आक्रामक प्रजातियों से पश्चिमी घाट के वन्यजीव पर्यावास को खतरा
केरल वन विभाग के सहयोग से एक नेचर कंजर्वेशन सोसाइटी 'फर्न्स' द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन के अनुसार आक्रामक प्रजातियां अब पश्चिमी घाट के सबसे प्रतिष्ठित वन्यजीव आवासों में फैल गई हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य: यह स्थानीय वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाकर हाथियों, हिरणों, गौर और बाघों के आवासों को नष्ट कर रही है।
- वायनाड वन्यजीव अभयारण्य सहित नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व के वन क्षेत्रों में आक्रामक पौधों, विशेष रूप से 'सेना स्पेक्टैबिलिस' (Senna spectabilis) की वृद्धि, वन्यजीव आवासों के संरक्षण के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
- वायनाड वन्यजीव अभयारण्य का लगभग 23% क्षेत्र सेना स्पेक्टैबिलिस से प्रभावित है। अभयारण्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक हेक्टेयर में 1,305 पेड़ पाए गए हैं।
- निकटवर्ती टाइगर रिजर्व में भी ये प्रजातियां लगभग समान दर से फैल रही हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में भी लगभग यही स्थिति है।
- 'सेना स्पेक्टैबिलिस' का उन्मूलन वायनाड वन्यजीव अभयारण्य की वन प्रबंधन योजना का एक प्रमुख हिस्सा है, लेकिन अभी तक इसमें कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है।
- कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों में निकटवर्ती टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा एक दीर्घकालिक संयुक्त अभियान खतरे को खत्म करने का एकमात्र संभावित समाधान है।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 परामर्श विकास केंद्र
- 3 भारत का सौर क्षमता लक्ष्य
- 4 कड़ी के रूप में अभिवृद्धि करने वाले नवोदित तारे
- 5 पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम
- 6 मृदा स्थिरीकरण के लिए तकनीक
- 7 हेलिना मिसाइल
- 8 कोविड के खिलाफ भारत निर्मित 'वार्म' वैक्सीन
- 9 जोनाथन: स्थल पर दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर
- 10 काजीरंगा पशु गलियारा
- 11 एवीजीसी संवर्धन टास्क फोर्स
- 12 क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर
- 13 'सेमीकॉन इंडिया' कार्यक्रम के लिए सलाहकार समिति
- 14 लक्षद्वीप में खोजी गई झींगा की नई प्रजाति
- 15 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूकता शुभंकर 'प्रकृति' और हरित पहल
- 16 दुर्लभ तितली पामकिंग
- 17 पर्यावरण मंजूरी प्रक्रिया
- 18 गेहूं की किस्म ‘पीबीडब्ल्यू-1 चपाती’
- 19 ब्लू स्ट्रैगलर्स
- 20 डिजिटल इंडिया आरआईएससी-5 कार्यक्रम
- 21 स्ट्रोन्शियम: एक साइबर-जासूसी समूह
- 22 भारत का तटीय क्षरण
- 23 इंस्पेक्टआईआर कोविड-19 ब्रीथलाइजर
- 24 आईपीसीसी छठी आकलन रिपोर्ट - भाग 3
- 25 भारतीय अंटार्कटिका विधेयक 2022
- 26 भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र
- 27 ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021