नौसेना दिवस-2022

4 दिसंबर, 2022 को भारतीय ‘नौसेना दिवस’ पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम में मनाया गया। भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वाेच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

  • यह दिन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका का सम्मान करने के लिए वर्ष 1972 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस साल पहली बार नौसेना दिवस समारोह नई दिल्ली के बाहर पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया।
  • भारतीय नौसेना द्वारा उत्सव के दौरान एक ‘ऑपरेशनल डिमॉन्स्ट्रेशन’ के माध्यम से भारत की युद्ध कौशल और क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

GK फ़ैक्ट

  • पहली बार नौसेना दिवस 21 अक्टूबर, 1944 को रॉयल इंडियन नेवी द्वारा मनाया गया था। 1971 तक नौसेना दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था।
  • भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी, 1950 को हुई थी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी