सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा (31 जुलाई, 2022)

  • उत्तर प्रदेश में कहां I.T. शहर स्थापित किया जा रहा है -लखनऊ
  • EFT का पूर्ण रूप क्या है? -इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर
  • नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके ईंधन की बढ़ी हुई दक्षता से मनुष्य और पर्यावरण को कैसे लाभ होता है? -प्रदूषण और खपत में कमी से

यूपीएससी CAPF परीक्षा (7 अगस्त, 2022)

  • कौन-सा संयोजन क्रमशः प्रोकैरियोट और यूकैरियोट में आनुवंशिक द्रव्य को सही निरूपित करता है? -न्यूक्लिओइड और क्रोमैटिन
  • लयनकाय (लाइसोसोम) पाचक एंजाइम से भरी कोशिका की थैलियां हैं। इन पाचक एंजाइमों को किसके द्वारा संश्लेषित किया जाता है? -रुक्ष अंतर्द्रव्यी जलिका
  • कौन-सा पादप के विभज्योतक (मेरिस्टेम) की कोशिकाओं को सर्वोत्तम रूप से निरूपित करता है? -सघन कोशिका द्रव्य, पतली कोशिका-भित्ति, बृहद केन्द्रक और रसधानियों का अभाव
  • किस प्राणी में चार कक्ष-युक्त हृदय होता है? -मगर (क्रोकोडाइल)
  • वह कौन-सा अर्धचालक डिवाइस है, जिसका प्रयोग मूल संकेत की आकृति (शेप) को बनाए रखते हुए आगामी संकेतों (इनकमिंग सिग्रल) की शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है? -ट्रांजिस्टर
  • आवश्यकताओं के अनुरूप पादप पोषक तत्वों को सूक्ष्म पोषक तत्व और बृहद पोषक तत्व के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह कौन-सा एक बृहद पोषक तत्व का उदाहरण है? -मैग्रीशियम
  • पोषवाह (फ्टलोएम) ऊतक मुख्यत किसके परिवहन के लिए उत्तरदायी हैं? -खाद्य
  • किस पदार्थ का प्रयोग उत्तल लेन्स बनाने के लिए नहीं किया जा सकता? -एलुमिनियम
  • आकाश के नीले रंग के लिए कौन-सी प्रकाशीय परिघटना उत्तरदायी है?-प्रकीर्णन
  • यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले विद्युत यंत्र (डिवाइस) को क्या कहते हैं? -जनित्र (जेनरेटर)
  • किसी अवतल लेन्स की फोकस दूरी का परिमाण 2 मी. है। लेन्स की क्षमता क्या होगी? -0.5 डाइऑप्टर
  • लघु पथन के दौरान विद्युत परिपथ में धारा -तेजी से बढ़ जाती है
  • यदि किसी गतिमान वस्तु का रैखिक संवेग दो गुना परिवर्तित हो जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा कितने गुणक से बदलेगी? -4
  • कौन-सा ऑक्साइड, अम्ल और क्षारक दोनों के साथ अभिक्रिया करता है? -ऐलुमिनियम ऑक्साइड
  • जब खाने का सोडा मिलाया जाता है तो किसके कारण ब्रेड नरम और मुलायम तथा स्पंजी बनती है? -CO2
  • सुहागा (बोरेक्स) किससे तैयार किया जाता है? -सोडियम कार्बोनेट
  • सिनबार किसका अयस्क है? -पारा (मर्करी)
  • श्वेत स्वर्ण (व्हाइट गोल्ड) किसका मिश्रधातु है? -स्वर्ण, निकेल और पैलेडियम
  • ऐल्कीन का हाइड्रोजनीकरण किसकी उपस्थिति में किया जा सकता है? -निकेल
  • कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ अभिक्रिया कर बुझा चूना (स्लेक्ड लाइम) उत्पन्न करता है। यह किसका उदाहरण है? -संयोजन अभिक्रिया
  • हाइड्रोजन परमाणु की परमाणु त्रिज्या कितनी है? -37 पिकोमीटर
  • कभी-कभी ‘विद्युत-चुंबकीय वायव उत्थापन प्रणाली (इलेक्ट्रोमैग्रेटिक एयर लिफ्टट सिस्टम)’ के नाम से ज्ञात प्रौद्योगिकी की चर्चा किसके संदर्भ में की जाती है?-युद्धपोतों से वायुयान का उड़ान भरना (लांचिंग)
  • कौन-सी मिसाइल क्रूज मिसाइल है? -ब्रह्मोस