आंग सान सू की को सजा

सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी मानाहै। उन्हें 30 दिसम्बर, 2022 को सात साल की सजा सुनाई गई है।

आंग सान सू पर आरोपः सू को सैन्य अदालत ने हेलिकॉप्टर किराए पर लेने से संबंधित भ्रष्टाचार के अन्य पांच मामलों में जेल में डाला गया।

  • इन सभी में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें कुल 33 साल जेल में बिताने होंगे। उन्हें पहले भी सात अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है।

आंग सान सू के बारे मेंः आंग सान सू की ने 1989से 2010 के बीच लगभग 15 साल राजनीतिक कैदी के रूप में हाउस अरेस्ट में बिताए।

  • उन्हें 1991 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला। 1962 के सैन्य तख्तापलट के बाद पहली बार एक नागरिक सरकार की शुरुआत हुई।
  • 2015 के आम चुनाव जीतने के बाद उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी सत्ता में आई।
  • 2020 में म्यांमार में बहुमत से सत्ता में आईं आंग सान सू की की सरकार का सेना ने तख्तापलट कर दिया था। उन्हें 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था, तब से वह जेल में हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध