सीतल षष्ठी

हाल ही में ओडिशा राज्य में पवित्र हिंदू त्योहार ‘सीतल षष्ठी’ (Sital Sasthi) को बड़े धूमधाम से मनाया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह पर प्रकाश डाला जाता है।

महत्त्वपूर्ण तथ्यः हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस त्योहार को ज्येष्ठ महीने के छठे दिन शुक्ल पक्ष के दौरान मनाया जाता है।

  • लोगों का मानना है कि भगवान शिव अत्यधिक गर्मी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि देवी पार्वती पहली बारिश का प्रतीक हैं। इसलिए यह त्योहार अच्छे मानसून के आगमन के लिए मनाया जाता है। सीतल षष्ठी उत्सव में भगवान शिव और देवी पार्वती को दो परिवारों द्वारा गोद लिया जाता है। विवाह संपन्न होने के बाद, भगवान और पार्वती को एक बारात के माध्यम से शहर के चारों ओर ले जाया जाता है।
  • सप्ताह भर चलने वाले त्योहार के दौरान, बड़ी संख्या में भक्त पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर में आयोजित सबसे प्रसिद्ध सीतल षष्ठी यात्रा में भाग लेते हैं।