अर्थब्यवस्था
यूपीएससी CAPF परीक्षा (7 अगस्त, 2022)
- ‘ऑपरेशन फ्टलड’ को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है? -श्वेत क्रांति
 - ‘स्टैंड-अप इंडिया स्कीम’ किस मुद्दे से संबंधित है? -महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देना।
 - ‘अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (ए-एम-आर-यू-टी-)’ के अंतर्गत कौन-सा महत्व वाला क्षेत्र नहीं है? -मोटरीकृत शहरी परिवहन और क्षमता निर्माण
 - जन-संचार माध्यमों में प्रायः चर्चा में आने वाले ‘सामान्य किन्तु विभेदित उत्तरदायित्व और संबंधित सामर्थ्य’का सिद्धांत किससे संबंधित है? -ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाना।
 - भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में समाचारों में बार-बार उल्लेख होने वाला शब्द ‘बैड बैंक’ किससे संबंधित है? -आस्ति पुनर्निर्माण कंपनी
 - राष्ट्रों के समूह में से कौन-से बिम्सटेक पहल के सदस्य हैं? -बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार
 - भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सी-ई-आर-टी-इन) द्वारा जारी किए गए नवीनतम दिशानिर्देशों के संदर्भ में कौन-सा सही है? -परोक्ष (वर्चुअल) निजी नेटवर्क प्रदाता, प्रयोक्ता डेटा को कम से कम 5 वर्ष तक सुरक्षित रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर प्राधिकारियों को रिकॉर्ड प्रस्तुत करेंगे
 - विनिवेश से प्राप्त राशि को किस रूप में शामिल किया जाता है?-पूंजीगत प्राप्तियां
 - जी-एस-टी- क्या है? -गंतव्य-आधारित उपभोग कर
 - राजकोषीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जी-डी-पी- में 23.9 प्रतिशत की कमी और दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत की कमी हुई। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में इसे किसमें पुनःप्राप्ति (रिकवरी) करना बेहतर समझा गया? -वी आकार (शेप)
 - एस.डी.जी. (सतत विकास लक्ष्य) इंडिया इंडेक्स में प्राप्तांक (स्कोरिंग) के आधार पर नीति आयोग ने विभिन्न राज्यों को कतिपय श्रेणियों में वर्गीकृत किया है। उनमें से कौन एक श्रेणी में नहीं है? -फास्ट रनर
 
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (23-24 जुलाई, 2022)
- नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ कब किया गया था? -2014
 - खादी के बने वस्त्रें की कीमत पर विशेष छूट कब दी जाती है? -2 अक्टूबर
 - रेशमकीट का भोजन कौन-सा है? -शहतूत की पत्तियां
 - तम्बाकू में कौन-सा ऐल्केलॉइड पाया जाता है? -निकोटिन
 - रेबीज रोग का कारक होता है। -बायरस
 - जन्तु से प्राप्त रेशे का उदाहरण है। -रेशम
 - मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या है? -अधिगमकर्ता की उपलब्धि एवं सुधार लाना
 - रबी की फसल का उदाहरण है। -अलसी
 - किस फसलों के उत्पादन में राजस्थान का भारत में प्रथम स्थान है? -सरसों, चना, मोठ
 - बच्चों की सुविधा एवं मदद के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नम्बर है- -1098
 
यूपीपीएससी एपीओ 2022
- वर्तमान में भारत में हेडलाइन मुद्रास्फीति आधारित है -संयुक्त उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर
 - निम्नलिखित में से किसको मई 2022 में भारत का थलसेना अध्यक्ष बनाया गया है? -जनरल मनोज पाण्डेय
 

