राष्ट्रमंडल संसदीय संघ

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (The Commonwealth Parliamentary Association: CPA) की मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक 9 अप्रैल, 2022 को गुवाहाटी में असम विधान सभा में आयोजित की गई।


महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रमंडल के नौ भौगोलिक क्षेत्रों के बीच विभाजित 53 राष्ट्रमंडल देशों के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लिया।

  • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • इस कार्यक्रम के बाद 11 और 12 अप्रैल को असम विधान सभा में ‘आठवां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत प्रक्षेत्र सम्मेलन’ (8th Commonwealth Parliamentary Association India Region Conference) भी आयोजित किया गया।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ: यह राष्ट्रमंडल में सबसे पुराने स्थापित संगठनों में से एक है। इसकी स्थापना 1911 में की गई थी।

  • इस संघ का मिशन विशेष रूप से राष्ट्रमंडल के देशों के संदर्भ में, संसदीय लोकतंत्र के संवैधानिक, विधायी, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं के ज्ञान को बढ़ावा देना है।
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का मुख्यालय लंदन में स्थित है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष, इयान लिडेल-ग्रिंगर (Ian Liddell-Grainger) हैं, जो यूनाइटेड किंगडम के सांसद हैं।

राष्ट्रीय परिदृश्य