मुंबई 100% डिजिटल बस लॉन्च करने वाला भारत का पहला शहर बन गया

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने 20 अप्रैल, 2022 को मुंबई की पहली पूरी तरह से डिजिटल बस का उद्घाटन किया।

  • इसे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट मार्ग पर चलाया जाता है।
  • BEST ने दावा किया है कि यह देश में पहली 100 प्रतिशत डिजिटल बस सेवा है, जिसका उद्देश्य बस टिकट प्रणाली के डिजिटलीकरण को बढ़ाव देना है।
  • बस में एक अनूठी 'टैप-इन टैप-आउट' (tap-in tap-out) सुविधा है। यात्री अपने स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके या अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल किए गए 'चलो' (chalo) ऐप के माध्यम से टैप कर सकते हैं।
  • यात्रा के पूरा होने पर यात्री जब ऐप का उपयोग टैप आउट (tap out) करने के लिए करते हैं, तो उन्हें मोबाइल फोन पर एक रसीद प्राप्त होती है। यदि वे स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो वे अपना टिकट भी प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य परिदृश्य