1857 के विद्रोह का नायक कुंवर सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 23 अप्रैल, 2022 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर (आरा) में 'वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' में हिस्सा लिया।
- भारत ने भोजपुर के जगदीशपुर के दुलेर ग्राउंड में 'वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' कार्यक्रम में एक साथ 78,220 तिरंगे झंडे लहराकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया।
- केंद्रीय गृह मंत्री ने भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में 1857 संग्राम के नायक वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की।
- कुंवर सिंह (1777 - 1858) ने बिहार में 1857 के भारतीय विद्रोह का नेतृत्व किया था।
- कुंवर सिंह जगदीशपुर के परमार राजपूतों के उज्जैनिया कबीले के एक परिवार से थे, जो वर्तमान में बिहार के भोजपुर जिला का एक हिस्सा है।
- वह बिहार में अंग्रजों के खिलाफ लड़ाई के मुख्य महानायक थे। उन्हें 'वीर कुंवर सिंह' के नाम से भी जाना जाता है। 26 अप्रैल, 1858 को उनका निधन हो गया था।
- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के लिये 23 अप्रैल, 1966 को भारत गणराज्य द्वारा उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
- बिहार सरकार ने 1992 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की स्थापना की।
- वर्ष 2017 में ‘वीर कुंवर सिंह सेतु’, जिसे आरा-छपरा ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, का उद्घाटन उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिये किया गया था।
- 2018 में, कुंवर सिंह की 160वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार ने पटना के 'हार्डिंग पार्क' में उनकी प्रतिमा लगाई और आधिकारिक तौर पर पार्क का नाम बदलकर 'वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क' कर दिया था।
राज्य परिदृश्य
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 सांस अभियान
- 3 कुपोषण पर असम जिले की परियोजना को लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 4 तमिलनाडु सरकार की 'टेक्सटाइल सिटी' स्थापित करने की योजना
- 5 कृषि, बागवानी हेतु नए शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान
- 6 केरल कार्बन-न्यूट्रल खेती को अपनाएगा
- 7 केरल खेल- 2022
- 8 मुंबई 100% डिजिटल बस लॉन्च करने वाला भारत का पहला शहर बन गया
- 9 ओडिशा ने सड़क दुर्घटना मौतों में 'दुर्लभ' नकारात्मक वृद्धि दर्ज की
- 10 'मो स्कूल हॉकी क्लब' पहल
- 11 बिहार के 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 12 भारत का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र
- 13 उत्तर प्रदेश के 'कालानमक चावल' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
- 14 स्कूल चलो अभियान
- 15 'हाई-टेक डिजिटल' क्लासरूम
- 16 चिल्ड्रन्स चैम्पियन अवार्ड्स
- 17 हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगा केंद्र
- 18 हिमाचल प्रदेश में रोपवे परियोजनाएं
- 19 'अवसर' पोर्टल
- 20 लद्दाख के लेह जिले के 'ग्या-ससोमा' गांव में सामुदायिक संग्रहालय का उद्घाटन
- 21 कृषि विभाग लद्दाख को मिला लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021