चीन - सोलोमन द्वीप सुरक्षा समझौता
चीन ने 19 अप्रैल, 2022 को सोलोमन द्वीप समूह के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य: यह अपनी तरह की पहली व्यवस्था है, जो विदेशों में चीनी सुरक्षा समझौतों का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
- दोनों पक्षों ने सुरक्षा सहयोग पर एक 'अंतर-सरकारी रूपरेखा' समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- समझौते के तहत, दोनों पक्ष "सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने, लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, मानवीय सहायता और प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे”।
- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका की चिंता के बीच सोलोमन द्वीप समूह ने चीनी सैन्य बेस (अड्डे) के लिए कोई समझौता नहीं किया है।
सोलोमन द्वीप: यह एक संप्रभु देश है, जिसमें प्रशांत महासागर में छ: प्रमुख द्वीप और 900 से अधिक छोटे द्वीप हैं। ‘सोलोमन द्वीप’ पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में और वानुअतु के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
- इसके छ: सबसे बड़े द्वीप चोइसुल, न्यू जॉर्जिया, सांता इसाबेल, ग्वाडलकैनाल, मलाइता और मकीरा हैं।
- इसकी राजधानी 'होनियारा', सबसे बड़े द्वीप, ग्वाडलकैनाल पर स्थित है। सोलोमन द्वीप समूह ने 7 जुलाई, 1978 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट कार्यक्रम में शामिल हुआ आर्य.एजी
- 3 सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
- 4 भारत-ब्रिटेन संबंध
- 5 कुरील द्वीप विवाद
- 6 विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे जी-20 समन्वयक
- 7 इंडोनेशिया का पाम ऑयल संकट
- 8 विश्व सैन्य व्यय
- 9 भारत के राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा
- 10 भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता
- 11 भारत के राष्ट्रपति की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा
- 12 लिथुआनिया में नए भारतीय मिशन की मंजूरी
- 13 दिव्यांगता के क्षेत्र में भारत और चिली का सहयोग
- 14 चीन की वैश्विक सुरक्षा पहल
- 15 भारत-जर्मनी समझौते
- 16 छठा भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श