तेजी' के कारण पूंजी खपत में वृद्धि की भरपाई करेगी, जिससे पूरी प्रणाली में बैंकों को मौजूदा स्तरों पर
राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण
संसद द्वारा बांध सुरक्षा विधेयक पारित होने के तीन महीने से अधिक समय बाद, जल शक्ति मंत्रालय ने अप्रैल 2022 में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (National Dam Safety Authority: NDSA) की स्थापना की है। महत्वपूर्ण तथ्य: NDSA का नेतृत्व सदस्य (डिजाइन एवं अनुसंधान), केंद्रीय जल आयोग करेंगे। दिसंबर 2021 में संसद द्वारा पारित बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 देश भर में कुछ निर्दिष्ट
उड़ान योजना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2020
21 अप्रैल, 2022 को सिविल सेवा दिवस समारोह में नागरिक विमानन मंत्रालय की प्रमुख क्षेत्रीय संपर्क योजना- उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) को "नवाचार (सामान्य) - केंद्रीय" श्रेणी के तहत ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार ने जिलों और राज्य/सरकारी संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करने,
निधि (संशोधन) नियम 2022
20 अप्रैल, 2022 को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने निधि कंपनियों (Nidhi companies) को नियंत्रित करने वाले निधि नियम, 2014 में संशोधन किया है, जिसके तहत कुछ संस्थाओं द्वारा जमा स्वीकार करना शुरू करने से पहले इसकी पूर्व घोषणा अनिवार्य होगी।महत्वपूर्ण तथ्य: अब, निधि के रूप में कार्य करने की इच्छुक सार्वजनिक कंपनियों को जमा स्वीकार करने से पहले केंद्र
कोयला युक्त क्षेत्र अधिनियम के तहत अधिग्रहित भूमि उपयोग नीति
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 अप्रैल, 2022 को कोयला युक्त क्षेत्र (अधिग्रहण एवं विकास) अधिनियम, 1957 के तहत अधिग्रहीत भूमि के उपयोग की नीति को मंजूरी दे दी है।उद्देश्य: खनन की जा चुकी या व्यावहारिक रूप से खनन के लिए अनुपयुक्त भूमि के उपयोग को सुविधाजनक बनाना और कोयला क्षेत्र में निवेश तथा रोजगार सृजन को बढ़ाना। महत्वपूर्ण तथ्य: इस नीति
राष्ट्रीय राजमार्ग प्री-कास्ट कंक्रीट नीति
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल 2022 में 'राष्ट्रीय राजमार्ग प्री-कास्ट कंक्रीट नीति' (National Highway Pre-cast Concrete Policy) जारी की है। महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और अन्य केंद्र प्रायोजित सड़क परियोजनाओं के निर्माण में प्री-फैब्रिकेशन के लाभों का दोहन करने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्री-कास्ट फैक्टरी के 100 किमी दायरे के भीतर की परियोजनाओं
बनारसी पश्मीना
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने आत्मनिर्भरता और शिल्प सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए 'बनारसी पश्मीना' लॉन्च किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: वाराणसी के अत्यधिक कुशल खादी बुनकरों द्वारा तैयार किए गए प्रीमियम पश्मीना उत्पादों को KVIC के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने 8 अप्रैल, 2022 को वाराणसी में लॉन्च किया। लेह-लद्दाख के हिमालय के ऊंचे इलाकों से लेकर वाराणसी
ओबीसी उद्यमी
देश में लगभग 30% सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के मालिक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उद्यमी हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: 31 मार्च, 2022 तक, देश में कुल लगभग 80.16 लाख इकाइयों में से ओबीसी के स्वामित्व वाले एमएसएमई की संख्या 23.31 लाख इकाइयां थी। एमएसएमई विकास आयुक्त के कार्यालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, ओबीसी के स्वामित्व वाली इकाइयों में
बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली
16 अप्रैल, 2022 को, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (SECI) ने भारत में 500 मेगावाट / 1000 मेगावाट घंटे स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Battery Energy Storage Systems) स्थापित करने के लिए निविदा जारी की है। महत्वपूर्ण तथ्य: देश में अपनी तरह की यह पहली निविदा है। इससे
अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (फंड प्रबंधन) विनियमन 2022
अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने 19 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक राजपत्र में निवेश कोष के लिए एक व्यापक नियामक ढांचे हेतु अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (फंड प्रबंधन) विनियमन 2022 को अधिसूचित किया है।विनियमनों की मुख्य विशेषताएं: एक फंड प्रबंधन इकाई IFSCA के साथ पंजीकृत होगी और पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन विभिन्न प्रकार के फंड
स्टैंड अप इंडिया योजना की छठी वर्षगांठ
5 अप्रैल, 2022 को 'स्टैंड अप इंडिया योजना' की छठी वर्षगांठ मनाई गई। महत्वपूर्ण तथ्य: स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत योजना की शुरुआत से अब तक 1,33,995 से अधिक खातों में 30,160 करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किए जा चुके हैं। स्टैंड-अप इंडिया का उद्देश्य महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लोगों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा
क्वार जल विद्युत परियोजना
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित 540 मेगावाट की ‘क्वार जल विद्युत परियोजना' (Kwar Hydro Electric Project) के लिए 4526.12 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: इस परियोजना का क्रियान्वयन चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. करेगा, जो एनएचपीसी और जम्मू और कश्मीर राज्य
स्वदेशी रूप से विकसित ऑनलाइन ई-कॉमर्स नेटवर्क
भारत सरकार ने दिवाली तक 100 भारतीय शहरों में अपने स्वदेशी रूप से विकसित ‘ऑनलाइन ई-कॉमर्स नेटवर्क’ को शुरू करने की योजना बनाई है ताकि लाखों किराना स्टोर और उपभोक्ताओं को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बहुराष्ट्रीय प्लेटफार्मों का विकल्प प्रदान किया जा सके।महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 29 अप्रैल, 2022 को ओपन-सोर्स सिस्टम के परीक्षण-लॉन्च
एमएसएमई सतत (जेडईडी) प्रमाणन योजना
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने 28 अप्रैल, 2022 को 'एमएसएमई सतत (जेडईडी) प्रमाणन योजना' (MSME Sustainable (ZED) Certification Scheme) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह योजना एमएसएमई को शून्य दोष शून्य प्रभाव (Zero Defect Zero Effect: ZED) प्रथाओं को अपनाने और उन्हें एमएसएमई चैम्पियन बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए ZED प्रमाणन के लिए प्रेरित
वन लाइनर सामयिकी
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने न्यू मैंगलोर पोर्ट में अपना पहला कंटेनर टर्मिनल कमीशन किया है। 4 अप्रैल को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजारों और अन्य बाजार को समर्थन देने वाले संस्थानों (Market Infrastructure Institutions: MIIs) में कामकाज के संचालन के मानदंडों को मजबूत करने के लिए समीक्षा और सिफारिशें करने हेतु एक तदर्थ समिति का गठन
अंतरराष्ट्रीय संबंध
छठा भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श
तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के पहले चरण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई, 2022 को जर्मनी पहुंचें। महत्वपूर्ण तथ्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने बर्लिन में छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता की। 2011 में शुरू किया गया, ‘अंतर-सरकारी परामर्श' एक विशिष्ट द्विवार्षिक तंत्र है, जो द्विपक्षीय मुद्दों को व्यापक स्तर पर समन्वय करने में
भारत-जर्मनी समझौते
2 मई, 2022 को प्रधानमंत्री की जर्मनी यात्रा के दौरान छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के अवसर पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। महत्वपूर्ण समझौते: इंडो-जर्मन हाइड्रोजन टास्क फोर्स पर आशय की संयुक्त संयुक्त घोषणा; कृषि पारिस्थितिकी पर आशय की संयुक्त घोषणा; हरित और सतत विकास साझेदारी पर आशय की संयुक्त घोषणा; तीसरे देशों में त्रिकोणीय विकास सहयोग परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर आशय की
चीन की वैश्विक सुरक्षा पहल
चीनी अधिकारियों के अनुसार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश की गई एक नई ‘वैश्विक सुरक्षा पहल’ अमेरिकी हिंद-प्रशांत रणनीति और क्वाड (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान समूह) का मुकाबला करेगी।महत्वपूर्ण तथ्य: शी जिनपिंग ने चीन में बोआओ फोरम को संबोधित करते हुए, "आधिपत्यवाद, सत्ता की राजनीति और गुट टकराव" के खिलाफ चेतावनी देते हुए, एक वैश्विक सुरक्षा पहल का प्रस्ताव
दिव्यांगता के क्षेत्र में भारत और चिली का सहयोग
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 अप्रैल, 2022 को दिव्यांगता के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और चिली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दीहै।महत्वपूर्ण तथ्य: चिली दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग में स्थित एक देश है। यह दुनिया का सबसे दक्षिणी देश है, जो अंटार्कटिका के सबसे करीब है, जो भौगोलिक रूप से मुख्य भूमि पर
लिथुआनिया में नए भारतीय मिशन की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022 में लिथुआनिया में एक नए भारतीय मिशन को खोलने की मंजूरी दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: लिथुआनिया उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश है। यह तीन बाल्टिक देशों में से एक है और बाल्टिक सागर के पूर्वी तट पर स्थित है। लिथुआनिया उत्तर में लातविया, पूर्व और दक्षिण में बेलारूस, दक्षिण में पोलैंड और दक्षिण-पश्चिम में
भारत के राष्ट्रपति की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 4 से 7 अप्रैल, 2022 तक नीदरलैंड की राजकीय यात्रा पर रहे। महत्वपूर्ण तथ्य: 4 अप्रैल को भारत के राष्ट्रपति ने लिए एम्स्टर्डम के क्यूकेनहौफ ट्यूलिप पार्क का दौरा किया। भारत और नीदरलैंड के बीच विशेष और स्थायी मित्रता के प्रतीक के तौर पर एक ट्यूलिप नस्ल को 'मैत्री' नाम दिया गया है। नीदरलैंड के राजा
भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता
ऐतिहासिक 'भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता' आधिकारिक तौर पर 1 मई, 2022 को लागू हुआ। इस समझौते पर 18 फरवरी, 2022 को दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।महत्वपूर्ण तथ्य: कुल मिलाकर, भारत को अपनी 97% से अधिक टैरिफ लाइनों पर संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रदान की जाने वाली तरजीही बाजार पहुंच से लाभ होगा, जो विशेष रूप से
भारत के राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1 से 4 अप्रैल, 2022 तक तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा पर रहे। महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदोव (Serdar Berdimuhamedov) ने संबंधों को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) और अंतरराष्ट्रीय परिवहन और
विश्व सैन्य व्यय
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) द्वारा अप्रैल 2022 में प्रकाशित वैश्विक सैन्य व्यय पर नए आंकड़ों के अनुसार, 2021 में कुल वैश्विक सैन्य व्यय वास्तविक रूप से 0.7% बढ़कर 2113 अरब डॉलर हो गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: 2021 में पांच सबसे बड़े सैन्य व्यय करने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस थे, जिनका कुल सैन्य
इंडोनेशिया का पाम ऑयल संकट
पाम ऑयल के सबसे बड़े उत्पादक और निर्यातक इंडोनेशिया को इसकी घरेलू कमी के चलते मूल्य नियंत्रण और शिपमेंट पर प्रतिबंधों को लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। महत्वपूर्ण तथ्य: अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए इंडोनेशिया का पाम ऑयल उत्पादन अनुमानित रूप से 45.5 मिलियन टन है। यह कुल वैश्विक उत्पादन का लगभग 60% है
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे जी-20 समन्वयक
भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत का मुख्य समन्वयक (India's G20 chief coordinator) नियुक्त किया गया है, जिसकी मेजबानी भारत द्वारा 2023 में की जाएगी। महत्वपूर्ण तथ्य: 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए श्रृंगला ने 1 मई, 2022 को जी-20 समन्वयक के रूप में अपनी नई भूमिका संभाल ली है। शिखर सम्मेलन के आयोजन के
कुरील द्वीप विवाद
22 अप्रैल, 2022 को जापान की नई डिप्लोमैटिक ब्लूबुक ने कुरील द्वीप समूह को रूस के "अवैध कब्जे" के रूप में वर्णित किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: इस विवादास्पद द्वीप समूह को जापान 'उत्तरी क्षेत्र' (Northern Territories) और रूस 'दक्षिण कुरील' (South Kurils) कहता है।कुरील द्वीप समूह/उत्तरी क्षेत्र क्या हैं? ये चार द्वीपों का एक समूह है, जो जापान के सबसे उत्तरी
चीन - सोलोमन द्वीप सुरक्षा समझौता
चीन ने 19 अप्रैल, 2022 को सोलोमन द्वीप समूह के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: यह अपनी तरह की पहली व्यवस्था है, जो विदेशों में चीनी सुरक्षा समझौतों का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। दोनों पक्षों ने सुरक्षा सहयोग पर एक 'अंतर-सरकारी रूपरेखा' समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत, दोनों पक्ष "सामाजिक व्यवस्था को
भारत-ब्रिटेन संबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21-22 अप्रैल, 2022 को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे। महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों नेताओं के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष के मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत
सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
रूस ने अप्रैल 2022 में एक 'सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल' (Sarmat intercontinental ballistic missile) 'आरएस-28' (RS-28) के सफलतापूर्वक परीक्षण की घोषणा की।महत्वपूर्ण तथ्य: मिसाइल को उत्तर पश्चिमी रूस के आर्कान्जेस्क क्षेत्र में प्लेसेत्स्क राज्य परीक्षण कॉस्मोड्रोम से दागा गया था। परीक्षण के बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नए मिसाइल कॉम्प्लैक्स में उच्चतम सामरिक और तकनीकी विशेषताएं
संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट कार्यक्रम में शामिल हुआ आर्य.एजी
अनाज वाणिज्य प्लेटफॉर्म आर्य.एजी (Arya.ag) संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट इंडिया में शामिल हो गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: इसके द्वारा Arya.ag स्वेच्छा से सार्वभौमिक स्थिरता सिद्धांतों (universal sustainability principles) की पुष्टि करता है और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए कदम उठाता है। 'संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट' (United Nations Global Compact: UNGC) कॉर्पोरेट प्रशासन संचालित स्थिरता का एक
वन लाइनर सामयिकी
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 'पूर्वी अफ्रीकी समुदाय' (East African Community) में सातवें सदस्य के रूप में शामिल हो गया है। पूर्वी अफ्रीकी समुदाय के अन्य सदस्य देश हैं - बुरुंडी, केन्या, रवांडा, दक्षिण सूडान, तंजानिया और युगांडा। विक्टर ओर्बन चौथी बार फिर से हंगरी के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
विज्ञान एवं पर्यावरण
ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021
अप्रैल 2022 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (UN-FAO) और गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन 'आर्बर डे फाउंडेशन' द्वारा मुंबई और हैदराबाद को 'ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021' (Tree Cities of the World 2021) के रूप में मान्यता दी गई है।महत्वपूर्ण तथ्य: दो भारतीय शहरों ने "स्वस्थ, लचीले और खुशहाल शहरों के निर्माण में शहरी वृक्षों को उगाने और
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र
20 अप्रैल, 2022 को असम के जोरहाट में भारत के पहले शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र (India’s first pure green hydrogen plant) का शुभारंभ किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने असम में अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर 10 किलोग्राम प्रति दिन की स्थापित क्षमता के साथ भारत के पहले 99.999% शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र की शुरुआत की। इस संयंत्र को रिकॉर्ड
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारतीय अंटार्कटिका विधेयक 2022
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2022 को भारतीय अंटार्कटिका विधेयक, 2022 लोक सभा में पेश किया। महत्वपूर्ण तथ्य: इस विधेयक का उद्देश्य अंटार्कटिका में उन क्षेत्रों पर गतिविधियों की एक शृंखला को विनियमित करने के लिए नियमों का एक समूह निर्धारित करना है, जहां भारत ने अनुसंधान केंद्र स्थापित किए हैं। विधेयक के प्रावधान: यह अंटार्कटिका की यात्राओं और गतिविधियों के साथ-साथ
विज्ञान एवं पर्यावरण
आईपीसीसी छठी आकलन रिपोर्ट - भाग 3
संयुक्त राष्ट्र के जलवायु विज्ञान निकाय, इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) ने अपनी छठी आकलन रिपोर्ट (AR 6) का तीसरा भाग 4 अप्रैल, 2022 को प्रकाशित किया। महत्वपूर्ण तथ्य: आईपीसीसी वर्किंग ग्रुप III (WG-III) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन के शमन यानी ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए आवश्यक समाधान पर केंद्रित है। रिपोर्ट की मुख्य बातें: 2019 में,
विज्ञान एवं पर्यावरण
इंस्पेक्टआईआर कोविड-19 ब्रीथलाइजर
अमेरिका के ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (Food and Drug Administration) ने 14 अप्रैल, 2022 को 'इंस्पेक्टआईआर कोविड-19 ब्रीथलाइजर' (InspectIR COVID-19 Breathalyzer) के आपातकालीन उपयोग हेतु मंजूरी दे दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: यह अपनी तरह की पहली डिवाइस है, जो मनुष्यों के श्वास के नमूनों से कोविड-19 का पता लगा सकती है। इसका उपयोग डॉक्टर के कार्यालयों, अस्पतालों और मोबाइल परीक्षण
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत का तटीय क्षरण
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अप्रैल 2022 में लोक सभा को सूचित किया कि भारतीय मुख्य भूमि की 6,907.18 किलोमीटर लंबी तट रेखा में से लगभग 33.6% तटीय क्षरण/कटाव की स्थिति के अंतर्गत है। महत्वपूर्ण तथ्य: तटीय क्षेत्र का लगभग 26% अभिवृद्धि प्रकृति (accretional nature) का है और शेष 40% स्थिर अवस्था में है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संलग्न कार्यालय नेशनल सेंटर फॉर
विज्ञान एवं पर्यावरण
स्ट्रोन्शियम: एक साइबर-जासूसी समूह
7 अप्रैल को, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसने एक रूसी राष्ट्र के हैकिंग समूह से साइबर हमले को बाधित किया है। 'स्ट्रोन्शियम' (Strontium) नामक हैकिंग समूह ने अमेरिका और यूरोपीय संघ में यूक्रेनी फर्मों, मीडिया संगठनों, सरकारी निकायों और थिंक टैंक को लक्षित किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: स्ट्रोन्शियम को फैंसी बियर (Fancy Bear), जार टीम (Tsar Team), पॉन स्टॉर्म (Pawn Storm),
विज्ञान एवं पर्यावरण
डिजिटल इंडिया आरआईएससी-5 कार्यक्रम
इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय, भारत सरकार ने 'डिजिटल इंडिया आरआईएससी-5 माइक्रोप्रोसेसर कार्यक्रम' (Digital India RISC-V Program: DIR-V) की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: इसका समग्र उद्देश्य आने वाले समय के दौरान भारत में, दुनिया भर के लिये माइक्रोप्रोसेसर की निर्माण क्षमता हासिल करना और दिसंबर 2023 तक कमर्शियल सिलिकॉन और उसके बड़े पैमाने पर उत्पादन समझौतों को हासिल करना है। डिजिटल इंडिया आरआईएससी-5
विज्ञान एवं पर्यावरण
ब्लू स्ट्रैगलर्स
ब्लू स्ट्रैगलर्स (Blue stragglers) एक विशेष प्रकार का तारा है, जो समूहों में देखा जाता है और कभी-कभी, अकेले भी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरू ने ब्लू स्ट्रैगलर्स के असामान्य व्यवहार पर एक अध्ययन किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: इसके लिए, शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में भारत की पहली विज्ञान वेधशाला एस्ट्रोसैट के यूवीआईटी उपकरण यानी अल्ट्रा वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (UVIT) द्वारा किए
विज्ञान एवं पर्यावरण
गेहूं की किस्म ‘पीबीडब्ल्यू-1 चपाती’
शोधकर्ताओं ने एक गेहूं की किस्म विकसित की है, जिसमें नरम और मीठी चपातियों के साथ उत्कृष्ट पकाने की गुणवत्ता (excellent baking quality) है। गेहूं की इस किस्म को 'पीबीडब्ल्यू-1 चपाती' (PBW1Chapati) कहा जाता है। महत्वपूर्ण तथ्य: इस किस्म को पंजाब में राज्य स्तर पर सिंचित दशाओं में समय से बुवाई के लिए जारी किया गया है। गेहूं से बनी चपटी व
विज्ञान एवं पर्यावरण
पर्यावरण मंजूरी प्रक्रिया
बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मानदंडों को आसान बनाते हुए, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अप्रैल 2022 में मौजूदा या नई परियोजनाओं के लिए दी गई पर्यावरण मंजूरी की अवधि को बढ़ा दिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: नदी घाटी परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी 13 साल और परमाणु परियोजनाओं के लिए 15 साल तक वैध होगी। खनन और नदी घाटी परियोजनाओं के अलावा अन्य
विज्ञान एवं पर्यावरण
दुर्लभ तितली पामकिंग
अप्रैल 2022 में तमिलनाडु में पहली बार दुर्लभ तितली ‘पामकिंग' (Rare butterfly Palmking) देखी गई। महत्वपूर्ण तथ्य: पामकिंग को पहली बार दक्षिण भारत में 1891 में ब्रिटिश वैज्ञानिक एच.एस.फर्ग्यूसन द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। एक सदी से भी अधिक समय के बाद, इसे 2007 में थेनमाला में सी. सुशांत द्वारा फिर से खोजा गया और एक साल बाद तितली शोधकर्ता जॉर्ज मैथ्यूज
विज्ञान एवं पर्यावरण
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूकता शुभंकर 'प्रकृति' और हरित पहल
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने 5 अप्रैल, 2022 को प्रभावी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूकता शुभंकर 'प्रकृति' और हरित पहल को लॉन्च किया। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सालाना लगभग 3.5 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा पैदा कर रहा है और प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्पादन पिछले पांच वर्षों में लगभग दोगुना हो गया है। शुभंकर 'प्रकृति' को जन जागरूकता फैलाने के लिए लॉन्च किया
विज्ञान एवं पर्यावरण
आक्रामक प्रजातियों से पश्चिमी घाट के वन्यजीव पर्यावास को खतरा
केरल वन विभाग के सहयोग से एक नेचर कंजर्वेशन सोसाइटी 'फर्न्स' द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन के अनुसार आक्रामक प्रजातियां अब पश्चिमी घाट के सबसे प्रतिष्ठित वन्यजीव आवासों में फैल गई हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: यह स्थानीय वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाकर हाथियों, हिरणों, गौर और बाघों के आवासों को नष्ट कर रही है। वायनाड वन्यजीव अभयारण्य सहित नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व
विज्ञान एवं पर्यावरण
लक्षद्वीप में खोजी गई झींगा की नई प्रजाति
आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (NBFGR) के वैज्ञानिकों ने झींगा की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसे 'एक्टिनिमनेस कोयस' (Actinimenes koyas) नाम दिया गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: लक्षद्वीप द्वीपों पर स्थानीय समुदाय 'कोया' के सम्मान में इस नई प्रजाति का नाम ' एक्टिनिमनेस कोयस' रखा गया है। वैज्ञानिकों ने प्रजातियों को अगत्ती द्वीप के कोरल एटॉल से 1.0-2.0 मीटर
विज्ञान एवं पर्यावरण
'सेमीकॉन इंडिया' कार्यक्रम के लिए सलाहकार समिति
केंद्र सरकार ने 6 अप्रैल 2022 को 'सेमीकॉन इंडिया' कार्यक्रम (Semicon India) के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: सलाहकार समिति में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, शिक्षाविदों के साथ-साथ उद्योग और डोमेन विशेषज्ञ शामिल होंगे। सलाहकार समिति की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उपाध्यक्ष के
विज्ञान एवं पर्यावरण
क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर
भारत और फिनलैंड ने 18 अप्रैल, 2022 को ‘क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर’ (Indo-Finnish Virtual Network Centre on Quantum Computing) स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री मीका लिंटिला ने इस आशय के एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। भारतीय पक्ष ने
विज्ञान एवं पर्यावरण
एवीजीसी संवर्धन टास्क फोर्स
केंद्रीय बजट 2022-23 में की गई घोषणा के अनुरूप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में 8 अप्रैल, 2022 को देश में एवीजीसी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) संवर्धन टास्क फोर्स’ (Animation, Visual Effects, Gaming and Comics (AVGC) Promotion Task Force) का गठन किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स
विज्ञान एवं पर्यावरण
काजीरंगा पशु गलियारा
सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के पशु गलियारों पर अवैध निर्माण गतिविधियों की जाँच में ढिलाई के लिए असम सरकार को फटकार लगाई है।महत्वपूर्ण तथ्य: 1,300 वर्ग किमी में फैला यह वन्यजीव पर्यावास स्थल, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और दुनिया के एक सींग वाले गैंडों के लिए सबसे प्रसिद्ध है। इसमें नौ
विज्ञान एवं पर्यावरण
जोनाथन: स्थल पर दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर
'जोनाथन' नाम का सेशेल्स का विशालकाय कछुआ दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर है। महत्वपूर्ण तथ्य: इसका जन्म सेशेल्स में हुआ था, लेकिन वर्तमान में यह दक्षिण अटलांटिक के सेंट हेलेना द्वीप में निवास करता है। 'जोनाथन' इस साल 190 वर्ष का हो जाएगा। इसका जन्म 1832 में हुआ था और इसे 50 वर्ष की उम्र में तीन अन्य कछुओं के
विज्ञान एवं पर्यावरण
कोविड के खिलाफ भारत निर्मित 'वार्म' वैक्सीन
सार्स- सीओवी-2 (SARS-CoV-2) के खिलाफ एक संभावित वैक्सीन भारत में विकसित की जा रही है, जिसे रेफ्रिजरेटर या कोल्ड-चेन स्टोरेज में रखने की आवश्यकता नहीं है। महत्वपूर्ण तथ्य: पीयर-रिव्यू जर्नल वाइरसेज (Viruses) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, इसने वायरस के प्रचलित रूपों के खिलाफ माउस परीक्षणों (mouse trials) में महत्वपूर्ण संख्या में एंटीबॉडी उत्पन्न की। बेंगलुरू स्थित जैव-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप मायनवैक्स (Mynvax)
विज्ञान एवं पर्यावरण
हेलिना मिसाइल
स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर लॉन्च एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'हेलिना' (HELINA) का 11 अप्रैल, 2022 को उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण परीक्षणों के तहत उच्च ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: उड़ान परीक्षण संयुक्त रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना (IAF) के वैज्ञानिकों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उड़ान परीक्षण एक
विज्ञान एवं पर्यावरण
मृदा स्थिरीकरण के लिए तकनीक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने 'एस पाश्चरी' (S. Pasteurii) नामक एक हानिरहित बैक्टीरिया का उपयोग करके मृदा स्थिरीकरण (soil stabilization) के लिए स्थायी तकनीक विकसित की है। महत्वपूर्ण तथ्य: बैक्टीरिया कैल्साइट (calcite) को अवक्षेपित करने के लिए यूरिया को हाइड्रोलाइज करता है; इस प्रक्रिया में खतरनाक रसायन शामिल नहीं होते हैं और प्राकृतिक संसाधनों का स्थायी रूप
विज्ञान एवं पर्यावरण
पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना द्वारा 9 अप्रैल, 2022 को ‘पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम’ [Pinaka Mk-I (Enhanced) Rocket System: EPRS] और ‘पिनाका एरिया डेनियल म्यूनिशन रॉकेट सिस्टम’ (Pinaka Area Denial Munition rocket systems) का पोखरण फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: पिनाका रॉकेट प्रणाली को डीआरडीओ की पुणे प्रयोगशाला के आयुध अनुसंधान और
विज्ञान एवं पर्यावरण
कड़ी के रूप में अभिवृद्धि करने वाले नवोदित तारे
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान, ‘आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज’ (ARIES) के भारतीय खगोलविदों ने 'जीएआईए 20ईएई' (Gaia 20eae) की खोज की है, जो कड़ी के रूप में अभिवृद्धि करने वाले नवोदित तारों के नवीनतम सदस्य हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: वैज्ञानिकों ने नवोदित तारों के अत्यंत दुर्लभ समूह से संबंधित एक नए सदस्य का
विज्ञान एवं पर्यावरण
भारत का सौर क्षमता लक्ष्य
अप्रैल 2022 में जेएमके रिसर्च (JMK Research) और इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (IEEFA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सौर ऊर्जा क्षमता के 100 गीगावॉट स्थापित करने के अपने 2022 के लक्ष्य से चूक सकता है, जिसका मुख्य कारण रूफटॉप सोलर का अपर्याप्त उपयोग है। महत्वपूर्ण तथ्य: दिसंबर 2021 तक, भारत की संचयी स्थापित सौर क्षमता 55 गीगावॉट
विज्ञान एवं पर्यावरण
परामर्श विकास केंद्र
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 27 अप्रैल, 2022 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के तहत वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के साथ परामर्श विकास केंद्र (Consultancy Development Centre: CDC) के कर्मचारियों, चल संपत्ति एवं देनदारियों सहित विलय को मंजूरी दे दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: 'सीएसआईआर' और 'परामर्श विकास केंद्र' वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत
विज्ञान एवं पर्यावरण
वन लाइनर सामयिकी
भारतीय वायु सेना (IAF) ने विभिन्न हथियार प्रणालियों के रखरखाव के लिए स्वदेशी समाधान विकसित करने हेतु आईआईटी मद्रास के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण अमेरिका का देश इक्वाडोर (Ecuador) जंगली जानवरों के कानूनी अधिकारों को मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। 25 मार्च, 2022 को, चिली के संवैधानिक सम्मेलन (Constitutional Convention)
लघु संचिका
चर्चित व्यक्ति/ नियुक्ति
अमित शाह
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक मराठी पुस्तक का विमोचन किया, जो उनकी राजनीतिक यात्रा का वर्णन करती है। 'अमित शाह आणि भाजपची वाटचाल' (Amit Shah Ani Bhajapachi Vatchal) नामक पुस्तक में शाह के जीवन एवं राजनीतिक यात्रा और भाजपा के संगठन में उनके योगदान का दस्तावेजीकरण किया गया
चर्चित व्यक्ति/ नियुक्ति
विनोद राय
विनोद राय द्वारा 'नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माई इनिंग्स इन द बीसीसीआई' (NOT JUST A NIGHTWATCHMAN: My Innings in the BCCI) शीर्षक से एक नई किताब का लेखन किया गया है। इसे 'रूपा' प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह किताब बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष के रूप में विनोद राय के 33 महीने के कार्यकाल
निधन
जे डी रिंबाई
मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री जे डी रिंबाई का 21 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्होंने 1983 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और जिरांग निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मेघालय विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। वे 1993, 1998 और 2003 में लगातार तीन बार जिरांग से विधायक के रूप में
निधन
प्रफुल्ल कर
महान संगीत निर्देशक, उड़िया गायक और गीतकार प्रफुल्ल कर का 17 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्होंने 1962 में 'श्री श्री पतिता पबाना' के साथ उड़िया फिल्म उद्योग में एक पेशेवर गायक के रूप में शुरुआत की। 1975 में, उन्होंने फिल्म 'ममता' में एक संगीतकार के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। प्रफुल्ल कर को कला के
निधन
बिल्किस बानो एधी
प्रसिद्ध पाकिस्तानी परोपकारी और सामाजिक कार्यकर्ता बिल्किस बानो एधी का 15 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया। वे 74 वर्ष की थीं। अब्दुल सत्तार एधी की पत्नी बिल्किस बानो एधी, एक पेशेवर नर्स थी और पाकिस्तान में सबसे सक्रिय परोपकारियों में से एक थी। बिलकिस एधी को 'पाकिस्तान की माँ' (Mother of Pakistan) कहा जाता था। उनकी चैरिटी बिल्किस
निधन
रिचर्ड हॉवर्ड
पुलित्जर पुरस्कार विजेता अमेरिकी कवि रिचर्ड हॉवर्ड का 31 मार्च, 2022 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उन्होंने 'अनटाइटल्ड सब्जेक्ट्स' (Untitled Subjects) कविता संग्रह के लिए 1970 में पुलित्जर पुरस्कार जीता था। हॉवर्ड, कोलंबिया विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर थे। वे 2008 में 'विदाउट सेइंग' (Without Saying) के लिए नेशनल बुक अवॉर्ड फाइनलिस्ट भी थे। चार्ल्स बौडेलेयर के
नियुक्ति
जनरल मनोज पांडे 29वें थल सेना प्रमुख
जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल, 2022 को सेवानिवृत्त हुए जनरल एमएम नरवणे के बाद 29वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। जनरल मनोज पांडे को 18 अप्रैल, 2022 को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया था। कोर ऑफ इंजीनियर्स से सेना में शीर्ष पद पर पहुंचने वाले वे पहले अधिकारी हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
नियुक्ति
विजय सांपला दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नियुक्त
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को 27 अप्रैल, 2022 को दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांपला ने पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले NCSC अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और चुनाव लड़ा था। पंजाब के एक प्रमुख दलित नेता सांपला ने 1998 में जालंधर छावनी के सोफीपिंड गांव
नियुक्ति
अजय कुमार सूद प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त
अप्रैल 2022 में अजय कुमार सूद को केंद्र सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रो. के. विजयराघवन का स्थान लिया है। बतौर प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार उनका तीन साल का कार्यकाल होगा। डॉ. सूद एक भौतिक विज्ञानी हैं और प्रधानमंत्री- विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य रहे हैं। 2 अमेरिकी और 5 भारतीय पेटेंट
नियुक्ति
विनय क्वात्रा अगले विदेश सचिव नियुक्त
केंद्र सरकार द्वारा 4 अप्रैल, 2022 को नेपाल में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 मई, 2022 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए हैं। 1988-बैच के आईएफएस अधिकारी क्वात्रा इससे पहले फ्रांस में राजदूत (2017–2020), बीजिंग में मिशन के उप
नियुक्ति
भारतवंशी नौसेना दिग्गज शांति सेठी कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार नियुक्त
अप्रैल 2022 में अमेरिकी नौसेना की दिग्गज भारतवंशी शांति सेठी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कार्यकारी सचिव और रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। सेठी, एक प्रमुख अमेरिकी नौसेना लड़ाकू पोत की पहली भारतवंशी कमांडर रह चुकी हैं। अपनी नई भूमिका में, सेठी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दस्तावेजीकरण का समन्वय करेंगी। सेठी ने दिसंबर 2010 से
नियुक्ति
अपराजिता शर्मा को मिली अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ में महत्वपूर्ण नियुक्ति
21 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक जिनेवा में आयोजित परिषद की बैठकों में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने 1995 बैच की एक भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा अधिकारी अपराजिता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के प्रशासन और प्रबंधन पर स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। इस नियुक्ति के साथ ही
नियुक्ति
इमैनुएल मैक्रों फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए
इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों ने 58.2 फीसदी वोट के साथ दूसरा कार्यकाल जीता है। मैक्रों के दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन ने 41.8 फीसदी वोट हासिल किए। 44 वर्षीय मैक्रों दो दशक पहले याक शिराक के बाद दूसरे कार्यकाल
पुरस्कार/सम्मान
पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी
24 अप्रैल, 2022 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को "राष्ट्र और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा" के लिए पुरस्कार दिया गया। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर ट्रस्ट ने कहा कि मोदी एक “अंतरराष्ट्रीय राजनेता हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक नेतृत्व के पथ पर अग्रसर
पुरस्कार/सम्मान
सर डेविड एटनबरो को संयुक्त राष्ट्र 'चैम्पियन ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021'
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने ब्रिटिश प्राकृतिक इतिहास प्रसारक और प्रकृतिवादी सर डेविड एटनबरो को 21 अप्रैल, 2022 को लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी के तहत चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें प्रकृति के संरक्षण और इसकी बहाली के लिए अनुसंधान, प्रलेखन और वकालत के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। यह लाइफटाइम
पुरस्कार/सम्मान
पत्रकार आरेफा जौहरी ने जीता चमेली देवी जैन पुरस्कार 2021
मुंबई की पत्रकार आरेफा जौहरी को 3 अप्रैल, 2022 को उत्कृष्ट महिला मीडियाकर्मी के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार 2021 के विजेता के रूप में चुना गया है। मीडिया फाउंडेशन ने पुरस्कार के विजेता के रूप में मुंबई में 'स्क्रॉल' (Scroll) के लिए काम करने वाली जौहरी की घोषणा की। गांव कनेक्शन की नीतू सिंह ने चमेली देवी जैन पुरस्कार
पुरस्कार/सम्मान
भारत के रिकी केज और फाल्गुनी शाह ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड 2022
दो भारतीय संगीतकार रिकी केज और फाल्गुनी शाह 64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स के विजेताओं में शामिल हैं। पुरस्कार समारोह 3 अप्रैल, 2022 को लास वेगास में आयोजित किया गया। केज ने 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' श्रेणी में एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' (Divine Tides) के लिए अपना दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता। केज ने 2015 में 'विंड्स ऑफ संसार' के लिए अपना पहला
पुरस्कार/सम्मान
हिम तेंदुआ संरक्षणवादी चारुदत्त मिश्रा को व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड 2022
भारत के हिम तेंदुआ संरक्षणवादी चारुदत्त मिश्रा को 27 अप्रैल, 2022 को लंदन में रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी में 'व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड 2022' (Whitely Gold Award 2022) से सम्मानित किया गया। उन्हें एशिया के उच्च पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्र में हिम तेंदुआ प्रजातियों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों को शामिल करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। मिश्रा को अफगानिस्तान, चीन
पुरस्कार/सम्मान
संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी फैलोशिप और पुरस्कार 2018
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 9 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में वर्ष 2018 के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और संगीत नाटक पुरस्कार और प्रतिष्ठित कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप चार कलाकारों को दी गई, जबकि 40 हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया
नियुक्ति
रामदरश मिश्रा को 31वां सरस्वती सम्मान 2021
केके बिड़ला फाउंडेशन ने 4 अप्रैल, 2022 को प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्रा को उनकी कविताओं के संग्रह 'मैं तो यहां हूं' के लिए प्रतिष्ठित 31वें सरस्वती सम्मान 2021 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की। 15 अगस्त, 1924 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डुमरी गाँव में जन्मे मिश्रा ने हिंदी साहित्य की विभिन्न शाखाओं में
पुरस्कार/सम्मान
कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021
13 अप्रैल, 2022 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में एक समारोह में चंडीगढ़ के ‘डॉ. भूषण कुमार’ और गुजरात के ‘सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट’ को ‘कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021’ (International Gandhi Award for Leprosy 2021) प्रदान किया। यह पुरस्कार ‘डॉ. भूषण कुमार’ और ‘सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट’ को कुष्ठ रोग के बारे
पुरस्कार/सम्मान
निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2017-2021
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 16 अप्रैल, 2022 को प्लास्टिक उद्योग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को मुंबई में ‘निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2017-2021' प्रदान किए। यह पुरस्कार शीर्ष प्लास्टिक उद्योग व्यापार निकाय 'प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद' (Plastics Export Promotion Council: PLEXCONCIL) द्वारा प्रदान किए गए। नीलकमल लिमिटेड के मानद चेयरमैन वामनराय वी. पारेख को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन
11 अप्रैल, 2022 को भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 'सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन' (National Conference on Localisation of Sustainable Development Goals) का उद्घाटन किया। पंचायती राज मंत्रालय ने 11 से 17 अप्रैल, 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव को जन-उत्सव के रूप में जन-भागीदारी की भावना से मनाने के लिए ‘प्रतिष्ठित सप्ताह’ (Iconic Week)
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
फसल बीमा पाठशाला
केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 25 अप्रैल से 1 मई, 2022 की अवधि के दौरान जनभागीदारी आंदोलन के रूप में ‘किसान भागीदारी प्राथमिक अभियान' के तहत 'फसल बीमा पाठशाला' का आयोजन किया। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 27 अप्रैल, 2022 को ‘फसल बीमा पाठशाला’ पर राष्ट्रीय स्तर के विशेष कार्यक्रम की
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल, 2022 को वैश्विक सेमीकंडक्टर सम्मेलन 'सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2022' (Semicon India Conference 2022) का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन को मौजूदा सेमीकंडक्टर क्षमताओं को प्रदर्शित करने, नवाचारों को आदर्श बनाने और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया गया। 'भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
माधवपुर घेड़ मेला
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 अप्रैल, 2022 को गुजरात स्थित पोरबंदर के माधवपुर घेड़ में पांच दिवसीय 'माधवपुर घेड़ मेले' (Madhavpur Ghed Fair) का उद्घाटन किया। वर्ष 2018 से संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से गुजरात सरकार भगवान श्रीकृष्ण और रुकमिणी के पवित्र बंधन का उत्सव मनाने के लिये मेले का आयोजन कर रही है। आज के उत्तर प्रदेश
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 20वीं बैठक
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में 9 अप्रैल, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के पक्के बाघ अभयारण्य में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 20वीं बैठक आयोजित की गई। NTCA के इतिहास में पहली बार इसकी बैठक राष्ट्रीय राजधानी के बाहर हुई। केन्द्रीय मंत्री ने NTCA द्वारा तैयार ‘जंगलों में बाघों की पुनः प्रस्तुति
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
247वां सैन्य आयुध कोर स्थापना दिवस
सैन्य आयुध कोर (Army Ordnance Corps: AOC) इकाइयों ने 8 अप्रैल, 2022 को अपना 247वां स्थापना दिवस मनाया। सैन्य आयुध कोर का दायित्व सेना के लिए विशाल और जटिल आयुध भंडार के प्रबंधन और साजोसामान की आपूर्ति का है। 1775 में ब्रिटिश सेना को हथियारों, गोला-बारूद और उपकरणों के व्यवस्थित वितरण को सुनिश्चित करने के लिए 'आयुध बोर्ड' का
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
साइबर अपराध जांच और डिजिटल फोरेंसिक पर दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 अप्रैल, 2022 को साइबर अपराध जांच और डिजिटल फोरेंसिक पर दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। यह सम्मेलन 4 से 7 अप्रैल, 2022 के बीच साइबर जागरूकता सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने साइबर अपराधों के खतरे से निपटने के लिए कानूनी ढांचे
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
यमुनोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में, 27 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने असिता ईस्ट रिवर फ्रंट, आईटीओ ब्रिज दिल्ली में गैर सरकारी संगठनों के एक समूह के साथ मिलकर "स्वच्छ रखने का संकल्प'' के साथ यमुना की महिमा का उत्सव मनाने के लिए 'यमुनोत्सव' (Yamunotsav) का आयोजन किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के
युद्ध अभ्यास
भारत-फ्रांस नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण 'वरुण - 2022'
भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- 'वरुण 2022' 30 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया गया। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। इस अभ्यास को 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया था और यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा
युद्ध अभ्यास
हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी समुद्री अभ्यास 2022
हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) समुद्री अभ्यास 2022 (Indian Ocean Naval Symposium Maritime Exercise 2022) का पहला संस्करण 26 से 30 मार्च, 2022 तक गोवा और अरब सागर में आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य सदस्य देशों की नौसेनाओं के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में पारस्परिकता को बढ़ाने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं को मजबूत
कला एवं संस्कृति
1000 साल पुरानी अनंग ताल झील का जीर्णोद्धार
केंद्र ने दिल्ली के महरौली में ऐतिहासिक 1000 साल पुरानी 'अनंग ताल' झील के जीर्णोद्धार का आदेश दिया है। केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 27 अप्रैल, 2022 को मिनी झील अनंग ताल (महरौली, नई दिल्ली) का दौरा किया। उन्होंने अनंग ताल की सफाई का कार्य तत्काल पूरा कर इसे ‘राष्ट्रीय स्मारक’ घोषित करने के
कला एवं संस्कृति
पोइला बोइशाख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल, 2022 को ‘पोइला बोइशाख’ (POILA BOISHAKH) पर लोगों को बधाई दी। पोइला बोइशाख, जिसे बंगाली नव वर्ष या 'नोबो बोर्सो' के नाम से भी जाना जाता है, बंगाली सौर कैलेंडर के बैशाख के शुरुआती महीने के पहले दिन को चिह्नित करता है। यह त्यौहार 14 अप्रैल को बांग्लादेश में और 15 अप्रैल को भारतीय
समझौते/संधि
एपीडा और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के बीच समझौता
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने निर्यात मूल्य शृंखला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) के साथ 22 अप्रैल, 2022 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य निर्यात के लिए अवशेष/कार्बन मुक्त खाद्य का उत्पादन करने के लिए शून्य कार्बन उत्सर्जन खेती से संबंधित जलवायु-अनुकूल
समझौते/संधि
विकेन्द्रीकृत घरेलू अपशिष्ट जल प्रबंधन के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 अप्रैल, 2022 को ‘विकेन्द्रीकृत घरेलू अपशिष्ट जल प्रबंधन’ (Decentralized Domestic Wastewater Management) के क्षेत्र में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और जापान के पर्यावरण मंत्रालय के बीच एक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इस सहयोग ज्ञापन को लागू करने के लिए एक ‘प्रबंधन परिषद’ का गठन किया जाएगा।
वेब / पोर्टल
'ई-डीएआर' पोर्टल
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 'ई-डीएआर' यानी ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (e-Detailed Accident Report: e-DAR) नामक पोर्टल विकसित किया है। यह पोर्टल कुछ ही क्लिक में सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल जानकारी प्रदान करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद करेगा। आसान पहुंच के लिए डिजिटलीकृत विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। वेब पोर्टल
वेब / पोर्टल
भुवन-आधार पोर्टल
तकनीकी सहयोग के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी), इसरो के बीच तकनीकी सहयोग के लिए 8 अप्रैल, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एनआरएससी ‘भुवन-आधार पोर्टल’ (Bhuvan-Aadhar portal) विकसित करेगा, जो पूरे भारत में आधार केंद्रों की जानकारी और लोकेशन
वेब / पोर्टल
ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 4 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में 'ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल' (Broadcast Seva Portal) का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का उद्देश्य 'प्रसारण' इंडस्ट्री (broadcast industry) में व्यापार सुगमता में सुधार करना है।यह पोर्टल हितधारकों के लिए आवश्यक अनुमति, पंजीकरण और लाइसेंस के लिए अनुरोध करने के लिए एकल बिंदु सुविधा प्रदान करेगा। यह
बैंकिंग
विश्व बैंक ने दी 'मिशन कर्मयोगी' के लिए 47 मिलियन डॉलर की मंजूरी
विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भारत सरकार के ‘मिशन कर्मयोगी’ का समर्थन करने के लिए 27 अप्रैल, 2022 को 47 मिलियन डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दी। ‘मिशन कर्मयोगी’, सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। विश्व बैंक की यह परियोजना केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के लिए एक ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच विकसित करने
बैंकिंग
बॉब वर्ल्ड गोल्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने अप्रैल 2022 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर एक नई सुविधा 'बॉब वर्ल्ड गोल्ड' (bob World Gold) लॉन्च की है। मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर बैंक का 'बॉब वर्ल्ड' नामक नया फीचर आसान नेविगेशन, बड़े फॉन्ट, पर्याप्त स्पेसिंग और स्पष्ट मेनू के साथ अतिरिक्त सुविधाओं जैसे रेडी-टू-असिस्ट वॉयस आधारित सर्च सर्विस प्रदान
बैंकिंग
एमएसएमई के लिए डिजिटल इकोसिस्टम
आईसीआईसीआई बैंक ने अप्रैल 2022 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए डिजिटल इकोसिस्टम का अनावरण किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने अन्य बैंकों के ग्राहकों सहित देश में सभी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम पेश किया है। ‘इंस्टाबिज’ (InstaBIZ) ऐप के नए संस्करण को डाउनलोड
फ़ाइनेंस
यस बैंक ने किया फिडीपे के साथ समझौता
फिनटेक एपीआई प्लेटफॉर्म 'फिडीपे' (FidyPay) ने अप्रैल 2022 में यस बैंक के ग्राहकों को एक सहज कनेक्टेड बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, 'फिडीपे' UPI सेवाओं के लिए समाधान प्रदाता भी होगा। मनन दीक्षित ‘फिडीपे’ के संस्थापक और सीईओ
बीमा
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने सीएससी के साथ की साझेदारी
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस (Tata AIA Life Insurance) ने अप्रैल 2022 में जीवन बीमा योजनाओं के वितरण के लिए अंतिम छोर (last mile) तक 4 लाख से अधिक ग्रामीण स्तर के उद्यमियों के अपने नेटवर्क को शामिल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत सामान्य सेवा केंद्रों के साथ भागीदारी की
बिजनेस/व्यापार
कृष्णन रामानुजम 2022-23 के लिए नैसकॉम के अध्यक्ष नियुक्त
आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के एक वरिष्ठ कार्यकारी कृष्णन रामानुजम को 2022-23 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। कृष्णन इससे पहले नैसकॉम के उपाध्यक्ष थे। कृष्णन ने भारत में एक्सेंचर की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम मेनन का स्थान लिया है, जिन्होंने 2021-22 के लिए अध्यक्ष के रूप में
बिजनेस/व्यापार
टाटा की एयर इंडिया ने रखा एयरएशिया इंडिया को खरीदने का प्रस्ताव
अप्रैल 2022 में भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग में किए गए एक आवेदन के अनुसार टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एक एकल एयरलाइन में विलय करने के लिए कम लागत वाली एयरएशिया इंडिया, जिसमें टाटा की बहुमत हिस्सेदारी है, की संपूर्ण इक्विटी शेयर पूंजी खरीदने का प्रस्ताव किया है। एयरएशिया इंडिया में टाटा संस की 83.67 फीसदी हिस्सेदारी
बिजनेस/व्यापार
एलन मस्क ने किया 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने 25 अप्रैल, 2022 को ट्विटर को लगभग 44 बिलियन डॉलर में खरीदने का समझौता किया है। इस सौदे से मस्क लगभग 44 बिलियन डॉलर में सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करेंगे, जिसके प्रत्येक शेयर का मूल्य 54.20 डॉलर होगा। ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी और ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल
बिजनेस/व्यापार
रवि पार्थसारथी का निधन
इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) के पूर्व अध्यक्ष रवि पार्थसारथी का 27 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। पार्थसारथी को हाल के वर्षों में एक विवादास्पद व्यक्ति के रूप में देखा गया था। उन्होंने जुलाई 2018 में IL&FS द्वारा अपने ऋण चुकौती में चूक शुरू करने के दौरान ही स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़
बिजनेस/व्यापार
एचडीएफसी बैंक में होगा एचडीएफसी लिमिटेड का विलय
देश की सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में विलय होगा। करीब 40 अरब डॉलर के इस अधिग्रहण सौदे से वित्तीय सेवा क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी अस्तित्व में आएगी। सौदे के तहत एचडीएफसी लिमिटेड और उसकी दो पूर्ण अनुषंगी इकाइयों एचडीएफसी होल्डिंग्स और एचडीएफसी इनवेस्टमेंट्स का एचडीएफसी बैंक
सार्वजानिक उपक्रम
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड
‘सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड’ (CMPDIL) कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी बनी रहेगी। हाल ही में मीडिया के एक हिस्से में अपुष्ट खबरें सामने आई हैं कि सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL) का मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MECL) में विलय किया जा रहा है। इस संबंध में, कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि
चर्चित पुस्तक
चर्चित पुस्तक
'द प्लेटिनम जुबली कुकबुक: रेसिपीज एंड स्टोरीज फ्रॉम हर मेजस्टीज रिप्रजेंटेटिव्ज अराउंड द वर्ल्ड' (The Platinum Jubilee Cookbook: Recipes and stories from Her Majesty's representatives around the world) -- अमीर कोटेचा 'डेस्परेटली सीकिंग शाहरुख: इंडियाज लोनली यंग वुमेन एंड द सर्च फॉर इंटिमेसी एंड इंडिपेंडेंस' (Desperately Seeking Shah Rukh: India's Lonely Young Women and the Search for Intimacy and
चर्चित दिवस
विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस (2 अप्रैल)
2022 का विषय: 'सभी के लिए समावेशी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' (Inclusive Quality Education for All)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस विकासात्मक विकार 'ऑटिज्म' (Autism) के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े कलंक को दूर करने का प्रयास करता है। पहला विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल, 2008 को मनाया गया था। इस दिवस का उद्देश्य ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों के
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्रवाई में सहायता दिवस (4 अप्रैल)
2022 का विषय: 'सुरक्षित जमीन, सुरक्षित कदम, सुरक्षित घर' (Safe Ground, Safe Steps, Safe Home)।महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 दिसंबर, 2005 को प्रतिवर्ष 4 अप्रैल को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। इसने देशों में राष्ट्रीय खदान-कार्य क्षमताओं की स्थापना और विकास को बढ़ावा देने के लिए, संयुक्त राष्ट्र और संबंधित संगठनों की सहायता से देशों
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय अन्तश्चेतना दिवस (5 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: 25 जुलाई, 2019 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बहरीन साम्राज्य द्वारा प्रस्तुत मसौदा प्रस्ताव को अपनाया, जिसमें 5 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय अन्तश्चेतना दिवस (International Day of Conscience) के रूप में घोषित किया गया। अंतरराष्ट्रीय अन्तश्चेतना दिवस पूरी मानवता के लिए एक दिवस है, और हर किसी की अन्तश्चेतना और अच्छे कर्म, चाहे वे बड़े हों या छोटे,
चर्चित दिवस
59वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस (5 अप्रैल)
2022 का विषय: 'कोविड-19 से परे सतत जहाजरानी' (Sustainable Shipping beyond Covid-19)।महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य लोगों को भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराना है। व्यापार की दुनिया में भारत की पहली व्यापारिक समुद्री यात्रा के उपलक्ष्य में हर साल 5 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। 5
चर्चित दिवस
विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस (6 अप्रैल)
2022 का विषय: सभी के लिए एक सतत और शांतिपूर्ण भविष्य सुरक्षित करना: खेल का योगदान' (Securing a Sustainable and Peaceful Future for All: The Contribution of Sport)।महत्वपूर्ण तथ्य: विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस दुनिया भर में समुदायों और लोगों के जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधि की सकारात्मक भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। विकास
चर्चित दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल)
2022 का विषय: 'हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य' (Our planet, our health)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा दुनिया भर के लोगों के लिए चिंता के एक विशिष्ट स्वास्थ्य विषय पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। 7 अप्रैल, 1948 को डब्ल्यूएचओ के संविधान लागू होने के साथ ही इसकी स्थापना
चर्चित दिवस
विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस जर्मन चिकित्सक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जो होम्योपैथी के संस्थापक हैं। डॉ. हैनीमैन एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भाषाविद थे। उनका जन्म 10 अप्रैल, 1755 को पेरिस में हुआ था। इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने 9 और 10 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली में
चर्चित दिवस
विश्व पार्किंसंस दिवस (11 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व पार्किंसंस दिवस हर साल 11 अप्रैल को पार्किंसंस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस जेम्स पार्किंसन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है, जिन्होंने 1817 में पहली बार इस बीमारी की पहचान करते हुए 'एन एसे ऑन द शेकिंग पाल्सी' (An Essay on the Shaking Palsy) लेख
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (11 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य देखभाल और मातृत्व सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस दिन राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती भी मनाई जाती है। यह ‘व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया’ (White Ribbon Alliance India) की एक पहल है। भारत के
चर्चित दिवस
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस (12 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2011 के अपने संकल्प के माध्यम से 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया। यह दिवस मानव जाति के लिए अंतरिक्ष युग की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 12 अप्रैल, 1961को सोवियत नागरिक यूरी गगारिन ने पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। 4
चर्चित दिवस
विश्व चगास रोग दिवस (14 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: चगास रोग या 'अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस' (American trypanosomiasis) को 'साइलेंट डिजीज' भी कहा जाता है। यह रोग ट्रायटोमाइन कीट के मल/मूत्र में पाए जाने वाले परजीवी ‘ट्रायपैनोसोमा क्रूजी’ (Trypansosoma cruzi) के संक्रमण के कारण होता है। इसमें हृदय संबंधी परेशानी होती है। रोग का नाम ब्राजील के डॉक्टर कार्लोस रिबेरो जस्टिनियानो चगास के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने
चर्चित दिवस
हाथी रक्षा दिवस (16 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: हाथी रक्षा दिवस (Save the Elephant Day) हर साल 16 अप्रैल को हाथियों के सामने आने वाले खतरों और विभिन्न कठिनाइयों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। हाथी रक्षा दिवस का उद्देश्य लोगों को हाथियों और उनकी दुर्दशा के बारे में शिक्षित करके हाथियों के सामने आने वाले खतरों की खतरनाक प्रवृत्ति
चर्चित दिवस
विश्व हीमोफीलिया दिवस (17 अप्रैल)
2022 का विषय: 'सबके लिए पहुंच: साझेदारी, नीति, प्रगति। अपनी सरकार को शामिल करना, वंशानुगत रक्तस्राव विकारों को राष्ट्रीय नीति में शामिल करना' (Access for All: Partnership, Policy. Progress. Engaging your government, integrating inherited bleeding disorders into national policy)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस हीमोफीलिया और अन्य वंशानुगत रक्तस्राव विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। हीमोफीलिया एक आनुवंशिक
चर्चित दिवस
विश्व विरासत दिवस (18 अप्रैल)
2022 का विषय: 'विरासत और जलवायु' (Heritage and Climate)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व विरासत दिवस को ‘स्मारकों और स्थलों के लिए अंतराराष्ट्रीय दिवस’ (International Day for Monuments and Sites) के रूप में भी जाना जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में विश्व विरासत स्थल का दर्जा हासिल करने वाले विभिन्न स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण के महत्व के बारे में
चर्चित दिवस
विश्व यकृत दिवस (19 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: यकृत (Liver) की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुनिया भर में विश्व यकृत दिवस मनाया जाता है। यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि होती है, जिसका वजन एक वयस्क मनुष्य में लगभग 1.2 से 1.5 किलोग्राम होता है।
चर्चित दिवस
विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस (21 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: मानव विकास के विभिन्न पहलुओं में रचनात्मकता और नवाचार की भूमिका पर जोर देने के उद्देश्य से विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत और समूह दोनों स्तरों पर विभिन्न देशों के बीच रचनात्मक बहु-विषयक सोच को आगे बढ़ाना है। यह दिवस विश्व रचनात्मकता सप्ताह समारोह का हिस्सा है, जो हर साल 15 से
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस विभिन्न विभागों में भारत के सिविल सेवकों को समर्पित है। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस लोक प्रशासन में इन अधिकारियों के योगदान को मान्यता देता है। 21 अप्रैल की तारीख को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने के लिए इसलिए चुना गया
चर्चित दिवस
पृथ्वी दिवस या अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल)
2022 का विषय: 'हमारे ग्रह में निवेश करें' (Invest In Our Planet)।महत्वपूर्ण तथ्य: पृथ्वी को बेहतर बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया भर में हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।2009 में अपनाए गए प्रस्ताव के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 अप्रैल को
चर्चित दिवस
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल)
2022 का विषय: 'रीड...सो यू नेवर फील अलोन' (Read…So you never feel alone)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को यूनेस्को और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा विश्व स्तर पर पुस्तकों के उत्सव को मनाने और पढ़ने के आनंद को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 1995 में, यूनेस्को ने विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस को दुनिया भर
चर्चित दिवस
विश्व टीकाकरण सप्ताह (24 से 30 अप्रैल)
2022 का विषय: 'सभी के लिए लंबा जीवन' (Long Life for All)। महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व टीकाकरण सप्ताह, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारी से बचाने के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना
चर्चित दिवस
विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल)
2022 का विषय: 'मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें' (Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो मानव जाति के लिए खतरा बना हुआ
चर्चित दिवस
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (26 अप्रैल)
2022 का विषय: 'आईपी एंड यूथ इनोवेटिंग फॉर ए बैटर फ्यूचर' (IP and Youth innovating for a Better Future)।महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बौद्धिक संपदा (आईपी) के महत्व को उजागर करना
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय चेर्नोबिल आपदा स्मरण दिवस (26 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: 26 अप्रैल, 1986 को यूक्रेन के प्रिपयात शहर के चेर्नोबिल पावर प्लांट में परमाणु दुर्घटना हुई थी। यह विश्व में घटित सबसे भयानक परमाणु आपदाओं में से एक है। वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय चेर्नोबिल आपदा स्मरण दिवस के रूप में नामित किया था।
चर्चित दिवस
विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस (28 अप्रैल)
2022 का विषय: 'सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर काम करें' (Act together to build a positive safety and health culture)।महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों को रोकना है। यह दिवस सुरक्षा और स्वास्थ्य की संस्कृति को बढ़ावा देने पर केंद्रित
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस (29 अप्रैल)
महत्वपूर्ण तथ्य: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस एक वैश्विक उत्सव है, जिसे हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य नृत्य में भागीदारी और शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। यह कला के रूप में विविधता के साथ-साथ नृत्य की सुंदरता को भी प्रदर्शित करता है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की स्थापना 1982 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) की नृत्य
चर्चित दिवस
विश्व पशु चिकित्सा दिवस (30 अप्रैल)
2022 का विषय: ‘स्ट्रेंथनिंग वेटरनरी रेजिलिएंस’ (Strengthening Veterinary Resilience)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रतिवर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 30 अप्रैल को मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करना और बढ़ावा देना है। विश्व पशु चिकित्सा संघ
वन लाइनर सामयिकी
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का दो दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन 5-6 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। मोदी एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन डॉ. बीना मोदी को 'छठे इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंटरप्रेन्योर एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2022’ में 'वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। एमएसएमई के लिए ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म ‘इंडिफी टेक्नोलॉजीज’ (Indifi Technologies) ने भारतीय
खेल परिदृश्य
चर्चित खेल व्यक्तित्व
जो रूट
जो रूट ने पांच साल तक कप्तानी करने के बाद 15 अप्रैल, 2022 को इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़दी है। उन्हें 2017 में एलिस्टेयर कुक के बाद कप्तानी सौंपी गई थी। इंग्लैंड के कप्तान के रूप में उनके नाम सबसे अधिक मैच और सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड है। रूट के नेतृत्व में इंग्लैंड ने कई उल्लेखनीय शृंखलाओं में
चर्चित खेल व्यक्तित्व
रविचंद्रन अश्विन
10 अप्रैल, 2022 को राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान 'रिटायर्ड आउट' (retired out) होने वालेआईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 23 गेंदों पर 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद 19वें ओवर के बीच में 'रिटायर्ड आउट' का विकल्प चुना और
चर्चित खेल व्यक्तित्व
डी गुकेश
युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने ‘48वें ला रोडा इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ (48th La Roda International Open chess tournament) में नौ राउंड से आठ अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के 15 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश, ने 17 अप्रैल, 2022 को फाइनल राउंड में इजराइल के विक्टर मिखालेव्स्की को पराजित किया और वे अर्मेनिया के हाइक एम
चर्चित खेल व्यक्तित्व
आर प्रज्ञानानंद
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने 12 अप्रैल, 2022 को आइसलैंड में ‘रेक्याविक ओपन 2022’ (Reykjavik Open 2022) शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने नौ राउंड में 7.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में हमवतन ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को हराया। उन्होंने हाल ही में एक ऑनलाइन टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर
चर्चित खेल व्यक्तित्व
कायरन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने 20 अप्रैल, 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि वह दुनिया भर में टी-20 और टी-10 लीगों में खेलना जारी रखेंगे। वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीमों के कप्तान पोलार्ड ने कुल 123 एकदिवसीय और 101 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने
क्रिकेट
विजडन अल्मनैक ने नामित किए पांच क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर
20 अप्रैल, 2022 को विजडन अल्मनैक (Wisden Almanack) ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2022 के लिए 'वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों' में शामिल किया है। इन दोनों के अलावा, पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और दक्षिण अफ्रीका की महिला खिलाड़ी डेन
क्रिकेट
2023 में भारत करेगा स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी
भारत 2023 में ‘स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप’ (Street Child Cricket World Cup) की मेजबानी करेगा। 'स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड' और 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' द्वारा भारत में आयोजित किए जाने वाले स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 में 16 देशों की 22 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी विश्व कप से पहले सितंबर 2023 में होने वाले स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप
टेनिस
इगा स्विएटेक ने जीता मियामी ओपन 2022
2 अप्रैल, 2022 को पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्विएटेक ने जापान की नाओमी ओसाका को फाइनल मैच में 6-4, 6-0 से पराजित कर मियामी ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही इगा स्विएटेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वह पोलैंड से टेनिस में नंबर एक
हॉकी
नीदरलैंड ने जीता एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022
नीदरलैंड ने 12 अप्रैल, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के पोचेस्ट्रोम में फाइनल में जर्मनी को 3-1 से हराकर एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 का अपना चौथा खिताब जीत लिया है। फाइनल से पहले तक नीदरलैंड ने 46 गोल किए थे और उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ था। नीदरलैंड के खिलाफ पहला गोल फाइनल में हुआ।
हॉकी
हरियाणा ने जीती 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप
भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में हरियाणा ने तमिलनाडु की टीम को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा ने 2011 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी जीती है। कर्नाटक ने तीसरे / चौथे स्थान के मैच में महाराष्ट्र को 4-3 से हराया।
हॉकी
रेलवे ने जीता ओबैदुल्ला खान हॉकी कप
भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने प्रतिष्ठित ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप जीत लिया है। यह टूर्नामेंट 21 मार्च से 27 मार्च, 2022 तक भोपाल में आयोजित किया गया। फाइनल मैच में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम ने आर्मी इलेवन को 2-1 से पराजित किया। रेलवे के अर्जुन को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। मैन ऑफ
बैडमिंटन
पीवी सिंधु ने जीता एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में कांस्य
एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में भारत की पीवी सिंधु ने 30 अप्रैल, 2022 को मनीला में सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची से तीन गेम की हार के बाद अपना दूसरा एशियाई कांस्य पदक जीता। सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2014 गिमचियन संस्करण में अपना पहला कांस्य पदक जीता था। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चीन
विविध
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022
24 अप्रैल, 2022 को स्पेन के सेविले में आयोजित एक आभासी समारोह में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 (Laureus world sports awards 2022) के विजेताओं को अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। 2021 में फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियन मैक्स वर्सटाप्पेन (मोटर रेसिंग) को 'लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड प्रदान किया गया, जबकि जमैका की ओलम्पिक चैम्पियन स्प्रिंटर (एथलीट) एलेन थॉम्पसन-हेराह ने
विविध
डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता 2022
अभिनेता आर. माधवन के बेटे 16 वर्षीय भारतीय तैराक वेदांत माधवन ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता 2022 में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। पहले 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में रजत पदक जीतने के बाद, वेदांत ने अपना सर्वश्रेष्ठ समय 8:17.28 दर्ज करते हुए 800 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
विविध
विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022
भारत ने 9 अप्रैल, 2022 को ‘विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022’ (World Doubles Squash Championships 2022) में अपना पहला महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब जीता। दीपिका पल्लीकल ने सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर ग्लासगो में विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप में मिश्रित युगल और महिला युगल खिताब जीते। दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने इंग्लिश जोड़ी
विविध
मीराबाई ने जीता 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड 2021
भारतीय भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू को 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021' (BBC Indian Sportswoman Of The Year award 2021) के तीसरे संस्करण का विजेता घोषित किया गया है। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में रजत पदक जीतकर पहली भारतीय भारोत्तोलक बनकर इतिहास रच दिया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को
विविध
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2022
मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2022 के 35वें संस्करण में भारतीय पहलवानों ने कुल 17 पदक हासिल किए, जिसमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने पदक तालिका में 5वां स्थान हासिल किया। पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रवि कुमार दहिया एकमात्र स्वर्ण पदक
वन लाइनर सामयिकी
फेरारी के चालक चार्ल्स लेक्लर्क ने 9 अप्रैल को फॉर्मूला 1 ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री जीत ली है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को आईसीसी क्रिकेट समिति में सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि (Member Board Representative) के रूप में नियुक्त किया गया है। क्रिस सिल्वरवुड को हाल में श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।दक्षिण
राज्य परिदृश्य
लद्दाख
कृषि विभाग लद्दाख को मिला लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
21 अप्रैल, 2022 को केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के ‘कृषि विभाग’ को वर्ष 2021 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लद्दाख ग्रीनहाउस परियोजना’ के लिए 'नवाचार-राज्य' श्रेणी में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए लद्दाख के सचिव रविंदर कुमार को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार में एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र
लद्दाख
लद्दाख के लेह जिले के 'ग्या-ससोमा' गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन
लद्दाख में 3 अप्रैल, 2022 को लेह जिले के 'ग्या-ससोमा' (Gya-Sasoma) गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, लेह के अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन ने इस सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन किया। सामुदायिक संग्रहालय लद्दाख की युवा पीढ़ियों के लिए अपनी पहचान और इस क्षेत्र को समझने के लिए आगंतुकों के लिए एक केंद्र
जम्मू-कश्मीर
'अवसर' पोर्टल
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 11 अप्रैल, 2022 को 'अवसर' पोर्टल (Avsar portal)लॉन्च किया। इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र में युवाओं को उपलब्ध नौकरी के अवसरों के बारे में रियलटाइम में जानकारी प्रदान करना है। अवसर पोर्टल का लक्ष्य मिशन यूथ द्वारा 'कनेक्ट टू अपॉर्चुनिटीज इनिशिएटिव' (Connect to Opportunities Initiative) के तहत वर्ष 2022 में 10,000 से अधिक
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में रोपवे परियोजनाएं
26 अप्रैल, 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में सात रोपवे (रज्जु मार्ग) परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभिनव परिवहन सॉल्यूशंस के रूप में रोपवे के विकास के लिए 'रोपवेज एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एचपी लिमिटेड’ और ‘नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगा केंद्र
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 26 अप्रैल, 2022 को कहा कि केंद्र जल्द ही राज्य के हाटी समुदाय (Hatti community) को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि केंद्र राज्य के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के अनुरोध पर प्राथमिकता से
दिल्ली
चिल्ड्रन्स चैम्पियन अवार्ड्स
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने बच्चों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देने के लिए एक नया पुरस्कार शुरू किया है। इन अखिल भारतीय पुरस्कारों को 'चिल्ड्रन्स चैम्पियन अवार्ड्स'(Children’s Champion Awards) के नाम से जाना जाएगा। पुरस्कारों का उद्देश्य गवर्नेंस (शासन) में बच्चों से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।
दिल्ली
'हाई-टेक डिजिटल' क्लासरूम
दिल्ली सरकार ने 26 अप्रैल, 2022 को सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 2000 से अधिक कक्षाओं को 'हाई-टेक डिजिटल' सुविधाओं के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की। लगभग 2,211 कक्षाओं को 75 इंच या बड़े इंटरएक्टिव फ्लैट डिस्प्ले पैनल, यूएचडी रिजॉल्यूशन और टच स्क्रीन के साथ डिजिटल कक्षाओं के रूप
उत्तर प्रदेश
स्कूल चलो अभियान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल, 2022 को श्रावस्ती जिले के जयचंदपुर कटघरा उच्च प्राथमिक विद्यालय से 'स्कूल चलो अभियान' (School Chalo Abhiyan) का शुभारंभ किया।उद्देश्य: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना। श्रावस्ती एक आकांक्षी जिला (aspirational district) है और यह राज्य के सबसे कम साक्षरता दर वाले जिलों
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के 'कालानमक चावल' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन द्वारा 'कालानमक चावल' (Kalanamak rice) को बढ़ावा देने के प्रयासों को 21 अप्रैल, 2022 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। 'कालानमक चावल' जिसे 'भगवान बुद्ध का उपहार' भी कहा जाता है, को सिद्धार्थनगर जिले के समग्र विकास के लिए एक मिशन-मोड योजना 'एक जिला एक उत्पाद'
बिहार
भारत का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 अप्रैल, 2022 को पूर्णिया जिले में देश का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का शुभारंभ किया। 105 करोड़ रुपए के इस संयंत्र को निजी निवेशक 'ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा स्थापित किया गया है। इसकी प्रति दिन 65000 लीटर इथेनॉल उत्पादन करने की क्षमता है। यह केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार की इथेनॉल
बिहार
1857 के विद्रोह का नायक कुंवर सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 23 अप्रैल, 2022 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर (आरा) में 'वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' में हिस्सा लिया। भारत ने भोजपुर के जगदीशपुर के दुलेर ग्राउंड में 'वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' कार्यक्रम में एक साथ 78,220 तिरंगे झंडे लहराकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भोजपुर जिला मुख्यालय आरा
बिहार
बिहार के 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
बिहार के दरभंगा जिले के अधिकारियों द्वारा 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को 21 अप्रैल, 2022 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। 'फॉक्सनट' (Foxnut) या 'मखाना' बिहार के दरभंगा जिले से 'एक जिला एक उत्पाद' है। दरभंगा 875 तालाबों के माध्यम से सालाना 4,000 टन मखाना का उत्पादन करता है। लगभग
ओडिशा
'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल
ओडिशा सरकार राज्य के सभी जिलों के स्कूलों में हॉकी क्लब शुरू करेगी। ओडिशा हॉकी प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि 'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल ('Mo School Hockey Club' initiative) का उद्देश्य स्कूल स्तर से हॉकी संस्कृति को बढ़ावा देना है। ओडिशा सरकार की यह पहल हॉकी में जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के विकास और तराशने
ओडिशा
ओडिशा ने सड़क दुर्घटना मौतों में 'दुर्लभ' नकारात्मक वृद्धि दर्ज की
ओडिशा, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति के नियमित निर्देशों के बावजूद सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने में लगातार विफल रहा था, ने दुर्घटना में होने वाली मौतों में पहली नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। इस साल के पहले दो महीनों में दुर्घटनाओं और मौतों में कमी आई है। जनवरी और फरवरी हमेशा उच्च दुर्घटनाओं के
महाराष्ट्र
मुंबई 100% डिजिटल बस लॉन्च करने वाला भारत का पहला शहर बन गया
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने 20 अप्रैल, 2022 को मुंबई की पहली पूरी तरह से डिजिटल बस का उद्घाटन किया। इसे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट मार्ग पर चलाया जाता है। BEST ने दावा किया है कि यह देश में पहली 100 प्रतिशत डिजिटल बस सेवा है, जिसका उद्देश्य बस
केरल
केरल खेल- 2022
केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान ने 30 अप्रैल, 2022 को तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में पहले केरल खेलों 2022 (First Kerala Games- 2022) का उद्घाटन किया। 10 दिवसीय खेल आयोजन में चार जिलों - तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोल्लम और कोझीकोड में 24 खेल विधाओं में लगभग 8000 एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। यह राज्य में
केरल
केरल कार्बन-न्यूट्रल खेती को अपनाएगा
केरल देश का ऐसा पहला राज्य बनने के लिए तैयार है, जो चयनित स्थानों में कार्बन-न्यूट्रल खेती के तरीकों को अपनाएगा। इसके लिए सरकार ने 2022-23 के बजट में 6 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं। पहले चरण में कृषि विभाग और आदिवासी क्षेत्रों के 13 फार्मों में कार्बन-न्यूट्रल खेती की जाएगी और अलुवा में स्टेट सीड फार्म को कार्बन-न्यूट्रल
तमिलनाडु
कृषि, बागवानी हेतु नए शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 28 अप्रैल, 2022 को कृषि और बागवानी को कवर करने वाले नए शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों का उद्घाटन किया है। इनमें इरोड जिले के भवानीसागर में 100 एकड़ के विशाल परिसर में एक नया ‘हल्दी अनुसंधान केंद्र’ शामिल है। इसके अलावा कोयंबटूर में एक ‘जैविक खेती अनुसंधान केंद्र’ भी शामिल है। कृष्णागिरी के
तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार की 'टेक्सटाइल सिटी' स्थापित करने की योजना
तमिलनाडु के हथकरघा और हस्तशिल्प मंत्री आर. गांधी ने 28 अप्रैल, 2022 को राज्य विधान सभा में घोषणा की कि तमिलनाडु सरकार चेन्नई के बाहरी इलाके में एक 'टेक्सटाइल सिटी' (textiles city) स्थापित करने की योजना बना रही है। एक करोड़ रुपए की लागत से इस टेक्सटाइल सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस टेक्सटाइल सिटी में वस्त्र
असम
कुपोषण पर असम जिले की परियोजना को लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए पश्चिमी असम के बोंगाईगांव जिले की एक पहल 'संपूर्ण' (Sampoorna) को 21 अप्रैल, 2022 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया। बोंगाईगांव जिले को 'नवाचार' श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह परियोजना परिणाम प्राप्त करने के लिए सकारात्मक विचलन कारक ( positive deviance factor) के रूप
कर्नाटक
सांस अभियान
कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने 20 अप्रैल, 2022 को ‘सांस’ (Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully: SAANS) अभियान शुरू किया। सांस अभियान 'निमोनिया' को सफलतापूर्वक बेअसर करने के लिए सामाजिक जागरूकता और कार्रवाई का अभियान है। यह पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के बारे में अधिक जागरूकता और
वन लाइनर सामयिकी
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री बी बी गुरुंग का 28 मार्च को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 5 अप्रैल को तमिलनाडु राज्य शिक्षा नीति तैयार करने के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की। इस समिति की अध्यक्षता दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. मुरुगेसन करेंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर में
साक्षात्कार
विशेष
पत्र-पत्रिका संपादकीय
इस अंक में विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित लेखों के आधार पर संपादकीय तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य प्रतियोगी छात्रों को प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा से संबंधित विश्लेषणात्मक प्रश्नों की तैयारी में मदद करना है। हाइड्रोजन के माध्यम से ऊर्जा स्वतंत्रता हाल में जारी भारत की हरित हाइड्रोजन नीति ने कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान किया है जैसे कि खुली पहुंच, अंतर-राज्यीय