‘सेव दि व्हेल शार्क’ अभियान

30 अगस्त, 2022 को अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस के अवसर पर भारत के तीन राज्यों केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में ‘सेव दि व्हेल शार्क कैम्पेन’ लॉंच किया गया।

उद्देश्यः मछुआरों के फिशिंग नेट्स में फंसे व्हेल शार्क को मछुआरों द्वारा ही रिलीज कराना।

  • सेव दि व्हेल शार्क अभियान को कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के वन और मत्स्य विभागों के साथ मिलकर लांच किया गया है। कर्नाटक में एक वर्ष तक चलने वाले इस अभियान को बंगलुरु में लांच किया गया।
  • इस अभियान के तहत समुद्री फिशर, ग्राम समुदाय और छात्र (Marine Fisher Folk, Village Communities and Students) के बीच व्हेल शार्क के संरक्षण के प्रति जागरुकता के लिए यह अभियान व्हेल शार्क के रिलीफ एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स पर भी बल देता है।

GK फ़ैक्ट

  • भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत विशेष सूची वन स्पीशीज घोषित किया गया है।
  • इसका अवैध शिकार करने, मारने इसकी तस्करी के लिए कम से कम 3 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष की सजा एवं 25,000 जुर्माने भी लगाया जा सकता है।