उड़ान योजना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2020

21 अप्रैल, 2022 को सिविल सेवा दिवस समारोह में नागरिक विमानन मंत्रालय की प्रमुख क्षेत्रीय संपर्क योजना- उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) को "नवाचार (सामान्य) - केंद्रीय" श्रेणी के तहत ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार ने जिलों और राज्य/सरकारी संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करने, मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की है।

  • पुरस्कार में एक ट्रॉफी, पट्टिका और 10 लाख रुपए का प्रोत्साहन शामिल है।
  • उड़ान योजना में मात्रात्मक लक्ष्यों की उपलब्धि के अलावा सुशासन, गुणात्मक उपलब्धियों और अंतिम मील तक संपर्क पर जोर दिया गया है।
  • 5 वर्षों की छोटी सी अवधि में 415 उड़ान मार्ग (UDAN routes) 66 कम सेवा वाले (underserved) हवाई अड्डों को जोड़ते हैं, जिसमें हेलीपोर्ट और वाटर एयरोड्रोम शामिल हैं और 92 लाख से अधिक लोग इससे लाभान्वित हुए हैं।
  • उड़ान योजना ने पहाड़ी राज्यों, पूर्वोत्तर क्षेत्र और द्वीपों सहित संपूर्ण भारत के कई क्षेत्रों को अत्यधिक लाभान्वित किया है।
  • नागरिक विमानन मंत्रालय की झांकी को गणतंत्र दिवस 2022 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय मंत्रालय की झांकी’ के रूप में नामित किया गया था। नागरिक विमानन मंत्रालय की झांकी ने ‘उड़ान योजना’ को अपने मुख्य विषय के रूप में प्रदर्शित किया था।

आर्थिक परिदृश्य