पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

10 सितंबर, 2022 को ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर में चिड़ियाघर निदेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया, इसमें केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा रैंकिंग सूची जारी की गई। इस सूची में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित ‘पप्रजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क’ को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है।

  • मापदंडः केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने प्रबंधन और प्रभावशीलता जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर सभी चिड़ियाघरों का मूल्यांकन किया और मूल्यांकन प्रक्रिया पर अंक दिए गए। इन मापदंडों में दार्जिलिंग चिड़ियाघर को सबसे अधिक 83 प्रतिशत दिया गया है।

शीर्ष रैंकिंग वाले चिड़ियाघर

रैंक

चिड़ियाघर

स्थिति

1

पप्रजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

2

अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क

चेन्नई, तमिलनाडु

3

श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन

कर्नाटक के मैसूर

4

अलीपुर प्राणी उद्यान

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

  • दार्जिलिंग चिड़ियाघर को 14 अगस्त, 1958 को स्थापित किया गया था।
  • इस प्राणी उद्यान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिम तेंदुए और लाल पांडा सहित पूर्वी हिमालय की लुप्तप्राय पशु प्रजातियों के प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त है।
  • इसमें हिमालयन ब्लैक बियर, स्नो लेपर्ड, गोरल और हिमालयन थार जैसे अन्य के अलावा, लाल पांडा के शीर्ष आकर्षणों में से है।