भारत का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 अप्रैल, 2022 को पूर्णिया जिले में देश का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का शुभारंभ किया।
- 105 करोड़ रुपए के इस संयंत्र को निजी निवेशक 'ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा स्थापित किया गया है। इसकी प्रति दिन 65000 लीटर इथेनॉल उत्पादन करने की क्षमता है।
- यह केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार की इथेनॉल उत्पादन और संवर्धन नीति-2021 को मंजूरी देने के बाद से विकसित पहला संयंत्र है।
- 'जीरो वेस्ट डिस्चार्ज' (zero waste discharge) का उपयोग कर नवीनतम तकनीक से स्थापित इथेनॉल संयंत्र 15 एकड़ में है।
- यह संयंत्र किसानों से प्रतिदिन 130 टन चावल की भूसी और 150 टन मक्का या चावल की खरीद करेगा।
- इथेनॉल को विशेष रूप से राज्य में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम और पड़ोसी राज्यों में पश्चिम बंगाल और झारखंड में बेचा जाएगा।
- इथेनॉल उत्पादन से पेट्रोल की लागत कम होने और रोजगार सृजन में मदद मिलने की उम्मीद है।
- बिहार के 38 में से 18 जिलों को मकई की पट्टी (corn belt) के रूप में जाना जाता है, राज्य सरकार ने अगले दो वर्षों में कम से कम 17 इथेनॉल संयंत्र खोलने का प्रस्ताव किया है।
राज्य परिदृश्य
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 सांस अभियान
- 3 कुपोषण पर असम जिले की परियोजना को लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 4 तमिलनाडु सरकार की 'टेक्सटाइल सिटी' स्थापित करने की योजना
- 5 कृषि, बागवानी हेतु नए शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान
- 6 केरल कार्बन-न्यूट्रल खेती को अपनाएगा
- 7 केरल खेल- 2022
- 8 मुंबई 100% डिजिटल बस लॉन्च करने वाला भारत का पहला शहर बन गया
- 9 ओडिशा ने सड़क दुर्घटना मौतों में 'दुर्लभ' नकारात्मक वृद्धि दर्ज की
- 10 'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल
- 11 बिहार के 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 12 1857 के विद्रोह का नायक कुंवर सिंह
- 13 उत्तर प्रदेश के 'कालानमक चावल' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 14 स्कूल चलो अभियान
- 15 'हाई-टेक डिजिटल' क्लासरूम
- 16 चिल्ड्रन्स चैम्पियन अवार्ड्स
- 17 हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगा केंद्र
- 18 हिमाचल प्रदेश में रोपवे परियोजनाएं
- 19 'अवसर' पोर्टल
- 20 लद्दाख के लेह जिले के 'ग्या-ससोमा' गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन
- 21 कृषि विभाग लद्दाख को मिला लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021