विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022

12 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन (International Dairy Federation World Dairy Summit-IDFWDS) 2022 का उद्घाटन किया।

  • थीमः ‘डेयरी फॉर न्यूट्रिशन एंड लाइवलीहुड’ या ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ थी।
  • 12 से 15 सितंबर तक आयोजित चार-दिवसीय आईडीएफ डब्ल्यूडीएस 2022, उद्योग जगत के दिग्गजों, विशेषज्ञों, किसानों और नीति योजनाकारों सहित वैश्विक व भारतीय डेयरी हितधारकों का एक समूह है।

GK फ़ैक्ट

  • भारतीय डेयरी उद्योग, जो वैश्विक दूध का लगभग 23 प्रतिशत हिस्सा है, वर्ष भर मेंलगभग 210 मिलियन टन का उत्पादन होता है।
  • भारत दुग्ध के उत्पादन में दुनिया में शीर्ष स्थान पर है। इसके बादसंयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, का स्थान आता है।
  • भारत में शीर्षदूध उत्पादक राज्य हैं: उत्तर प्रदेश (14.9%), राजस्थान (14.6%), मध्य प्रदेश (8.6%) है।
  • यह सहकारी मॉडल पर आधारित है, जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है।
  • इस तरह का पहली बार शिखर सम्मेलन भारत में वर्ष 1974 में आयोजित किया गया था।