ब्रह्माण्ड के रहस्य की खोज

8 अक्टूबर, 2019 को जेम्स पीबल्स (James Peebles), मिशेल मेयर (Michel Mayor) तथा डिडिएर क्वेलोज (Didier Queloz) को ब्रह्मांड के विकास एवं ब्रह्मांड में पृथ्वी के स्थान के बारे में नवीनतम शोध के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। जेम्स पीबल्स ने बिग बैंग (big bang) की घटना के बाद ब्रह्मांड की उत्पत्ति की अवधारणा के आधार पर अपना शोध प्रस्तुत किया है। इन भौतिक वैज्ञानिकों ने सैद्धांतिक रूप से भविष्य में ब्रह्मांड के आकार तथा ब्रह्मांड में मौजूद पदार्थ एवं ऊर्जा की स्थिति में किसी प्रकार के परिवर्तन की संभावनाओं के बारे में बताया है। इस शोध की पुष्टि वातावरण में मौजूद विकिरण के आधार पर की गयी थी। जेम्स पीबल्स के अनुसार सीएमबी (Cosmic Microwave background) के तापमान को मापने से इस बात की जानकारी मिल सकती है कि बिग बैंग में कितने तत्वों (matter) की उत्पत्ति हुई थी। पीबल्स ने अपने शोध में पाया कि आकाश गंगा में किसी तत्व या पदार्थ के निर्माण में प्रकाश की अहम भूमिका है, जो एक नयी खोज है।