लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी एम के-4 परियोजना

लैंडिंग क्राफ्रट यूटिलिटी एम के-4 परियोजना के तीसरे जहाज (आईएनएलएसयू एल53) को अप्रैल, 2018 को पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इन जहाजों के नौ सेना में शामिल होने से राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

  • 830 टन की विस्थापन क्षमता वाला एलसीयू एमके-4 जहाज जल और थल पर चलने योग्य है। यह अर्जुन, पी-72 जैसे मुख्य युद्ध टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों जैसे युद्ध सामग्री ढोने में सक्षम है।
  • यह जहाज एकीकृत पुल व्यवस्था (आईबीएस) और एकीकृत प्लेटफार्म प्रबंधन व्यवस्था (आईपीएमएस) जैसे अत्याधुनिक उपकरणों और उन्नत व्यवस्था से सुसज्जित है।
  • इस जहाज में देशी सीआरएन 91 गन भी लगे हैं, जिससे इस जहाज को पेट्रोलिंग करने के लिए जरूरी आक्रामकता हासिल है।