विनय क्वात्रा अगले विदेश सचिव नियुक्त

केंद्र सरकार द्वारा 4 अप्रैल, 2022 को नेपाल में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 मई, 2022 को पदभार ग्रहण किया।

  • उन्होंने हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
  • 1988-बैच के आईएफएस अधिकारी क्वात्रा इससे पहले फ्रांस में राजदूत (2017–2020), बीजिंग में मिशन के उप प्रमुख के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
  • उन्होंने व्यापार ब्यूरो के प्रमुख के रूप में नेपाल में सार्क सचिवालय में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।
  • वे प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

लघु संचिका