भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक और सहयोग व्यापार समझौता लागू

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) 29 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हो गया है, जो 2 अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे।

समझौते के महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस समझौते से सभी टैरिफ लाइन पर भारतीय वस्तुओं को शून्य सीमा शुल्क के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में पहुंच प्राप्त होगी।
  • ईसीटीए एक दशक से भी अधिक समय के बाद किसी विकसित देश के साथ भारत का पहला व्यापार समझौता है।

इस ECTA से भारत को फायदा

  • ईसीटीए के तहत भारत में 10 लाख अतिरिक्त रोजगार सृजित किए जाएंगे।
  • इससे एक लाख से अधिक छात्रें को पढ़ाई के उपरांत कार्य वीजा से लाभ पहुंचेगा।
  • इससे रत्न और आभूषण, कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, खाद्य और कृषि उत्पाद, इंजीनियरिंग उत्पाद और चिकित्सा उपकरणों जैसे भारत के श्रम प्रधान क्षेत्रें को लाभ होगा।

अंतरराष्ट्रीय संबंध