उष्णकटिबंधीय तफ़ूान-‘हिन्नमनोर’

हाल ही में ‘हिन्नमनोर’ (Hinnamnor) नामक उष्णकटिबंधीय चक्रवात ने पश्चिमी प्रशांत महासागर के देशों को प्रभावित किया है।

  • यह 2022 का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान माना जा रहा है, जिसे सुपर टाइफून ‘हिन्नमनोर’ कहा जा रहा है।
  • इसने जापान और दक्षिण कोरिया के द्वीपों को प्रभावित किया, यह तूफान लगभग 241 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से आया था।

विश्व के विभिन्न क्षेत्रें में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नाम

क्षेत्र

उष्णकटिबंधीय चक्रवात नाम

वेस्ट इंडीज और फ्लोरिडा के तट

हरिकेन

फिलीपींस द्वीप समूह, चीन और जापान के तट

टाइफून

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर

चक्रवात

ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिमी तट

विली-विलीज

संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको

टॉरनेडो