वन लाइनर सामयिकी

  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का दो दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन 5-6 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • मोदी एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन डॉ. बीना मोदी को 'छठे इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंटरप्रेन्योर एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2022’ में 'वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  • एमएसएमई के लिए ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म ‘इंडिफी टेक्नोलॉजीज’ (Indifi Technologies) ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार को सलाहकार नियुक्त किया है।
  • इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति महेश वर्मा को ‘अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड’ (एनएबीएच) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। एनएबीएच भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) का एक संघटक बोर्ड है।
  • 29 मार्च को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा डॉ. रेणु सिंह को वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • मुंबई में पेरू के पूर्व मानद वाणिज्य-दूत अर्देशिर बी.के. दुबाश (Ardeshir B.K. Dubash) को 21 अप्रैल को पेरू के विदेश मंत्रालय द्वारा सर्वोच्च सम्मान 'मेरिट इन द डिप्लोमैटिक सर्विस ऑफ पेरू जोस ग्रेगोरियो पाज सोल्डन' (Merit in the Diplomatic Service of Peru Jose Gregorio Paz Soldan) दिया गया।
  • फिलीपींस के सशस्त्र बलों और अमेरिकी सेना के सैनिकों ने 28 मार्च से 8 अप्रैल तक फिलीपींस में आयोजित '37वें बालिकातन अभ्यास 2022' (37th Balikatan exercise 2022) में हिस्सा लिया।
  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया ने आंध्र प्रदेश के एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय सोमपल्ली सोमैया की जीवन गाथा - 'स्पूर्थी प्रदथ श्री सोमैया' (Spoorthi Pradatha Sri Somayya) नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक के. श्याम प्रसाद द्वारा लिखी गई है।
  • पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनी 'प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया' ने 19 अप्रैल को एल वी वैद्यनाथन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वे 1 जुलाई, 2022 से कार्यभार संभालेंगे।
  • मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक और पूर्व आईपीएस अधिकारी एएस दुलत को क्रमशः 2021 और 2020 के लिए प्रतिष्ठित 'संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
  • भारतीय मूल के स्तन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पी. रघु राम को दूसरे सर्वोच्च रैंकिंग ‘ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
  • 'अनफिल्ड बैरल्स: इंडियाज ऑयल स्टोरी' (Unfilled Barrels: India’s Oil Story) नामक पुस्तक का लेखन ऋचा मिश्रा ने किया है।
  • सरकारी स्वामित्व वाली तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने पोमिला जसपाल को अपना निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है।
  • सीरियल उद्यमी बबीता सिंह को अप्रैल 2022 में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में 'न्यू ग्लोबल पीस एंबेसडर 2022' (New Global Peace Ambassador 2022) के रूप में नामित किया गया है।
  • लेखक गीतांजलि श्री का अनुवादित हिन्दी उपन्यास 'टॉम्ब ऑफ सैंड' (Tomb of Sand) 7 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली पहली हिंदी भाषा की कृति बन गई है। उपन्यास मूल रूप से 'रेत समाधि' (Ret Samadhi) के रूप में प्रकाशित हुआ था और अमेरिकी लेखिका और अनुवादक डेजी रॉकवेल ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया है।
  • केंद्रीय पर्यावरण और श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने 13 अप्रैल को ब्यूटी एंड वेलनेस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी नायका (Nykaa) की संस्थापक 'फाल्गुनी नायर' को 'ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021' (EY Entrepreneur of the Year Award 2021) प्रदान किया। नायर अब जून 2022 में 'ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • जाने-माने भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिक टिप्पणीकार प्रभात पटनायक को 2022 के मैलकम आदिसेशिया पुरस्कार (Malcom Adiseshiah Award 2022) के लिए चुना गया है।
  • अमेरिका में ओहियो जनरल असेंबली के उच्च सदन 'ओहियो स्टेट सीनेट' (Ohio State Senate) ने अप्रैल 2022 में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को सम्मानित किया है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डीसीबी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में मुरली एम नटराजन के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दे दी है।
  • वाइस एडमिरल अजय कोचर ने 1 अप्रैल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में कमांडेंट का पदभार संभाल लिया है।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट 'संभव' के हिस्से के रूप में 6 अप्रैल को अपना सुपर ऐप 'यूनियन नेक्स्ट' (Union nxt) लॉन्च किया।
  • रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन, एडिनबर्ग अक्टूबर 2022 में चेन्नई में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस (International Transgender Day of Visibility) 31 मार्च को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है, जो ट्रांसजेंडर और दुनिया भर में ट्रांसजेंडर द्वारा सामना किए जाने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
  • उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा ऐप फार्मइजी (PharmEasy) ने अपने नवीनतम अभियान के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है।
  • विकास कुमार ने 1 अप्रैल, 2022 से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
  • अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय परामर्श फर्म 'डफ एंड फेल्प्स' (वर्तमान नाम क्रॉल) द्वारा सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021 (7वां संस्करण) जारी की गई। 'डिजिटल एक्सेलेरेशन 2.0' शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को 2021 में लगातार 5वीं बार सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में स्थान दिया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद 11 से 14 अप्रैल तक ऑनलाइन 'उन्नत अनुप्रयोगों के लिए डेटाबेस सिस्टम' (DASFAA 22) पर 27वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
  • 'अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस' 1967 से प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल (IBBY) द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 2022 में इस दिवस का विषय 'कहानियां पंख हैं जो आपको हर दिन ऊंची उड़ान भरने में मदद करती हैं' (Stories are wings that help you soar every day) था।
  • लेखिका और इतिहासकार, देविका रंगाचारी द्वारा लिखित 'क्वीन ऑफ फायर' (Queen of Fire) नामक नया उपन्यास हाल ही में रिलीज किया गया। यह उपन्यास झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की कहानी की पड़ताल करता है।
  • इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया के टिकाऊ उपभोक्ता सामान ब्रांड 'लॉयड' (Lloyd) ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को पूर्वी भारतीय बाजारों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर साइन किया है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को TIME100 इम्पैक्ट अवार्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री के लिए TIME पत्रिका द्वारा यह दूसरा सम्मान है। उन्हें उनके संगठन 'लिव लव लाफ' फाउंडेशन ('Live Love Laugh' foundation) के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में स्टार्टअप संस्थापकों के लिए एक नया डिजिटल और समावेशी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म का नाम 'माइक्रोसॉफ्ट फॉर 'स्टार्टअप्स फाउंडर्स हब इन इंडिया' (Microsoft for Startups Founders Hub in India) है।
  • हाल ही में सेना प्रमुख ने डोगरा रेजीमेंट की दो बटालियनों '20 डोगरा' और '21 डोगरा' को प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स कलर्स' प्रदान किए।
  • 1977 में लिखी गई अमर मित्रा की गांवबूरो (Gaonburo) नामक लघु कहानी के लिए 1919 में स्थापित ओ हेनरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • प्रख्यात संरचनात्मक जीवविज्ञानी (structural biologist) एम. विजयन का 80 वर्ष की आयु में 24 अप्रैल को बेंगलुरू में निधन हो गया।
  • डॉ. सुमन के बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • 22-23 अप्रैल को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में उज्जैन में भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर पर दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित की गई।
  • 21 से 24 अप्रैल, 2022 तक आयोजित पेरिस बुक फेस्टिवल 2022 में भारत को 'गेस्ट ऑफ ऑनर देश' (Guest of Honour Country) के रूप में नामित किया गया था।
  • दुनिया भर में लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में देश के विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में सभी कार्यक्रमों, त्योहारों और लाइव दर्शन का प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने 'उत्सव' पोर्टल का शुभारंभ किया।

लघु संचिका