कृषि क्षेत्र

2016-17 में अच्छे मानसून के परिणामस्वरूप 2016-17 में अधिकांश फसलों की उपजों एवं बुवाई में वृद्धि हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा वृद्धि दलहन की खेती में देखी गई जो 2015-16 की तुलना में 17% बढ़कर 2016-17 में 43.66 लाख हेक्टेयर हो गया।

वर्ष 2015-16 के उपरांत तुर, चना, उड़द, मूंग की कृषि क्षेत्र में क्रमशः 36%, 14%, 24% एवं 12% वृद्धि देखी गई है।

गेहूं का कृषि क्षेत्र (यूरिया कवरेज) 2015-16 की तुलना में 2­97 लाख हेक्टेयर बढ़कर 2016-17 में 307.15 लाख हेक्टेयर हो गया।

इसी तरह मोटे अनाजों का भी कृषि क्षेत्र 2015-16 की तुलना में 2.94 लाख हेक्टेयर बढ़कर वर्ष 2016-17 में 246.83 लाख हेक्टेयर हो गया। हालांकि चावल के कृषि क्षेत्र में वर्ष 2016-17 में पिछले वर्षों की तुलना में 5.77 लाख हेक्टेयर की कमी हुई है।