वन लाइनर समसामयिकी

  • हाल ही में बाइडेन प्रशासन ने किस देश को 450 मिलियन अमेरिकी डालर के F-16 फाइटर जेट फ्लीट मेंटेनेंस प्रोग्राम को मंजूरी दी है? - पाकिस्तान को
  • 7 सितंबर, 2022 को मंगोलिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोमंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख द्वारा किस जानवर को उपहार में दिया गया? - ‘राजसी घोड़ा’ (कंथक) को
  • G-20 अध्यक्षता के दौरान भारत द्वारा किस देश को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया जायेगा? - बांग्लादेश
  • वरिष्ठ राजनयिक प्रकाश चंद्र को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है? - मलेशिया
  • 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए G 20 की अध्यक्षता कौन सा देश ग्रहण करने जा रहा है? - भारत
  • सितंबर 2022, में को कौन सा देश स्वयं को ‘परमाणु संपन्न देश’ घोषित कर लिया है? - उत्तर कोरिया
  • सितंबर 2022 में किस शहर में पोलियो वायरस फैलने के कारण आपातकाल लगा दिया गया है? - न्यूयार्क
  • सितंबर 2022 को पाकिस्तान में बलूचिस्तान सरकार ने नसीराबाद जिले में पहली महिला उपायुक्त किसे नियुक्त किया है? - आयशा जेहरी को
  • भारत और किस देश के मंत्रियों ने आईडब्ल्यूए वर्ल्ड वाटर कांग्रेस में ‘भारत में शहरी अपशिष्ट जल परिदृश्य’ पर प्रकाश डालते हुए श्वेत पत्र जारी किया? - डेनमार्क