भूगोल

उत्तर-प्रदेश लेखपाल परीक्षा 2022

  • बाफिन द्वीप किस देश में स्थित है? -कनाडा
  • उत्तर प्रदेश भारतीय संघ में कितने राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है? -8
  • उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है? -कृषि
  • सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है जो उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है? - NH2
  • किस अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक है? -थारू
  • कौन-सा जलडमरूमध्य भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है? -जिब्राल्टर जलडमरूमध्य

यूपीएससी CAPF परीक्षा (7 अगस्त, 2022)

  • द्रोणी (ट्रफ) और कटक (रिज) क्या हैं? -क्रमशः निम्न दाब का दीर्घित क्षेत्र और उच्च दाब का दीर्घित क्षेत्र
  • वन का वह परिसीमा स्तर कौन-सा है, जिस पर ऊर्जा विनिमय होता है और कुछ आतपन (इनूसोलेशन) का सीधे अंतरिक्ष में प्रतिगमन हो जाता है? -वन वितान (फॉरेस्ट कैनॉपी)
  • वे जीव क्या कहलाते हैं, जो उच्च लवण सांद्रता आवास में रहना पसंद करते हैं? -हैलोफाइल
  • ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी कौन है? -मानस
  • आनासागर झील किस राज्य में स्थित है? -राजस्थान
  • प्रत्येक वर्ष किस तारीख को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड डे) मनाया जाता है? -2 फरवरी
  • फरक्का में गंगा जल को किस देश के साथ साझा किया जा रहा है? -बांग्लादेश
  • कौन-सा दक्षिण (दक्कन) के पठार का भाग है? -कार्बी आंगलोंग पहाड़ियां
  • किस राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र झूम कृषि के अंतर्गत शामिल है? -मिजोरम
  • किस संघ राज्यक्षेत्र की मुख्य भाषा ‘दिवेही (धिवेही)’ है? -लक्षद्वीप
  • विशेष प्रकार की मृदा प्रवाह वाली भूआकृतिक प्रक्रिया मृदा सर्पण कहां देखी जाती है? -स्थायी तुषार भूमिक्षेत्र
  • कौन-सी भूवैज्ञानिक कालावधि, मार्सूपियलों के प्रथम प्रादुर्भाव से संबद्ध है? -निम्न क्रिटेशस

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (23-24 जुलाई, 2022)

  • पर्वतारोहण के दौरान सांस लेने में कठिनाई का मुख्य कारण है। -कम वायुदाब
  • कौन पर्यावरण के अजैविक घटक के अंतर्गत आते हैं? -वायु
  • ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन एवं रात को विभाजित करता है, कहलाता है। -प्रदीप्ति वृत्त
  • अवरोही पवनें प्रवाहित होती हैं -पर्वत से घाटी की तरफ
  • S-तरंग के छाया क्षेत्र का विस्तार लगभग है -105° से 105°
  • कयाल किस तट पर स्थित है? -मालाबार तट
  • बैथोलिथ, लैकोलिथ, लैपोलिथ व फैकोलिथ संबंधित है -ज्वालामुखी से
  • कौन-सा भारत में लौह अयस्क पेटियों का समूह है? -मयूरभंज (ओडिशा), सिंहभूम (झारखंड), बेलाडिला (छत्तीसगढ़)
  • राजस्थान में अरावली पर्वतमाला किस दिशा में विस्तृत है? -दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
  • 2001 से 2011 अवधि के दौरान गंगानगर जिले की जनसंख्या वृद्धि दर है। - 10.0 प्रतिशत
  • रेडियो तरंगें वायुमंडल की किस परत से वापस आती हैं? -आयन मंडल
  • किस चक्रवात को समुद्र पर जल स्तंभ कहते हैं? -टोरनेडो
  • उपभू के समय ज्वारीय क्रम होता है -सामान्य से अधिक
  • जब 0° देशान्तर पर सुबह के 10.00 बज रहे हैं, तो 15° पूर्वी देशान्तर पर कितना समय होगा? -प्रातः 11.00
  • भू-पर्पटी के नीचे वह स्थान जहां भूकंपन आरंभ होता है, कहलाता है --उद्गम केंद्र
  • भूकंप और ज्वालामुखी घटित होने का कारण है। -अंतर्जनित बल
  • अगुलहास धारा कौन से महासागर में प्रवाहित होती है? -हिन्द महासागर
  • उत्तर-भारतीय मैदान में बाढ़ निर्मित नए-युवा निक्षेपों को जाना जाता है। -खादर
  • भारत में बहुतायत से पाए जाने वाला वन कौन-सा है? -उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
  • कौन-सी फसल को ‘सुनहरा रेशा’ के नाम से जाना जाता है? -जूट
  • धात्विक खनिज युग्म है। -मैंगनीज-तांबा
  • विश्व में सबसे अधिक बिकने वाली कैंसर रोधी औषधि भारत में कौन से पौधे से प्राप्त होती है? -हिमालयन यव
  • राजस्थान के शुष्क व अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में ‘पालर-पानी’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता है? -वर्षा जल
  • राजस्थान के कौन-से जिले में भारत का सबसे बड़ा सोलर पार्क स्थापित किया गया है? -जोधपुर
  • कौन-सा आंतरिक ग्रहों का एक समूह है? -शुक्र, पृथ्वी, बुध, मंगल
  • कौन-सा अक्षांश व देशान्तर के संबंध में सही अभिव्यक्ति है। -23° उत्तर से 66° पूर्व
  • विषुव संबंधित है। -21 मार्च से
  • कौन-सी पर्वतमाला प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है? -अरावली
  • कौन-सा अंतर्जनित बलों से संबंधित है? -ज्वालामुखी, भूस्खलन, भूकंप
  • 2022 अप्रैल से किस अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को शीर्ष तैराकी संस्था ‘फीना’ द्वारा सभी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं से नौ माह तक भाग लेने से इस आधार पर प्रतिबंधित किया गया है कि उसने रूस के राष्ट्रपति पुतिन की रैली में भाग लिया था? -एवगेनी रायलोव
  • निम्नलिखित में से कौन-सी विश्व की सबसे लम्बी पर्वतशृंखला है? -एंडीज पर्वत
  • अगस्त माह में भारत में उपोष्ण कटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम धारा किस अक्षांश पर प्रवाहित होती है? -15° उत्तर
  • राजस्थान के भौतिक प्रदेशों का उत्तर से दक्षिण दिशा में अवस्थिति का सही क्रम है। -शेखावटी प्रदेश-विंध्यन श्रेणी-लूनी बेसिन-माही का मैदान
  • कौन-सा अरब सागरीय अपवाह तंत्र का उदाहरण है। -जोजड़ी, बांडी, जवाई
  • उत्तर-पश्चिम रेलवे मण्डल का मुख्यालय स्थित है। -जयपुर
  • सूचना तकनीकी का शिक्षा में सबसे पहले उपयोग किस देश में किया गया? -यू.एस.ए.
  • कौन-सी स्थायी पवनें 30° दक्षिणी अक्षांशों से 60° दक्षिणी अक्षांशों के मध्य प्रवाहित होती हैं? -पछुआ पवनें
  • विली-विलीज चक्रवात कहां उत्पन्न होते हैं? -पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
  • महासागरीय धाराओं में से कौन-सी धाराएं दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित हैं? -ब्राजीलियन धारा और बैंगुएला धारा
  • देहरादून, कोटलीदून एवं पाटलीदून स्थित हैं। -हिमाचल व शिवालिक के मध्य

यूपीपीएससी एपीओ 2022

  • कोलोन शहर किस नदी के किनारे बसा है? -राइन
  • बसरा शहर किस नदी के किनारे है? -शत-अल-अरब
  • दियार बाकिर शहर किस नदी के किनारे बसा है? -टिगरिस
  • टिम्बकटू शहर किस नदी के किनारे बसा है। -नाइजर
  • समुद्री ज्वार का कारण है। -गुरुत्वाकर्षणीय पारस्परिक क्रिया
  • फैथोमीटर का प्रयोग नापने के लिए होता है। -सागर की गहराई
  • उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान, कजाकिस्तान में से किस देश की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं मिलती हैं? -उजबेकिस्तान
  • पेडोलाजी अध्ययन है। -मिट्टी का
  • समुद्री घास महत्वपूर्ण स्रोत है। -आयोडीन के
  • जिओमारा कास्त्री निम्नलिखित में से किस देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी है? -होंडुरास
  • यूक्रेन की राजधानी कीव निम्नलिखित में से किस नदी के किनारे स्थित है? -नीपर नदी
  • ‘जन्म दर’ के सन्दर्भ में सही कथन है। -नगरीकरण जन्म दर को कम करने में सहायक है।उच्च साक्षरता दर का जन्म दर से प्रत्यक्ष समबन्ध है।
  • दुनिया की सबसे शक्तिशाली अन्तर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमत’ का सफलतापूर्वक परीक्षण निम्नलिखित में से किस देश ने अप्रैल, 2022 में किया है? -रूस
  • तेज रफ्टतार वाहनों की जांच के लिए पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाला रडार किसके सिद्धान्त पर कार्य करता है? -डॉप्लर प्रभाव