भारत के राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1 से 4 अप्रैल, 2022 तक तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा पर रहे।
महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदोव (Serdar Berdimuhamedov) ने संबंधों को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।
- दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) और अंतरराष्ट्रीय परिवहन और पारगमन गलियारे पर अश्गाबात समझौते के महत्व पर प्रकाश डाला।
- राष्ट्रपति कोविंद ने तुर्कमेनिस्तान के पहले राष्ट्रपति सपरमुरत नियाजोव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और अश्गाबात में स्वतंत्रता स्मारक पर माल्यार्पण भी किया।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर: भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और तुर्कमेनिस्तान की वित्तीय निगरानी सेवा के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के ढांचे को मजबूत करेगा।
- इसके अलावा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग; 2022-2025 की अवधि के लिए संस्कृति और कला के क्षेत्र में सहयोग के कार्यक्रम; और युवा मामलों में सहयोग पर दोनों देशो के बीच हस्ताक्षर किए गए।
GK/GS तथ्यावलोकन
|
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट कार्यक्रम में शामिल हुआ आर्य.एजी
- 3 सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
- 4 भारत-ब्रिटेन संबंध
- 5 चीन - सोलोमन द्वीप सुरक्षा समझौता
- 6 कुरील द्वीप विवाद
- 7 विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे जी-20 समन्वयक
- 8 इंडोनेशिया का पाम ऑयल संकट
- 9 विश्व सैन्य व्यय
- 10 भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता
- 11 भारत के राष्ट्रपति की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा
- 12 लिथुआनिया में नए भारतीय मिशन की मंजूरी
- 13 दिव्यांगता के क्षेत्र में भारत और चिली का सहयोग
- 14 चीन की वैश्विक सुरक्षा पहल
- 15 भारत-जर्मनी समझौते
- 16 छठा भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श