भारत के संरक्षित क्षेत्र

राष्ट्रीय उद्यान

वर्तमान समय में भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो देश के 44,372-42 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करते हैं, जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का 1.35% है। असम में स्थित दिहिंग पटकाई और रायमोना राष्ट्रीय उद्यान सबसे नवीन राष्ट्रीय उद्यान हैं। भारत में राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 35 के तहत राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए जाते हैं।

  • राष्ट्रीय उद्यान का गठन किसी विशेष क्षेत्र में रहने वाले सभी जीवों के संरक्षण के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय उद्यान में किसी भी प्रकार के अधिवास एवं मानवीय गतिविधियों की अनुमति नहीं होती है।
  • भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट उत्तराखंड में स्थित है, जिसकी स्थापना 1936 में हेली नेशनल पार्क के रूप में हुई थी।
  • लदाख में विद्यमान हेमिस राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और अंडमान और निकोबार द्वीप का साउथ बटन आइलैंड राष्ट्रीय पार्क उद्यान सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।
  • मध्य प्रदेश में सबसे अधिक (11) राष्ट्रीय उद्यान है। पंजाब में एक भी राष्ट्रीय उद्यान नहीं है।
  • मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान सफेद बाघों के लिए प्रसिद्ध है।