22वां शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन

16 सितंबर, 2022 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 22वां क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया गया। भारत की तरफ से इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था।

  • सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय स्थिरता, सतत आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, रक्षा, आतंकवाद परिवहन और टेक्नोलॉजी संचार संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रें में सहयोग पर सहमति जताई है।
  • वैश्विक मुद्दों में यूक्रेन-रूस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रमुखता प्रदान किया गया।

एससीओ की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को पहली बार एससीओ की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है।

उदेश्यः सदस्य राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

  • नामांकन के लिए नियमों को 2021 में दुशांबे एससीओ शिखर सम्मेलन में अपनाया गया था। 23वां शिखर सम्मेलन अगले वर्ष 2023 में भारत में आयोजित होगा।

GK फ़ैक्ट

  • शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है। 1996 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के नेताओं द्वारा शंघाई-5 के रूप स्थापित किया गया था।
  • वर्ष 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके स्थाई सदस्य बनाए गए थे।
  • वर्तमान में इसके 8 सदस्य देश है, जिसमें चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान हैं।