इतिहास
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा (31 जुलाई, 2022)
- सुभाष चंद्र बोस को देश नायक किसने कहा था? - रवीन्द्रनाथ टैगोर
 - किस रियासत के खिलाफ अभियान को ‘ऑपरेशन पोलो’ कूट नाम दिया गया था? - हैदराबाद
 - 1942 में जब भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया गया था, भारत का वायसराय था। - लॉर्ड लिनलिथगो
 - महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह कहां शुरू किया था? - साबरमती
 - सती प्रथा को किसके द्वारा समाप्त किया गया था? - लॉर्ड विलियम बेंटिंक
 - ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की अधिकांश जनसंख्या जीविका के लिए किस क्षेत्र पर निर्भर थी? - प्राथमिक क्षेत्र
 - किसे उत्तर प्रदेश में मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है? - वाराणसी
 
यूपीएससी CAPF परीक्षा (7 अगस्त, 2022)
- राक्षसी तंगड़ी युद्ध को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है? - तालिकोटा का युद्ध
 - अफगानिस्तान में अशोक के शिलालेखों को किस लिपि में लिखा गया है? - ग्रीक-अरामाईक
 - दृशद्वती नदी को किस नाम से जाना जाता है? - चौटांग
 - आस्किनी नदी की किस नाम से जानते है? - चेनाब
 - वितस्ता नदी को किस नाम से जाना जाता है? - झेलम
 - परुष्णी नदी को किस नाम से जानते है? - रावी
 - भारत के शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा कोठारी आयोग की नियुक्ति कब की गई थी? - 1964
 - किस संगीत की ध्रुपद शैली के प्रवर्तन और उसे लोकप्रिय बनाने का श्रेय जाता है? - ग्वालियर के राजा मान सिंह तोमर
 - ‘दि अदर साइड ऑफ साइलेंस’ के लेखक कौन हैं? - उर्वशी बुटालिया
 - बंबई के लिए रेलवे संपर्क (लिंक) चालू हो जाने के उपरांत गंगा तटवर्ती शहरों में से किसका महत्व कम हो गया? - मिर्जापुर
 - अिखल भारतीय जनगणना का प्रथम प्रयास कब किया गया? - 1872
 - कौन-सा भारत में सबसे पुराना केन्द्रीय अर्धसैनिक बल है? - असम राइफल्स
 - ‘एजेंसी हाउसेज’के बारे में कौन-सा सही है? - वे अठारहवीं सदी के उत्तरार्ध और उन्नीसवीं सदी के भारत में महत्वपूर्ण वाणिज्यिक संगठन थे।
 - कौन सी पुस्तक हर्षवर्धन द्वारा रची गई थी? - रत्नावली
 - ‘द किंग ऑफ डांस’में किसका चित्रण है? - चोलकालीन कांस्य नटराज
 - दूसरा आंग्ल-अफगात युद्ध हुआ था? - 1878
 
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (23-24 जुलाई, 2022)
- राजस्थान में कौन-से लोक देवता का संबंध लाछा गूजरी की प्रार्थना से है - तेजाजी
 - किस रोग के कारण रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है? - डेंगू
 - किसको राजस्थान का ‘मेनचेस्टर’कहा जाता है? - भीलवाड़ा
 - सोनार दुर्ग कहां स्थित है? - जैसलमेर
 - राजस्थान के कौन-से समुदाय के लिए वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण उनके धार्मिक अनुष्ठान का भाग बन गया है? - बिश्नोई
 - हिमाचल प्रदेश में जल संग्रहण की पुरानी संकल्पना का नाम है - कुल्ह
 - वह जयंती बताइए जो कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तेरस के दिन मनाई जाती है। - महावीर जयंती
 - सूर्यनगरी किसका नाम है? - जोधपुर
 - फूलडोल का मेला कहां लगता है? - शाहपुरा
 - सूर्य का निकटतम ग्रह कौन-सा है? - बुध
 - हमारा राष्ट्रीय पंचांग है - राष्ट्रीय शक
 - एक राजा अवन्तिपुत्र और बुद्ध के अनुयायी कच्चन के बीच संवाद कौन से बौद्ध ग्रंथ में है? - मज्झिम निकाय
 - कौन-से बौद्ध ग्रंथ में बौद्ध संघ या मठों में रहने वाले लोगों के लिए नियमों का संग्रह था? - विनय पिटक
 - भारतीय दर्शन की 6 पद्धति (षड्दर्शन) में कौन शामिल है? - वैशेषिक
 - पश्चिम एशिया के यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर के राजदूत के रूप में मौर्यकाल में भारत कौन आया? - मेगस्थनीज
 - अरिकामेडु के विषय में सत्य कथन बताइए। - यह पुडुचेरी में स्थित था, अरिकामेडु महत्वपूर्ण पत्तन था, यहां एफोरा जैसे पात्र मिले हैं।
 - चीनी तीर्थयात्री ‘ह्वैन सांग’ किस राजा के दरबार में रहे थे? - हर्ष
 - कौन से नाटक में गुप्त काल में एक गरीब मछुआरे के साथ राजकर्मचारियों के दुर्व्यवहार की बात कही हुई है? - अभिज्ञान शाकुंतलम
 - भितरगांव का मंदिर कहां पर स्थित है? - उत्तर प्रदेश
 - पन्द्रहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में शंकरदेव, जो वैष्णव धर्म के मुख्य प्रचारक थे, के उपदेशों को किस नाम से संबोधित किया जाता है? - भगवती धर्म
 - मुगलकाल में खुदकाश्त व पाहिकाश्त क्या थे? - किसानों के प्रकार
 - मुगलकाल में ‘मंजिल-आबादी’, ‘सिपह-आबादी’ व ‘मुल्क-आबादी’ का संबंध किससे था? - पुस्तक के भाग
 - ‘स्त्रीपुरुषतुलना’ नाम से किताब किसने प्रकाशित करवाई? - ताराबाई शिंदे
 - महाराष्ट्र के सतारा में समानांतर सरकार (प्रति सरकार) की स्थापना कब की गई? -1943
 - विषमघाटी पंचानन’ की संज्ञा मेवाड़ के किस शासक को दी गई थी? - राणा हमीर
 - 1857 की क्रांति के समय उदयपुर के महाराणा कौन थे? - स्वरूप सिंह
 - ‘राजपूताना मध्य भारत सभा’ का तीसरा अधिवेशन कहां पर हुआ? - अजमेर
 - ‘बृहत राजस्थान’ का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया था? - हीरालाल शास्त्री
 - ‘बाणासुर का शहीद’ नाम से कौन-सा प्रमुख व्यक्ति जाना जाता है? - मेजर शैतान सिंह
 - चुरु दुर्ग का निर्माण 1739 में किसने करवाया? - ठाकुर कुशाल सिंह
 - तुलसी, हालरो, तिमणियां तथा पोत नामक आभूषण महिलाओं द्वारा शरीर के कौन-से भाग पर पहने जाते हैं? - गला
 - विजयदान देथा की पुस्तक ‘दुविधा’ पर कौन-सी फिल्म का निर्माण हो चुका है? - दुविधा, पहेली
 - ‘हेला ख्याल’ नामक लोक नाटड्ढ राजस्थान के कौन-से क्षेत्र से संबंधित है? - दौसा
 - पटेल्या, बीछियो, लालर व माछर क्या हैं? - मेवाड़ के प्रसिद्ध गीत
 - सामाजिक विज्ञान उन सभी विज्ञानों के लिए एक सामान्य शब्द के रूप में जो मानव मामलों से संबंधित हैं। यह परिभाषित किया गया है। - सेलीगमेन द्वारा
 - मैगस्थनीज ने मौर्य प्रशासन में सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए कितनी उप-समितियों का उल्लेख किया है? - 6
 - गुप्तकाल में ब्राह्मणों को जो भूमि दान दी जाती थी उसे क्या कहते थे? - अग्रहार
 - चालुक्यों की राजधानी कौन-सी थी? - ऐहोल
 - ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की ‘दरगाह’ पर आने वाला पहला सुल्तान कौन था? - मुहम्मद बिन तुगलक
 - पोलज, परती, चाचर व बंजर भूमि के प्रकार किस काल से संबंधित हैं? - मुगल
 - अकबर की सुलेख की पसंदीदा शैली कौन-सी थी? - नस्तलिक
 - ‘द रिलीफ ऑफ लखनऊ’ नामक चित्र 1857 के विषय में किसने बनाया? - थॉमस जोन्स बार्कर
 - ‘गुलामगीरी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे? - ज्योतिराव फूले
 - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पहले जनरल कौन थे? - अलेक्जैंडर कनिंघम
 - वर्धमान महावीर किस वंश से संबंधित थे? - लिच्छवी
 - लोथल नामक हड़प्पाई स्थल कहां स्थित है? - गुजरात
 - बेरीगाजा प्राचीन भारत के कौन से बंदरगाह का यूनानी नाम था? - भरुच
 - चोल अभिलेखों में भूमि की विभिन्न कोटियों का उल्लेख मिलता है, उनमें से ‘वेल्लनवगाई’ का संबंध था -गैर-ब्राह्मण किसान स्वामी की भूमि
 - अजमेर के पास स्थित पुष्कर में ‘वराह मंदिर’ का निर्माण किसने करवाया? -अर्णोराज
 - राजस्थान में 1857 की क्रांति के समय सिरोही रियासत का पॉलिटिकल एजेंट कौन था? -जे.डी. हॉल
 - मोतीलाल तेजावत किस गांव के निवासी थे?-कोलियारी
 - 1987 का सूर्यमल्ल मिश्रण पुरस्कार कन्हैयालाल सेठिया की किस साहित्यिक रचना को दिया गया? -सबद
 - हाथल गांव का संबंध राजस्थान के एकीकरण में कौन-सी रियासत से जुड़ा है? -सिरोही
 - गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिंक ने किस दुर्ग को दुनिया का दूसरा जिब्राल्टर कहा है? -तारागढ़
 - ‘आदिवासियों का कुंभ’ राजस्थान के कौन-से मेले को कहा जाता है? -बेणेश्वर मेला
 - थमण्यो, थेडडड्ढो, आड़, ठुस्सी नामक आभूषण महिलाओं द्वारा कहां धारण किए जाते हैं? -कंठ में
 - ‘महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्टट्स’ की स्थापना किस राजस्थानी शासक द्वारा करवायी गई? -सवाई रामसिंह
 - ‘वालर नृत्य’ किसके द्वारा किया जाता है? -स्त्री व पुरुष द्वारा
 - वर्तमान रूप में उपलब्ध भगवान महावीर एवं उनके अनुयायियों की शिक्षाएं लगभग 1500 वर्ष पूर्व गुजरात में किस स्थान पर लिखी गई थी? -वल्लभी
 - संघ में पुरुषों और स्त्रियों के रहने की अलग-अलग व्यवस्था थी, यह हमें किस त्रिपिटक से पता चलता है? -विनय पिटक
 - कौन-सी नदियों ने मगध के यातायात, जल-वितरण एवं जमीन को उपजाऊ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया? -गंगा-सोन
 - अशोक के अधिकांश अभिलेख पाए गए हैं -प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि
 - वह कौन-सा भू-भाग था जो ब्राह्मणों को दान दिया जाता था तथा उनसे भूमिकर व अन्य प्रकार के कर राजा द्वारा नहीं वसूले जाते थे? -अग्रहार
 - प्रयाग-प्रशस्ति की रचना समुद्रगुप्त के राजकवि हरिषेण ने किस भाषा में की थी? -संस्कृत
 - शुंग वंश की स्थापना किस मौर्य सेनानायक द्वारा की गई थी? -पुष्यमित्र शुंग
 - कनिष्क का राजकवि जिसने बुद्ध की जीवनी, ‘बुद्धचरित’ की रचना की थी। -अश्वघोष
 - मुगल प्रांतों में एक प्रशासनिक प्रमंडल कौन-सा था? -परगना
 - अलवार संतों का एक मुख्य काव्य संकलन जिसे तमिल वेद के रूप में भी जाना जाता है? -नलयिरादिव्यप्रबंधम
 - मुगल शासक जहांगीर की माता किस राजपूत वंश से संबंधित थी? -कच्छवाहा
 - ये फल एक दिन हमारे ही मुंह में आकर गिरेगा। 1851 में गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने यह कथन किस रियासत के बारे में कहा था? -अवध
 - ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस’ हेतु कौन-सा दिन निर्धारित किया गया था? -16 अगस्त, 1946
 - 1947 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल थे -आर.ई.एम. व्हीलर
 - किस सातवाहन शासक ने स्वयं को अनूठा ब्राह्मण (एक बाहमना) एवं क्षत्रियों के दर्प का हनन करने वाला बताया? -गौतमीपुत्र शतकर्णी
 - राणा सांगा की मृत्यु कब हुई -30 जनवरी, 1528
 - विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे? -जांभोजी
 - बिजोलिया किसान आन्दोलन को व्यापक प्रचार देने वाले समाचार-पत्र ‘प्रताप’ के संपादक कौन थे? -गणेश शंकर विद्यार्थी
 - राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण में मत्स्य संघ की स्थापना कब हुई? -18-03-1948
 - पिछोला झील का निर्माण किस शासक के काल में हुआ? -महाराणा लाखा
 - सवाई जयसिंह द्वारा लिखित ‘जयसिंह कारिका’ नामक ग्रंथ किस विषय से संबंधित है? -ज्योतिष
 - ‘पिछवई चित्रंकन’ किस चित्रकला शैली से संबंधित है? -नाथद्वारा चित्रकला शैली
 - ‘रांगड़ी’ और ‘नीमाड़ी’ किस राजस्थानी बोली की उपबोलियां हैं? -मालवी
 - कौन ‘वागड़ की मीरा’ के नाम से भी जानी जाती थी? -मीराबाई
 
यूपीपीएससी एपीओ 2022
- 1887 में, किस वायसराय के शासनकाल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना हुई? -लॉर्ड डफरिन
 - उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक स्थल दाऊजी किस जिले में स्थित है? -मथुरा
 - उत्तर प्रदेश का शृंगवेरपुर स्थल किस शहर के निकट है? -प्रयागराज
 - उत्तर प्रदेश में लोधेश्वर स्थल कहां है? -बाराबंकी
 - उत्तर प्रदेश का शृंगी रामपुर स्थल कहां स्थित? -फर्रुखाबाद
 - मुम्बई के ‘गेटवे ऑफ इण्डिया’ का वास्तुकर कौन था? -जार्ज विटेट
 - किसने 1857 के विद्रोह को ‘राष्ट्रीय विद्रोह’ कहा? -बैंजामिन डिजरेली
 - निम्नलिखित में से कौन-सी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है? -विक्टोरिया झील
 - बी-आर- अम्बेडकर के सन्दर्भ में सही कथन है -उन्होंने इन्डिपेण्डेंट लेबर पार्टी और 1945 में पीपल्स एज्यूकेशन सोसायटी आफ इण्डिया की स्थापना की।
 - मराठों के सन्दर्भ में सहीकथन है -शिवाजी की प्रशासनिक व्यवस्था उनकी खुद की निर्मित थी तथारणजीत सिंह से भिन्न उन्होंने अपने प्रशासन में कोई विदेशी सहायता नहीं ली।
 - पुस्तक ‘द 10 ट्रिलियन डॉलर ड्रीम’ के लेखक कौन है? -सुभाष चंद्र गर्ग
 - पाण्डड्ढ राजवंश की राजधानी थी? -मदुरा
 - यादव राजवंश की राजधानी कौन थी? -देवगिरी
 - काकतीय राजवंश की राजधानी कहां थी? -वारंगल
 - पल्लव राजवंश की राजधानी कौन थी? - कांचीपुरम
 - किसने बर्लिन में ‘भारतीय स्वतंत्रता समिति’ की स्थापना की थी? -लाला हरदयाल
 - ‘हरित क्रान्ति’ शब्द का प्रयोग सबसे पहले निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था? -विलियम गौड
 - किसने दिसम्बर 1920 में नागपुर के वार्षिक कांग्रेस अधिवेशन में असहयोग आन्दोलन में सम्बद्ध प्रस्ताव रखा? -सी.आर.दास
 - ‘तारीख-ए-रशीदी’ के लेखक कौन थे? -मिर्जा हैदर दुगलत
 - छठी शताब्दी ईसा पूर्व के सोलह महाजनपदों की सूची किस जैन ग्रन्थ में मिलती है? -भगवती सूत्र
 - 1921 में प्रकाशित पत्रक ‘गांधी वर्सेस लेनिन’ का लेखक कौन था? -एस.ए.डांगे
 - पंजाब के रोहतास दुर्ग का निर्माणकर्ता था -शेरशाह सूरी
 - भारत के संविधान स्वीकृति की तिथि जो कि संविधान की उद्देशिका में वर्णित हैं। -26 नवम्बर, 1949
 - मोन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों (1919) का उद्देश्य था -दोहरी शासन प्रणाली लागू करना
 - निम्नलिखित में से किसने ऐहोल अभिलेख की रचना की? -रविकीर्ति
 

