भारतीय राजव्यवस्था

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (23-24 जुलाई, 2022)

  • भारत के संविधान की उद्देशिका में कौन-सा शब्द नहीं दिया गया है? -भाषा
  • भारत में पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रयविनियमन) अधिनियम कब लागू हुआ? -2014
  • ‘अवशिष्ट शक्तियों का सिद्धांत’ का प्रावधान भारत में किस देश के संविधान से लिया गया है? -कनाडा के संविधान
  • भारत में राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में किसने कार्य किया? -बी-डी- जत्ती
  • किन दो राज्यों की लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों की संख्या समान है? -आंध्र प्रदेश, राजस्थान
  • भारत में किस संविधान संशोधन द्वारा मंत्रिपरिषद का आकार निर्धारित किया गया? -91
  • 1989 में किस समिति ने स्थानीय शासन के निकायों को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने की सिफारिश की? -पी-के- थुंगन समिति
  • ‘उपाधियों का अंत’ किस मौलिक अधिकार का हिस्सा है? -समता का अधिकार
  • भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में अनुसूचित भाषाओं के सही समूह को पहचानें। -संथाली, हिंदी, संस्कृत
  • ‘परिवार कल्याण’ विषय भारत के संविधान की किस अनुसूची में दिया गया है? - 11
  • भारत के संविधान में संशोधन करने की शक्ति किसे प्राप्त है? -संसद को
  • भारत में ‘विधिक सेवा दिवस’ कब मनाया जाता है? -9 नवम्बर
  • भारत के संविधान की उद्देशिका में वर्णित शब्दों का सही अनुक्रम बताएं। -न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता
  • भारत में ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को)’ कब लागू हुआ? -2012
  • कौन-सा अनुच्छेद 51 क में दिए मूल कर्त्तव्य में शामिल नहीं है? -करों का भुगतान करें
  • किस संविधान संशोधन द्वारा मंत्रिपरिषद का आकार निर्धारित किया गया? -91
  • ‘स्वीप’ (SVEEP) संबंधित है। -मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
  • दो राज्यों के मध्य विवाद’’ उच्चतम न्यायालय के किस क्षेत्रधिकार का हिस्सा है? -मौलिक
  • ‘मूल संरचना का सिद्धांत’ न्यायपालिका ने किस वाद में प्रतिपादित किया? -केशव नन्द भारती
  • किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत में वयस्क मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई? -61
  • भारत के संविधान की प्रस्तावना में कौन-सी विशेषता नहीं है? -संघीय शासन
  • भारत की संविधान निर्मात्री सभा के उपाध्यक्ष कौन थे? -एच-सी- मुखजी
  • ‘संपत्ति का अधिकार’ वर्तमान में भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? -300 (क)
  • 6 से 14 वर्ष उम्र के बालकों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कौन-सा संविधान संशोधन किया गया? -86 वां
  • भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन शामिल है? -संसद के मनोनीत सदस्य
  • भारत के उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? -143
  • भारत के संविधान के किस भाग में शहरी स्थानीय शासन वर्णित है? -9 (क)
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में न्यूनतम कितनी महिला सदस्य होना अनिवार्य है? -2

यूपीएससी CAPF परीक्षा (7 अगस्त, 2022)

  • उच्चतम न्यायालय में डी-सी- वाधवा बनाम बिहार राज्य का ऐतिहासिक मामला, राज्यपाल की किस शक्तियों से संबंधित है? -अध्यादेशों को पुनः प्रख्यापित करना
  • स्वर्ण सिंह समिति ने भारत के संविधान में किस उपबंध को अन्तःस्थापित करने की सिफारिश की? -मूल कर्तव्य
  • सार्वजनिक उपक्रम समिति के बारे में कौन-सा कथन सही है? -समिति के सभापति (चेयरपर्सन) की नियुक्ति लोक सभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है।
  • जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में कौन-सा सही है? -उनकी नियुक्ति संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्यपाल द्वारा की जाती है।
  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पदावधि कितनी है? -3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा (31 जुलाई, 2022)

  • भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे कम लोक सभा सीटें हैं? -सिक्किम
  • प्रेस की स्वतंत्रता भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत निहित है? -अनुच्छेद 19
  • भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत शामिल हैं? -36-51
  • पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर स्थापित है? -लखनऊ

यूपीपीएससी एपीओ 2022

  • लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति और पदावधि प्रावधान -अनुच्छेद 316
  • लोक सेवा आयोगों के आयोगों के कृत्यों का प्रावधान -अनुच्छेद 320
  • लोक सेवा आयोगों के व्यय का प्रावधान -अनुच्छेद 322
  • लोक सेवा आयोगों के प्रतिवेदन का प्रावधान -अनुच्छेद 323
  • भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में ‘धन विधेयक’ की परिभाषा दी गयी है? -अनुच्छेद 110
  • राज्यसभा के सभापति एवं उपसभापति का प्रावधान किस अनुच्छेद में है? -89
  • लोक सभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से संबंधित अनुच्छेद? -93
  • सदस्यों द्वारा शपथ एवं प्रतिज्ञान का किस अनुच्छेद में उल्लेख है? -99
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कितने सीटे जीतीं? -6
  • निर्बल इण्डियन शोसित हमारा आमदल ने उत्तर प्रदेश चुनाव में कितनी सीटे प्राप्त की? -6
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कितनी सीटे प्राप्त की? -2
  • राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कितनी सीटे प्राप्त की? -8
  • भारत में बीमा क्षेत्र के संविधान की किस अनुसूची में सूचीबद्ध किया गया है? -7वीं अनुसूची