ढाका साहित्य महोत्सव

बांग्लादेश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव, ढाका लिट फेस्ट (DLF) का 10वां संस्करण 5-8 जनवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। डीएलएफ के आयोजकों ने इसे ‘विचारों का त्योहार’ करार दिया है।

महोत्सव संबंधित अन्य तथ्यः इसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, फिल्म स्क्रीनिंग, नाटड्ढ, संगीत और सांस्कृतिक प्रदर्शनों पर चर्चा के साथ 175 से अधिक सत्र आयोजित किये गए।

  • नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलराजक गुरनाह सहित विश्व के 500 से अधिक साहित्यकार इस उत्सव में भाग लिए।

GK फ़ैक्ट

  • सदफ साज, अहसान अकबर और काजी अनीस अहमद ढाका लिट फेस्ट (डीएलएफ) के निदेशक हैं। यह 2011 में ढाका और बांग्लादेशी साहित्य एवं संस्कृति को दुनिया में बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू हुआ। ढाका लिट फेस्ट बांग्लादेश के शीतकालीन कैलेंडर में एक लोकप्रिय वार्षिक आयोजन रहा है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध