भारतवंशी नौसेना दिग्गज शांति सेठी कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार नियुक्त

अप्रैल 2022 में अमेरिकी नौसेना की दिग्गज भारतवंशी शांति सेठी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कार्यकारी सचिव और रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

  • सेठी, एक प्रमुख अमेरिकी नौसेना लड़ाकू पोत की पहली भारतवंशी कमांडर रह चुकी हैं।
  • अपनी नई भूमिका में, सेठी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दस्तावेजीकरण का समन्वय करेंगी।
  • सेठी ने दिसंबर 2010 से मई 2012 तक गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक, यूएसएस डीकैचर (USS Decatur) की कमान संभाली थी।
  • वह भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी नौसैनिक पोत की पहली महिला कमांडर भी थीं।
  • सेठी का जन्म रेनो, नेवादा में हुआ था। उनके पिता 1960 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे, जबकि उनकी माँ कनाडा में जन्मी अमेरिकी नागरिक हैं।
  • चेन्नई के एक भारतीय अप्रवासी की बेटी कमला हैरिस ने 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया था।

लघु संचिका