केरल प्रवासन सर्वेक्षण 2022-23

हाल ही में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मलयाली (Malayali) प्रवासियों पर डेटा बैंक तैयार करने के लिए केरल प्रवासन सर्वेक्षण (Migration Survey) 2022-23 की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्यः आंकड़ों की कमी ने प्रवासियों के लिए सरकार के कल्याणकारी उपायों को प्रभावित किया है।

  • डेटा बैंक तैयार करने के लिए केरल प्रवासन सर्वेक्षण 2022-23 आयोजित किया जाएगा। इसके हिस्से के रूप में एक ‘मलयाली प्रवासी पोर्टल’ लॉन्च किया जाएगा।
  • प्रवासियों के लिए बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। एक विस्तृत वैश्विक पंजीकरण अभियान आयोजित किया जाएगा।