अंबुबाची मेला

2 वर्ष बाद 22 से 26 जून, 2022 तक से असम के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला मनाया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः कामाख्या मंदिर असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित है। यह एक हिंदू मंदिर है जो देवी कामाख्या को समर्पित है।

  • यह त्योहार कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम में पीठासीन देवी के वार्षिक मासिक धर्म का प्रतीक है।
  • कामाख्या 51 शक्ति पीठों या शक्ति पंथ के अनुयायियों के लिए पवित्र स्थलों में से एक है, जिनमें से प्रत्येक भगवान शिव के साथी सती के शरीर के अंग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • इस त्योहार की अवधि के दौरान सभी कृषि कार्य जैसे खुदाई, जुताई, बुवाई और फसलों की रोपाई निषिद्ध है। भक्त पके हुए भोजन से परहेज करते हैं।