चर्चित दिवस

विश्व स्तनपान सप्ताह (1 अगस्त से 7 अगस्त)

  • 2021 का विषयः ‘स्तनपान की सुरक्षाः एक साझा जिम्मेदारी’(Protect Bresatfeeding: A Shared Responsibility)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः स्तनपान को प्रोत्साहित करने और दुनिया भर में शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।

स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत (7 अगस्त, 1905)

  • महत्वपूर्ण तथ्यः 7 अगस्त, 1905 को स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। भारत सरकार द्वारा 2015 में इस आंदोलन की याद में प्रति वर्ष 7 अगस्त को इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जनता के बीच हथकरघा उद्योग और सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है। राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम द्वारा 7वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने के लिए दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में 1 से 15 अगस्त, 2021 तक ‘माई हैंडलूम माई प्राइड एक्सपो’ का आयोजन किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस या विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (9 अगस्त)

  • 2021 का विषयः ‘किसी को पीछे नहीं छोड़नाः स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आ“वान’ (Leaving no one behind: Indigenous peoples and the call for a new social contract)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः यह दिवस दुनिया की स्वदेशी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 9 अगस्त, 1982 को जिनेवा में स्वदेशी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक को मान्यता देने के लिए 9 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व जैव ईंधन दिवस (10 अगस्त)

  • 2021 का विषयः ‘टिकाऊ और ग्रामीण आय के लिए जैव ईंधन’ (Biofuels for Sustainability and Rural Income)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः यह दिवस पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधन के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल मनाया जाता है। पेट्रोलिमय और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2015 से विश्व जैव ईंधन दिवस मना रहा है।

विश्व सिंह दिवस (10 अगस्त)

  • 2021 का विषय: ‘अफ्रीकी शेरों के उन्मूलन को धीमा करना’ (Slow Elimination fo the African lion)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः शेरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी घटती आबादी और संरक्षण के लिए समर्थन हेतु जोर देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2013 में मनाया गया। भारत में पाए जाने वाले एशियाई शेर ज्यादातर प्रतिबंधित
  • गिर वन और राष्ट्रीय उद्यान और इसके आसपास के क्षेत्रें में पाए जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (12 अगस्त)

  • 2021 का विषयः ‘ट्रांसफॉर्मिंग फूड सिस्टम्सः यूथ इनोवेशन फॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ’ (Transforming Food Systems: Youth Innovation for Human and Planetary Health)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः यह दिवस युवाओं के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ध्यान में लाने तथा युवाओं की आवाज, उनके कार्य और पहलों को पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराता है।

विश्व मानवतावादी दिवस (19 अगस्त)

  • 2021 का विषयः ‘मानव जातिः उन लोगों के साथ एकजुटता में जलवायु कार्रवाई के लिए एक वैश्विक चुनौती, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है’ (#TheHumanRace A global challenge for climate action in solidarity with people who need it the most)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः मानवीय कार्यों के दौरान मारे गए और घायल हुए कर्मियों (humanitarian workers) के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2009 में संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन सहायता के समन्वय पर एक प्रस्ताव के हिस्से के रूप में इस दिवस को नामित किया गया था।

आतंकवाद पीडि़तों के स्मरण और श्रद्धांजलि का अंतरराष्ट्रीय दिवस (21 अगस्त)

  • 2021 का विषय: ‘कनेक्शंस’ (Connections)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः आतंकवाद के पीडि़तों के सम्मान और समर्थन के लिए और उनके मानवाधिकारों, मूलभूत स्वतंत्रता को बढ़ावा देने तथा उनकी रक्षा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (21 अगस्त)

  • महत्वपूर्ण तथ्यः इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की परिस्थितियों के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा उनकी सहायता करना है। 1988 में इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा की गई थी। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पहली बार 1991 में मनाया गया था।

विश्व संस्कृत दिवस (22 अगस्त)

  • महत्वपूर्ण तथ्यः इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संस्कृत भाषा के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसके प्रयोग को बढ़ावा देना और भारत की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाना है। विश्व संस्कृत दिवस हर साल ‘श्रावण पूर्णिमा’ (Shravana Poornima) यानी रक्षा बंधन को मनाया जाता है। 1969 में पहली बार विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया था।

धर्म या मत आधारित हिंसा पीडि़तों का अंतरराष्ट्रीय स्मरण दिवस (22 अगस्त)

  • महत्वपूर्ण तथ्यः संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 में, 22 अगस्त को धर्म या मत आधारित हिंसा पीडि़तों का अंतरराष्ट्रीय स्मरण दिवस के रूप में नामित किया, जो धर्म या मत के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीडि़तों और उनके परिवारों के सदस्यों को लागू कानून के अनुसार उचित समर्थन और सहायता प्रदान करने के महत्व को स्वीकार करता है।

विश्व जल सप्ताह (23-27 अगस्त)

  • 2021 का विषयः ‘बिल्डिंग रेजिलिएंस फास्टर’ (Building Resilience Fsater)
  • महत्वपूर्ण तथ्यः विश्व जल सप्ताह 2021 पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित किया गया है। विश्व जल सप्ताह 1991 से स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय जल संस्थान (SIWI) द्वारा आयोजित वैश्विक जल मुद्दों पर प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है। यह एक सप्ताह तक चलने वाला वैश्विक जल सम्मेलन है, जो हर साल अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में आयोजित किया जाता है। ‘स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय जल संस्थान’ एक स्टॉकहोम-आधारित नीति संस्थान है, जो जल प्रशासन, लचीलापन, जल कूटनीति और साझा संसाधनों पर सहयोग में अग्रणी विशेषज्ञ है। इसकी स्थापना 1991 में हुई थी।

महिला समानता दिवस (26 अगस्त)

  • महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राज्य अमेरिका में 26 अगस्त को महिला समानता दिवस की 101वीं वर्षगांठ मनाई गई। यह दिवस मुख्य रूप से अमेरिका में मनाया जाता है। इसी दिन 1920 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 19वें संविधान संशोधन के जरिए महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त)

  • महत्वपूर्ण तथ्यः हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें ‘हॉकी विजार्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। अगस्त 2021 में केंद्र सरकार ने मेजर ध्यान चंद के सम्मान में ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम परिवर्तित कर ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार’ करने की घोषणा की।

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस (29 अगस्त)

  • महत्वपूर्ण तथ्यः इस दिवस को मनाने का उद्देश्य परमाणु हथियार, परीक्षण विस्फोटों प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और परमाणु-हथियार-मुक्त दुनिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के साधनों के एक के रूप में उनकी समाप्ति की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना है।