तालिबान का एक चीनी कंपनी के साथ तेल निष्कर्षण पर समझौता

अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने 5 जनवरी, 2023 को एक चीनी फर्म के साथ तेल निष्कर्षण पर समझौताकिया है। यह समझौता अमु दरिया बेसिन में तेल और गैस निकालने से संबंधित है।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह समझौता चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एक सहायक कंपनी शिनजियांग सेंट्रल एशिया पेट्रोलियम एंड गैस कंपनी (सीएपीईआईसी) के साथ किया गया है।

  • 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद से यह किसी विदेशी फर्म के साथ पहला बड़ा ऊर्जा निष्कर्षण समझौता होगा।

GK फ़ैक्ट

  • अमु दरिया बेसिनः 2,540 किलोमीटर की लंबाई के साथ आमू दरिया नदी मध्य एशिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। यह नदी अफगानिस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान द्वारा साझा किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध