संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नए अस्थायी सदस्य

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए 2023-2024 के कार्यकाल के लिए 5 देश अस्थायी सदस्य के रूप में 1 जनवरी, 2023 से कार्यभार संभाला, दो वर्ष के कार्यकाल के लिए ये देश जून में निर्विरोध चुने गए थे। ये देश इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड हैं।

  • ये चुने गए नए देश भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे की जगह ले रहे हैं। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो गया था।
  • स्विट्जरलैण्ड पहली बार, माल्टा दूसरी बार, इक्वाडोर चौथी और जापान 12वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बना है।
  • सुरक्षा परिषद में अन्य 5 अस्थायी सदस्य अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

GK फ़ैक्ट

  • चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी वीटो वाले सदस्य हैं।
  • वहीं, इसके 10 अन्य सदस्यों को 193 देशों की महासभा द्वारा दो वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध