तमिलनाडु सरकार की 'टेक्सटाइल सिटी' स्थापित करने की योजना
तमिलनाडु के हथकरघा और हस्तशिल्प मंत्री आर. गांधी ने 28 अप्रैल, 2022 को राज्य विधान सभा में घोषणा की कि तमिलनाडु सरकार चेन्नई के बाहरी इलाके में एक 'टेक्सटाइल सिटी' (textiles city) स्थापित करने की योजना बना रही है।
- एक करोड़ रुपए की लागत से इस टेक्सटाइल सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
- इस टेक्सटाइल सिटी में वस्त्र विपणन उद्योग और वस्त्र मूल्य शृंखला के घटकों से संबंधित सभी एकीकृत सुविधाएं होंगी।
- चिकित्सा उपकरण और ऑटोमोबाइल उद्योगों में तकनीकी वस्त्रों (technical textiles) की भारी मांग को देखते हुए राज्य में तकनीकी वस्त्र विनिर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।
- बदलते फैशन प्रचलन का अध्ययन करने और उत्पाद डिजाइन में नवाचार करने के लिए दस करोड़ रुपए की लागत से चेन्नई में एक 'आधुनिक वस्त्र डिजाइन केंद्र' (modern Textile Design Centre) स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र एक 'अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग केंद्र' के रूप में भी काम करेगा।
राज्य परिदृश्य
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 सांस अभियान
- 3 कुपोषण पर असम जिले की परियोजना को लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 4 कृषि, बागवानी हेतु नए शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान
- 5 केरल कार्बन-न्यूट्रल खेती को अपनाएगा
- 6 केरल खेल- 2022
- 7 मुंबई 100% डिजिटल बस लॉन्च करने वाला भारत का पहला शहर बन गया
- 8 ओडिशा ने सड़क दुर्घटना मौतों में 'दुर्लभ' नकारात्मक वृद्धि दर्ज की
- 9 'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल
- 10 बिहार के 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 11 1857 के विद्रोह का नायक कुंवर सिंह
- 12 भारत का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र
- 13 उत्तर प्रदेश के 'कालानमक चावल' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 14 स्कूल चलो अभियान
- 15 'हाई-टेक डिजिटल' क्लासरूम
- 16 चिल्ड्रन्स चैम्पियन अवार्ड्स
- 17 हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगा केंद्र
- 18 हिमाचल प्रदेश में रोपवे परियोजनाएं
- 19 'अवसर' पोर्टल
- 20 लद्दाख के लेह जिले के 'ग्या-ससोमा' गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन
- 21 कृषि विभाग लद्दाख को मिला लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021