ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 4 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में 'ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल' (Broadcast Seva Portal) का शुभारंभ किया।

  • इस पोर्टल का उद्देश्य 'प्रसारण' इंडस्ट्री (broadcast industry) में व्यापार सुगमता में सुधार करना है।
  • यह पोर्टल हितधारकों के लिए आवश्यक अनुमति, पंजीकरण और लाइसेंस के लिए अनुरोध करने के लिए एकल बिंदु सुविधा प्रदान करेगा।
  • यह पोर्टल आवेदनों पर कार्रवाई के समय को कम करेगा और साथ ही आवेदकों को प्रगति को ट्रैक करने में मदद करेगा।
  • यह 360-डिग्री डिजिटल समाधान मानव इंटरफेस को कम करेगा और व्यापार सुगमता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

लघु संचिका