पुरस्कार/सम्मान

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021

पुणे स्थित वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीटड्ढूट ऑफ इंडिया (SII) के अध्यक्ष डॉ. साइरस पूनावाला को 2021 के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • पूनावाला को कोविड-19 महामारी के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण करके कई लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार में एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिन्ह शामिल है।
  • यह पुरस्कार 1983 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर 1 अगस्त को ‘लोकमान्य तिलक ट्रस्ट’ द्वारा दिया जाता है।
  • समाजवादी नेता एसएम जोशी, पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार

भारत सरकार द्वारा 12 अगस्त, 2021 को वर्ष 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की गयी।

  • प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए। ये श्रेणियां हैंः
  1. श्रम भूषण पुरस्कार (प्रत्येक को 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार);
  2. श्रम वीर / श्रम वीरांगना पुरस्कार (प्रत्येक को 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार);
  3. श्रम श्री / श्रम देवी पुरस्कार (प्रत्येक को 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार)।

पुरस्कारों के बारे में: यह पुरस्कार, औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 में परिभाषित एवं केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभागीय उपक्रमों, केन्द्र और राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र में नियुक्त और कार्यरत न्यूनतम 500 कामगारों को प्रदान किए जाते हैं।

  • ये पुरस्कार श्रमिकों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार क्षमताओं, उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस व बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिए दिए जाते हैं। रूटीन सेवा कार्यों में लगे श्रमिक, इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2017-18 और 2018-19

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 12 अगस्त, 2021 को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में ‘राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2017-18 और 2018-19’ प्रदान किए।

  • राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2017-18 के लिए कुल 14 पुरस्कार दिए गए, जिनमें व्यक्तिगत श्रेणी में 10 पुरस्कार तथा संगठन श्रेणी में 4 पुरस्कार शामिल थे।
  • जबकि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2018-19 के लिए कुल 8 पुरस्कार दिए गए, जिनमें व्यक्तिगत श्रेणी में 7 पुरस्कार और संगठन श्रेणी में 1 पुरस्कार शामिल थे।
  • इस पुरस्कार में व्यक्तिगत श्रेणी में एक पदक, एक प्रमाण-पत्र और 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार तथा संगठन श्रेणी में 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

जीके फ़ैक्ट

  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और युवा कार्यक्रम विभाग स्वास्थ्य, मानवाधिकारों के प्रचार, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा आदि जैसे विकास और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान करने वाले व्यक्तियों (15-29 वर्ष के बीच की आयु) और संगठनों को ‘राष्ट्रीय युवा पुरस्कार’ प्रदान करता है।

स्टार्ट-अप महिला उद्यमी पुरस्कार 2020-21

17 अगस्त, 2021 को यूएन वूमेन (UN Women) के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय-नेसकॉम के ‘स्टार्ट-अप महिला उद्यमी पुरस्कार 2020-21’ के विजेताओं की घोषणा की गई।

  • तकनीकी स्टार्ट-अप महिला उद्यमियों की भागीदारी हेतु इस पुरस्कार में 159 आवेदन प्राप्त हुए थे।
  • 12 महिला उद्यमियों को विजेताओं के रूप में चुना गया, जबकि 2 महिला उद्यमियों को जूरी च्वाइस पुरस्कार विजेता घोषित किया गया और एक महिला उद्यमी को विशेष उल्लेख के रूप में सम्मानित किया गया।
  • प्रत्येक विजेता और जूरी च्वाइस पुरस्कार विजेताओं को 2 लाख रुपये प्रदान किए गए। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देते हुए, 33 महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय-नैस्कॉम ‘टेक महिला उद्यमी प्रेरक कार्यक्रम’ (Tech Women Entrepreneur Accelerator Program) के लिए भी चुना गया है।

एमके भान फेलोशिप-यंग रिसर्चर फेलोशिप कार्यक्रम 2020-21

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) ने 5 अगस्त, 2021 को पहले ‘एमके भान फेलोशिप-यंग रिसर्चर फेलोशिप कार्यक्रम 2020-21’ (MK Bhan Fellowship-Young Researcher Fellowship Programme 2020&21) के परिणामों की घोषणा की।

  • यह फेलोशिप कार्यक्रम प्रसिद्ध वैज्ञानिक और क्ठज् के पूर्व सचिव दिवंगत एमके भान के सम्मान में स्थापित किया गया है।
  • फेलोशिप कार्यक्रम की स्थापना 35 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली युवा शोधकर्ताओं को पीएचडी के बाद जीवन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/संबद्ध क्षेत्रें में देश में अपना शोध जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।
  • यह योजना युवा पोस्ट-डॉक्टरल शोध छात्रें को 3 साल के लिए एक स्वतंत्र शोध अनुदान प्रदान करती है। इस फेलोशिप के तहत 75,000 रुपये का मासिक परिलाभ दिया जाता है।